Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27: कृषि विषय की छात्राओं को ₹40000 तक प्रोत्साहन राशि ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान सरकार के कृषि आयुक्तालय द्वारा राज्य की छात्राओं के लिए कृषि प्रोत्साहन राशि योजना 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कृषि क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने और उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती है। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को कक्षा एवं पाठ्यक्रम के अनुसार ₹15,000 से ₹40,000 प्रतिवर्ष तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27

इस राज्य योजना के अंतर्गत राजस्थान की मूल निवासी छात्राओं को राजकीय एवं मान्यता प्राप्त संस्थानों में कृषि विषय लेकर पढ़ाई करने पर 11वीं कक्षा से लेकर पी.एच.डी. तक आर्थिक सहायता दी जाती है। आवेदन SSO ID या ई-मित्र के माध्यम से राज किसान साथी पोर्टल पर किया जा सकता है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है । इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी इस पोस्ट में दी जा रही है ।

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 Overview

Scheme NameRajasthan Agriculture Girl Students Incentive Scheme (2026-27)
Eligible CandidatesFemale students studying Agriculture in 10+2, Undergraduation, Postgraduation, or Ph.D.
Residency RequirementBonafide resident of Rajasthan
Scholarship (10+2: 11th & 12th)₹15,000 per year
Scholarship (Undergraduate / M.Sc.)₹25,000 per year
Scholarship (Ph.D.)₹40,000 per year (Maximum up to 3 years)
Application ModeOnline via SSO Portal
Application Deadline31 January 2026
Required DocumentsPrevious Year Marksheet, Bonafide Domicile Certificate
Disbursement MethodDirect Bank Transfer (DBT)
Official Website rajkisan.rajasthan.gov.in

योजना के तहत 11वीं और 12वीं (कृषि संकाय) की छात्राओं को ₹15,000 प्रतिवर्ष, स्नातक (B.Sc.) व स्नातकोत्तर (M.Sc.) की छात्राओं को ₹25,000 प्रतिवर्ष तथा पी.एच.डी. स्तर पर शोध कर रही छात्राओं को ₹40,000 प्रतिवर्ष (अधिकतम 3 वर्ष) की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। छात्राएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपनी एसएसओ आईडी या ई-मित्र के जरिए राज किसान साथी पोर्टल पर 31 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, जिसके बाद संस्थान प्रधान द्वारा ई-साइन सत्यापन के उपरांत सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। 

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 Eligibility

  • आवेदिका का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • ​छात्रा राजकीय अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत होनी चाहिए।
  • ​प्रवेश का प्रकार (Payment / Non-Payment) छात्रवृत्ति की पात्रता को प्रभावित नहीं करता।
  • ​गत वर्ष में अनुत्तीर्ण (Fail) होकर उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लेने वाली छात्राओं को यह लाभ नहीं मिलेगा।
  • ​श्रेणी सुधार (Division/Score Improvement) हेतु उसी कक्षा में दोबारा प्रवेश लेने पर प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाएगी।
  • सत्र के मध्य में संस्थान छोड़ने वाली छात्राएं पात्र नहीं होगी।

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 कक्षावार प्रोत्साहन राशि

पाठ्यक्रम / कक्षाप्रोत्साहन राशि (प्रतिवर्ष)अधिकतम अवधि
सीनियर सेकेंडरी (11वीं एवं 12वीं कृषि)₹15,000/-2 वर्ष (11वीं व 12वीं)
कृषि स्नातक (B.Sc. Agriculture, Horticulture, Dairy, आदि)₹25,000/-4 वर्ष (SKN जोबनेर पंचवर्षीय कोर्स हेतु 5 वर्ष)
कृषि स्नातकोत्तर (M.Sc. Agriculture)₹25,000/-2 वर्ष
पी.एच.डी. (कृषि विषय)₹40,000/-अधिकतम 3 वर्ष

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 Required Documents

  • राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • ​गत वर्ष की उत्तीर्ण अंकतालिका
  • ​संस्था प्रधान द्वारा जारी ई-साइन प्रमाण पत्र (आवेदन के बाद जारी होगा , सत्यापन के समय)

How to Apply Onine Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27

राजस्थान कृषि प्रोत्साहन राशि योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है । आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।

  1. ​छात्रा अपनी स्वयं की SSO ID से लॉगिन करें अथवा नजदीकी E-Mitra केंद्र पर जाएं।
  2. SSO डैशबोर्ड पर उपलब्ध ऐप्स की सूची में से RajKisan Saathi पोर्टल के आइकन पर क्लिक करें।
  3. पोर्टल पर उपलब्ध कृषि प्रोत्साहन राशि योजना के लिंक का चयन करें।
  4. अपने जिले के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद् के अधिकार क्षेत्र का चयन करते हुए ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारियां भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें ।
  6. भरे गए विवरण की दोबारा जांच करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करके Application Number सुरक्षित रख लें।
  7. आपका ऑनलाइन आवेदन आपके संबंधित विद्यालय / महाविद्यालय / विश्वविद्यालय के संस्था प्रधान के पास ऑनलाइन भेजा जाएगा।
  8. संस्था प्रधान दस्तावेजों की जांच करेंगे और प्रमाणित करेंगे कि आप उसी कक्षा में अध्ययनरत हैं तथा फेल होकर दोबारा उसी कक्षा में नहीं बैठी हैं। इसके बाद संस्था प्रधान द्वारा ऑनलाइन e-Sign Certificate जारी किया जाएगा।
  9. कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा जांच और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद छात्रवृत्ति राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026-27 Important Links

Last Date Online Application form31 January 2027
Apply OnlineApply Now
SSO ID LoginClick Here
Official NotificationDownload here
Official Websiterajkisan.rajasthan.gov.in

Leave a Comment