India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का 23757 पदों पर नोटिफिकेशन जारी बिना परीक्षा भर्ती

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है । यदि आप 10वीं पास हैं और बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न डाक सर्किलों में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak के 23757 पद भरे जाएंगे। जिसकी विस्तृत गांव वाइस और जिले वाइस कहां कितने पद खाली है उसकी जानकारी भी आप ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते है जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026 Overview

Recruiting OrganizationIndia Post
Notification ReferenceNo. 17-12/2026-GDS (Schedule-II, July-2026)
Post NamesBranch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM), Dak Sevak
Total Vacancies23757 posts
Job LocationAcross various Postal Circles and Divisions in India (Rural offices)
Selection Process10th Class Merit-Based (No Written Exam or Interview)
Official Website indiapost.gov.in

India Post GDS Recruitment 2026 Important Dates

भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक GDS भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जिसके लिए उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद मुख्य आवेदन फॉर्म भरने और पोस्ट प्रेफरेंस चुनने की विंडो 2 सितंबर 2026 से खुलेगी और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) तय की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी से फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसके Application Correction के लिए पोर्टल 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) खुला रहेगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद डाक विभाग द्वारा राज्यवार पहली मेरिट सूची अक्टूबर 2026 के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

EventImportant Dates
Notification Release Date29 August 2026
One-Time Registration (OTR) Starts31 August 2026
Last Date for Registration19 September 2026 (up to 5:00 PM)
Online Application Form Starts02 September 2026
Last Date to Apply Online & Fee Payment21 September 2026 (up to 5:00 PM)
Application Correction / Edit Window23 September 2026 to 24 September 2026 (up to 5:00 PM)
Release of 1st Merit List / Result1st Week of October 2026
Document Verification (1st Round)October 2026

India Post GDS Recruitment 2026 Vacancy Details

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए 23757 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है । जिसकी विस्तृत गांव वाइस और जिले वाइस कहां कितने पद खाली है उसकी जानकारी भी आप ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते है जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Circle NameTotal Posts
आंध्र प्रदेश917
असम414
बिहार1,098
छत्तीसगढ़762
दिल्ली16
गुजरात499
हरियाणा87
हिमाचल प्रदेश335
जम्मू और कश्मीर340
झारखंड1,379
कर्नाटक1,116
केरल1,373
मध्य प्रदेश1,450
महाराष्ट्र2,431
नॉर्थ ईस्टर्न सर्किल2,614
ओडिशा1,353
पंजाब122
राजस्थान1,009
तमिलनाडु2,118
तेलंगाना419
उत्तराखंड452
उत्तर प्रदेश1,691
पश्चिम बंगाल1,762
कुल पद23,757

India Post GDS Recruitment 2026 Application Fee

भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रकार का आवेदन शुल्क देना होगा जो इस प्रकार है –

  • General / OBC / EWS (पुरुष): ₹100/-
  • SC / ST / PwD वर्ग: निःशुल्क
  • सभी महिला एवं ट्रांसजेंडर उम्मीदवार: निःशुल्क

India Post GDS Recruitment 2026 Age Limit

भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

India Post GDS Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने के किए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर निम्न योग्यताएं होनी चाहिए, यदि आपके पास निम्न योग्यताएं है तो भारतीय डाक जीडीएस भर्ती 2026 में आवेदन कर पाएंगे।

  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण।
  • ​10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषय अनिवार्य होने चाहिए।
  • ​उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा तक संबंधित राज्य/सर्कल की स्थानीय भाषा की पढ़ाई की हो।
  • ​कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए।

India Post GDS Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के किया जाएगा। चयन केवल 10वीं कक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने Original Documents का सत्यापन संबंधित डिवीजनल हेड के पास कराना होगा। डॉक्यूमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आवश्यक प्रशिक्षण और अंतिम नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

How to Apply Online India Post GDS Recruitment 2026

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है जो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से भर सकते है।

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाए जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. ​”Candidate Login/Register” पर क्लिक करके “New Candidate Registration” चुनें।
  3. ​अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें और OTP के माध्यम से दोनों को सत्यापित करें।
  4. ​अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, पिता/अभिभावक का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी और 10वीं बोर्ड का विवरण ठीक 10वीं की अंकतालिका के अनुसार भरें।
  5. ​फॉर्म सबमिट करने पर आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  6. अपने प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  7. ​”Active Notification” सेक्शन के तहत “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  8. वह सर्कल चुनें जहाँ से आपने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, अपने बोर्ड का नाम, उत्तीर्ण वर्ष चुनें और अपने 10वीं के विषय-वार अंक/ग्रेड दर्ज करें।
  9. जिस डिवीजन में आप आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
  10. ​आपकी स्थानीय भाषा, श्रेणी और उम्र के आधार पर उपलब्ध सभी पदों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  11. ​अपनी पसंद के अनुसार उपलब्ध पदों (Post IDs) के सामने 1, 2, 3 क्रम में अपनी Preference दर्ज करें।
  12. निर्धारित प्रारूप और साइज के अनुसार अपनी हालिया फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें ।
  13. फाइनल सबमिशन से पहले “Preview” विकल्प का उपयोग करके भरे गए सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
  14. ​ऑनलाइन माध्यम से यदि आपके वर्ग का आवेदन शुल्क निर्धारित है तो उसको भरें ।
  15. ​शुल्क भुगतान के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

India Post GDS Recruitment 2026 Important Links

Registration start date31 August 2026
Start India Post GDS Recruitment 2026 form2 September 2026
Last Date Online Application form21 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteindiapost.gov.in

Leave a Comment