Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026: राजस्थान 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा कोर्स आवेदन शुरू

राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पशुपालन डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पशुपालन एवं पशु चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस कोर्स के लिए आवेदन 27 अगस्त से 22 सितंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी।

Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026

Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026 Overview

Course NameAnimal Husbandry Diploma Programme (AHDP)
Conducting AuthorityRajasthan University of Veterinary and Animal Sciences (RAJUVAS), Bikaner
Academic Session2026–27
Course Duration2 Years 6 Months (2 years academic course work + 6 months compulsory practical training)
Selection / Admission ModeMerit-based on 10+2 marks (No entrance examination)
Online Application Window27 August 2026 to 22 September 2026
Medium of InstructionHindi / English
Official Websitewww.rajuvas.ac.in

Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026 Application Fee

सभी श्रेणियों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क ₹2,000/- का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से करना होगा । भुगतान केवल अपने या अपने परिवारजन के बैंक खाते/कार्ड से ही करें।

Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026 Age Limit

अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 को न्यूनतम 17 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा का कोई प्रतिबंध नहीं है। यानी जिसकी आयु 17 वर्ष से अधिक है वो आवेदन कर सकते है । राज्य कोटे की सीटों के लिए अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। निजी कॉलेजों की 15% प्रबंधन सीटों के लिए भारतीय नागरिक पात्र हैं।

Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026 Education Qualification

अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) विषय होना अनिवार्य है। अथवा कृषि संकाय (Agriculture Stream) के साथ बायोलॉजी/कृषि जीव विज्ञान/कृषि वनस्पति विज्ञान विषय होना आवश्यक है।

Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026 की वार्षिक फीस

  • ​सभी संस्थानों (संघटक, राजकीय एवं संबद्ध निजी कॉलेज) के लिए वार्षिक प्रवेश शुल्क ₹40,000/- प्रति वर्ष निर्धारित है।
  • ​यह शुल्क Single Installment में जमा करवाना अनिवार्य होता है।
  • RAJUVAS के Constituent और Govt. Institutes में नियमित निर्धारित Regular Fees अलग से देय होंगे।
  • Enrolment Fee तथा Examination Fee विश्वविद्यालय (RAJUVAS) के नियमानुसार अलग से देय होगा।
  • वार्षिक प्रवेश शुल्क (₹40,000/-) के अलावा अन्य स्थानीय शुल्क (जैसे हॉस्टल, कॉशन मनी आदि) संस्थान स्तर पर अलग-अलग हो सकते है ।
संस्थान का प्रकारसंस्थान कोडसत्र 2026-27 की फीस
सम्बद्ध राजकीय संस्थान22, 31, 38 और 47सामान्य पुरुष अभ्यर्थी ₹25,000; ओबीसी, एससी, एसटी एवं महिला अभ्यर्थी ₹17,250
RAJUVAS संघटक संस्थान01, 48, 49, 50, 51, 66, 67 और 104वार्षिक प्रवेश शुल्क ₹40,000; कुल फीस सामान्य पुरुष के लिए ₹75,000 तथा ओबीसी, एससी, एसटी एवं महिला के लिए ₹51,700
सम्बद्ध निजी संस्थानअलग-अलग संस्थानवार्षिक प्रवेश शुल्क ₹40,000 और संस्थान के अनुसार अन्य शुल्क अलग

Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026 चयन प्रक्रिया

  • पशुपालन डिप्लोमा (AHDP) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई अलग से प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) आयोजित नहीं की जाती है।
  • प्रवेश पूरी तरह से कक्षा 12वीं के प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई Merit List के आधार पर होता है।
  • यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के 12वीं में समान अंक होते हैं, तो वरीयता का निर्धारण इस क्रम में किया जाता है:
    • 10वीं बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को पहले वरीयता दी जाएगी।
    • 10वीं के अंक भी समान होने की स्थिति में अधिक आयु (उम्र में बड़े) वाले अभ्यर्थी को मेरिट में प्राथमिकता दी जाएग ।
  • ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थी द्वारा भरे गए संस्थानों के वरीयता क्रम (1 से 94 तक) के आधार पर संस्थान का आवंटन किया जाता है।
  • राजस्थान राज्य सरकार के आरक्षण नियमों (SC, ST, OBC, MBC, EWS, PwD एवं विभागीय कर्मी कोटा) के अनुरूप ही राज्य कोटे की सीटों का आवंटन होता है।
  • मेरिट, आरक्षण और कॉलेज वरीयता के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा सीट आवंटन सूची जारी की जाती है।
  • आवंटित कॉलेज में निर्धारित तिथि के भीतर उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना और वार्षिक शिक्षण शुल्क जमा करना अनिवार्य होता है, जिसके बाद ही प्रवेश अंतिम माना जाता है।

रिपोर्टिंग के समय आवश्यक दस्तावेज

  • पूर्ण भरे हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट (हस्ताक्षरित)
  • ​Allotment Letter
  • ​10वीं बोर्ड परीक्षा की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र
  • ​12वीं बोर्ड परीक्षा की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र (PCB या Agriculture संकाय)
  • ​मूल निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान राज्य के अभ्यर्थियों हेतु अनिवार्य)
  • ​जाति प्रमाण पत्र
  • ​दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD Certificate) (यदि लागू हो — मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र जो 3 माह से अधिक पुराना न हो)
  • ​In-Service Certificate (राजकीय संस्थानों में 5 आरक्षित सीटों पर कार्यरत पशुधन परिचरों हेतु)
  • ​स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) एवं चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)
  • ​माइग्रेशन प्रमाण पत्र
  • ​पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ (4 से 6 प्रतियां)
  • ​पहचान प्रमाण पत्र (जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • ​निर्धारित वार्षिक शिक्षण शुल्क एवं कॉलेज शुल्क (चालान/डीडी या संस्थान अनुसार निर्धारित माध्यम से)

पशुपालन डिप्लोमा का पाठ्यक्रम

राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा (AHDP) पाठ्यक्रम कुल 2 वर्ष का है जिसमें कुल 4 सेमेस्टर के शैक्षणिक कोर्स वर्क और उसके बाद 6 माह की अनिवार्य प्रैक्टिकल ट्रेनिंग है। प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों को Veterinary Anatomy, Physiology & Biochemistry, Animal Management, Extension तथा Breeding & Genetics का सैद्धांतिक व प्रायोगिक अध्ययन करवाया जाता है, जिसके साथ प्रतिदिन 2 घंटे का अनिवार्य गैर-क्रेडिट फार्म प्रैक्टिस शामिल होता है।


​द्वितीय वर्ष में क्लीनिकल और व्यावहारिक विषयों पर केंद्रित पाठ्यक्रम होता है, जिसमें Pharmacology, Clinical & Preventive Medicine, Minor Surgery , Animal Reproduction तथा Animal Nutrition के साथ प्रतिदिन 2 घंटे की हॉस्पिटल प्रैक्टिस अनिवार्य होती है। 2 वर्ष की शैक्षणिक पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद छात्रों को राज्य सरकार के बहुउद्देशीय अथवा प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों में 6 माह का Practical Training पूरा करना अनिवार्य होता है।

पाठ्यक्रम हिंदी अथवा अंग्रेजी माध्यम में संचालित किया जा सकता है। संबंधित संस्थान काउंसलिंग से पहले अपना शिक्षण माध्यम घोषित करेगा।

Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026 कोर्स की परीक्षा और उपस्थिति संबंधी नियम

श्रेणी नियम एवं शर्तें
Attendanceपरीक्षा में बैठने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर कुल कक्षाओं में न्यूनतम 75% उपस्थिति अनिवार्य है।
Marks Distributionआंतरिक/मिड-टर्म (Internal): कुल अंकों का 20% (थ्योरी व प्रैक्टिकल) संस्थान स्तर पर।

वार्षिक/विश्वविद्यालय (External): कुल अंकों का 80% (थ्योरी व प्रैक्टिकल) RAJUVAS द्वारा।
Passing Marksप्रत्येक विषय के थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों घटकों में अलग-अलग न्यूनतम 45% अंक (आंतरिक + वार्षिक मिलाकर) प्राप्त करना अनिवार्य है।
Supplementary Examवार्षिक परीक्षा में अधिकतम 2 विषयों में अनुत्तीर्ण होने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा की पात्रता।

केवल अनुत्तीर्ण घटक (थ्योरी/प्रैक्टिकल) की ही परीक्षा देनी होती है।

आंतरिक मूल्यांकन के अंक पहले वाले ही जोड़े जाते हैं।
Repeat Policy2 से अधिक विषयों में फेल होने पर या सप्लीमेंट्री में पास न होने पर पूरे साल को जूनियर बैच के साथ रिपीट करना होगा।

किसी एक शैक्षणिक वर्ष के लिए अधिकतम 2 रिपीट की अनुमति (इसके बाद नाम निष्कासित, कोई मर्सी चांस नहीं)।
कोर्स की अधिकतम अवधिडिप्लोमा में नामांकन के बाद कोर्स पूरा करने की अधिकतम समय सीमा 4 वर्ष है।
प्रैक्टिस कोर्स (Non-Credit)प्रथम वर्ष में Farm Practice (AHD-161, 162) और द्वितीय वर्ष में Hospital Practice (AHD-261, 262) अनिवार्य हैं, जिनमें ‘Satisfactory’ ग्रेड लाना जरूरी है।
Revaluationथ्योरी या प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए पुनर्मूल्यांकन, री-चेकिंग या स्क्रूटनी का कोई प्रावधान नहीं है।

How to Apply Online Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026

राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा एडमिशन 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है । यदि आप आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  1. सबसे पहले राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) की आधिकारिक वेबसाइट www.rajuvas.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए AHDP Admission 2026-27 Online Application Form लिंक पर क्लिक करें।
  3. ​अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी और संपर्क विवरण (मोबाइल नंबर व ईमेल) सावधानीपूर्वक दर्ज करें।​
  4. पासवर्ड बनाएं और उसे सुरक्षित रखें ।
  5. अपनी 10वीं कक्षा के प्राप्तांक एवं बोर्ड का विवरण भरें (टाई-ब्रेकिंग एवं जन्म तिथि प्रमाणीकरण हेतु आवश्यक)।​
  6. 12वीं कक्षा (Senior Secondary) के भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान (PCB) या कृषि संकाय (Agriculture Stream) के प्राप्तांक दर्ज करें।
  7. ​निर्धारित फॉर्मेट एवं साइज में अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  8. ​10वीं व 12वीं की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD हेतु) स्कैन करके अपलोड करें।
  9. ​अपनी पसंद के अनुसार उपलब्ध संस्थानों के सामने 1 से 94 तक College Preference भरें।
  10. ​अधिक से अधिक संस्थानों का चयन करें ताकि मेरिट अनुसार सीट आवंटन में आसानी हो।
  11. सभी श्रेणियों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क ₹2,000/- का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से करें।​
  12. भुगतान केवल अपने या अपने परिवारजन के बैंक खाते/कार्ड से ही करें।
  13. शुल्क भुगतान के बाद पूरे फॉर्म को दोबारा अच्छी तरह जांच लें कि कोई त्रुटि तो नहीं है।
  14. ​फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म को जमा करें ।
  15. ​पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालें।
  16. ​हस्ताक्षरित आवेदन पत्र, मूल प्रमाण पत्र तथा उनके दो-दो सत्यापित Photocopy सेट तैयार रखें, जिन्हें कॉलेज आवंटन के बाद रिपोर्टिंग/सत्यापन के समय जमा करवाना अनिवार्य होगा।

Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026 form27 August 2026
Last Date Online Application form22 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Information Booklet and BrochureClick Here
Official Websiterajuvas.ac.in

1 thought on “Rajasthan Pashupalan Diploma Admission 2026: राजस्थान 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा कोर्स आवेदन शुरू”

Leave a Comment