DSSSB Recruitment 2026 : इस वक्त की बड़ी खबर DSSSB की तरफ से निकलकर आ रही है। DSSSB ने 1260 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में MTS और जूनियर इंजीनियर के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 6 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। तथा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर 2026 से शुरू हो गए हैं। तथा आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 रखी गई हैं। इस भर्ती के लिए यदि आप पात्र हैं तो इसमें आवेदन अवश्य करें। आवेदकों को सलाह दी जाती है, कि वे अंतिम तिथि से पहले ही अपना आवेदन फॉर्म भर दें।
- DSSSB Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?
- इस भर्ती में कौन कौन आवेदन कर सकता है?
- आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेज लगेंगे?
- इस भर्ती में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है?

DSSSB Recruitment 2026
| Post Name | DSSSB Recruitment 2026 |
| Total Vacancy | 1260 |
| MTS Post | 1075 |
| Junior Engineer Post | 185 |
| Apply Mode | Online |
| Form Start Date | 12 November 2026 |
| Form Last Date | 11 December 2026 |
| Exam Date | Coming Soon |
| Official Website | dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB Recruitment 2026 Vacancy Details (पदों का विवरण)
इस भर्ती प्रक्रिया में 1075 पद MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के शामिल हैं। जिनका विवरण निम्न प्रकार है –
- निदेशालय एमटीएस जनरल ड्यूटी – 757 पद
- शिक्षा निदेशालय एमटीएस आया (केवल महिला) – 239 पद
- व्यापार एवं कर विभाग – 26 पद
- दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड – 20 पद
- उच्च शिक्षा निदेशालय बोर्ड – 3 पद
- माप-तौल विभाग – 19 पद
- प्रिंसिपल अकाउंट ऑफिस – 2 पद
- भूमि एवं भवन विभाग – 7 पद
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय – 2 पद
- कुल पद – 1075
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के इस भर्ती में 185 पद शामिल हैं जिनका विवरण निम्न प्रकार है –
- नई दिल्ली नगरपालिका परिषद – 67 पद
- दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड – 3 पद
- दिल्ली नगर निगम – 26 पद
- दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड – 75 पद
- दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड – 14 पद
- कुल पद – 185
DSSSB Recruitment 2026 Educational Qualifications
MTS पद के लिए :–
इस भर्ती प्रक्रिया में MTS के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक को 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यानि वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण की है वे सभी इसमें आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का अनुभव नहीं मांगा गया है।
नोट :- इस भर्ती प्रक्रिया में MTS आया के कुल 239 पद हैं, जिन पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं।
जूनियर इंजीनियर पद के लिए :–
जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता और अनुभव लागू है जो विभाग के अनुसार अलग अलग प्रकार से है। इसके लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
DSSSB Recruitment 2026 Age Limit
DSSSB Recruitment 2026 में MTS पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इसके अलावा जूनियर इंजीनियर (NDMC विभाग) के पद पर आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा अन्य 4 विभागों में यह उम्र सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष ही लागू होगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में आपकी उम्र की गणना 11 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जायेगी। तथा सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग की श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी।
DSSSB Recruitment 2026 Application Fees
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए GEN, OBC तथा EWS कैटेगरी के आवेदकों को ₹100 का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा अन्य सभी कैटेगरी SC, ST, PwBD तथा भूतपूर्व सैनिक और सभी वर्ग की महिला आवेदको के लिए यह आवेदन नि:शुल्क है। ये बिना किसी आवेदन शुल्क जमा कराये सीधा ही इसमें आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन शुल्क का भुगतान आपको ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
DSSSB Recruitment 2026 Selection Process
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन निम्न प्रकार से होगा –
- MTS पद के लिए सिर्फ एक ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जायेगी। तथा फाइनल मेरिट इसी परीक्षा के आधार पर तैयार की जायेगी। इसके लिए आपको 2 घंटे का समय मिलेगा।
- जूनियर इंजीनियर पद के लिए 2 परीक्षाएं आयोजित की जायेगी। जिसमें पहली परीक्षा टियर-1 सिर्फ क्वालीफाई है तथा दूसरी परीक्षा टियर-2 के माध्यम से आपकी अंतिम मेरिट तैयार की जायेगी। इसके लिए टियर-1 के लिए 2 घंटे का समय तथा टियर-2 के लिए 2 घंटे 30 मिनिट का समय दिया जायेगा।
DSSSB Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
- इसके बाद आपको जो भी लॉगिन ID और पासवर्ड मिलेंगे उनको डालकर लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको अप्लाई का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- इसके बाद आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
DSSSB Recruitment 2026 Important Links🔗
| Online Form Filling Start Date | 12 November 2026 |
| Form Filling Last Date | 11 December 2026 |
| DSSSB Recruitment 2026 | Apply Now |
| Official Notification | Download Here |
| Official Website | dsssb.delhi.gov.in |







