Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana : मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना ₹450 में गैस सिलेंडर का लाभ लेने के लिए बैंक खाता ऐसे करें अपडेट, यहाँ से देखें

Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana : राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को घरेलू LPG सिलेंडर पर आर्थिक राहत प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को केवल 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। हालांकि, कई लाभार्थियों को बैंक खाते में सब्सिडी प्राप्त नहीं होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके पीछे बैंक खाता बदलना, जन आधार में गलत बैंक विवरण होना या LPG ID की सीडिंग पूरी नहीं होना जैसे कारण हो सकते हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल पर बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। ऐसे में जिन लाभार्थियों की गैस सब्सिडी अटकी हुई है, वे जन आधार और LPG Subsidy Portal पर अपने बैंक खाते की जानकारी जांचकर आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

  • Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana में बैंक खाता अपडेट कैसे करें?
  • बैंक खाता अपडेट करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
  • बैंक खाता अपडेट करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……
Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana

Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana में इन परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर योजना में निम्न श्रेणी में आने वाले परिवारों को सीधा प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्रदान किया जाता है –

  • BPL श्रेणी के परिवारों को
  • राजस्थान के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी

नोट :- इस योजना में सिर्फ राशन कार्ड और आधार कार्ड होने से सीधा लाभ नहीं मिलता है। इसके लिए आपको आवेदन करना पड़ता है। और इसके बाद आपको प्रतिवर्ष 12 सिलेंडर भरवाने तक का लाभ प्रदान किया जाता है।

Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana में मिलने वाली सब्सिडी

मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर योजना 2026 में जुड़े हुए सभी पात्र परिवारों को प्रति महीने एक सिलेंडर भरवाने की अनुमति है यानि आप हर महीने सिर्फ एक ही सिलेंडर भरवा सकते हैं और इसमें आपको सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। यदि आपने एक ही महीने में 2 सिलेंडर भरवा लिए हैं तो सिर्फ एक ही सिलेंडर पर आपको सब्सिडी प्रदान की जायेगी। अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आप हमसे जुड़े रहें।

Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana में मिलने वाली सब्सिडी

मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में प्रति माह एक सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। यह सब्सिडी केंद्र सरकार और राज्य सरकार का समन्वित रूप होता है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों का समन्वित लाभ ₹450 निर्धारित किया गया है। यानि इसमें आपको ₹450 तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। यह सब्सिडी सिलेंडर की कीमत के अनुसार कम ज्यादा हो सकती है।

Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana में बैंक खाता अपडेट

राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा राजस्थान में संचालित की जा रही मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर योजना में एक नया अपडेट जोड़ा गया है। इसमें लाभार्थियों के बैंक खाता अपडेट करने के लिए एक नया विकल्प जोडा गया है।

इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि वे लाभार्थी जिनका बैंक खाता या तो बदल गया है या गलत दर्ज हो गया है। इसके लिए यह ऑप्शन दिया गया है ताकि वांछित लाभ लाभार्थी को प्रत्यक्ष रूप से प्रदान किया जा सके। हाल फिलहाल की न्यूज के अनुसार जिला रसद अधिकारी की और से जारी सूचना में बताया है कि सब्सिडी का भुगतान DBT के माध्यम से परिवार के मुखिया के बैंक खाते में किया जायेगा। इसलिए आपका जन आधार कार्ड दोनों जगह अपडेट होना जरूरी है।

Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है –

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • गैस कनेक्शन की LPG ID
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो

Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana में बैंक खाता कैसे अपडेट करें?

मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर योजना 2026 में अपना बैंक खाता अपडेट करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन सेवाओं के विकल्प का चयन करना है।
  • अब आपको “मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना–लाभार्थियों के बैंक खाता अपडेट हेतु” विकल्प का चयन करना है।
  • अब आपको LPG सब्सिडी पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपसे मांगी गई सभी जानकारी को आपको सही सही भरना है।
  • अंत में आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर देना है।
  • तथा इसका प्रिंट निकालकर इसकी रसीद अपने पास रख लेनी है।

Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana Important Links🔗

Mukhyamantri Rasoi Gas Cylinder Subsidy Yojana LinkCheck Here
खाद्य सुरक्षा योजना पोर्टलClick Here
जन आधार सेवा पोर्टल Click Here

Leave a Comment