राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) स्नातक स्तर – 2026 का विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न ऑफिशियल रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम उसके सिलेबस को सही तरीके से समझना होता है, क्योंकि सटीक पाठ्यक्रम की समझ से ही अभ्यर्थी एक प्रभावी पढने की योजना बना पाते हैं और सही दिशा में तैयारी कर सकते हैं। इस परीक्षा में 300 अंकों के कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। साथ ही यदि आप एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की pdf डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से pdf डाउनलोड कर सकते है ।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026
समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर परीक्षा 2026 का आयोजन 1 दिसंबर 2026 (मंगलवार) से 3 दिसंबर 2026 (गुरुवार) तक किया जाएगा। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है । आप चेक कर सकते है । जो उम्मीदवार इस में आवेदन कर रहे है एग्जाम की तैयारी के लिए एग्जाम डेट के अनुसार पढ़ सकते है ।
Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern 2026
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) होंगे और सभी के अंक समान होंगे।
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 300
- समय: 3 घंटे
- गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के पूर्णांक का एक-तिहाई (1/3) भाग काट लिया जाएगा।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए 05 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे।
- यदि अभ्यर्थी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे पाँचवाँ विकल्प ‘E’ भरना अनिवार्य है।
- यदि 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला नहीं भरा जाता है, तो अभ्यर्थी को अयोग्य (Disqualified) घोषित कर दिया जाएगा।
- प्रत्येक प्रश्न का एक गोला भरना सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
| विषय विवरण | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
| भारत और राजस्थान का इतिहास, राजस्थान का भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, भारत एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, नागरिक कर्तव्य, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी | 150 | 300 | 03 HR |
Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026
- भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ सहित): भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी के सामाजिक व धार्मिक सुधार आंदोलन, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के चरण व सेनानियों का योगदान, 1857 की क्रांति में राजस्थान की भूमिका, जनजाति व किसान आंदोलन, प्रजामण्डल आंदोलन, स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण, नेहरू युग तथा राजस्थान का एकीकरण।
- राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत: प्राचीन सभ्यताएं (कालीबंगा, आहड़ आदि), प्रमुख शासक व उनकी व्यवस्थाएं, किले, स्मारक, चित्रकलाएं, हस्तशिल्प, साहित्य व क्षेत्रीय बोलियां, मेले, त्योहार, लोक संगीत व नृत्य, धार्मिक आंदोलन, संत, लोक देवता एवं ऐतिहासिक स्थल।
- भारत का भूगोल: भौतिक स्वरूप (पर्वत, पठार, मैदान आदि), जलवायु व मानसून, नदियां, बांध, झीलें, वन्य जीव, प्रमुख फसलें व खनिज, ऊर्जा संसाधन, उद्योग, परिवहन, जनसंख्या एवं आपदा प्रबंधन।
- राजस्थान का भूगोल: भूगर्भिक संरचना, जलवायु, अपवाह तंत्र, वनस्पति, वन्य जीव, मृदा, फसलें, जनसंख्या, जनजातियां, खनिज, ऊर्जा संसाधन, पर्यटन एवं यातायात के साधन।
- राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था: संविधान निर्माण, विशेषताएं, मौलिक अधिकार, नीति निदेशक तत्व, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद, सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय आयोग (निर्वाचन, CAG, नीति आयोग आदि) तथा राजस्थान का प्रशासनिक ढांचा (राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा, हाई कोर्ट, RPSC, पंचायती राज आदि)।
- भारत की अर्थव्यवस्था: बजट, बैंकिंग, GST, राष्ट्रीय आय, राजकोषीय व मौद्रिक नीतियां, सब्सिडी, ई-कॉमर्स, कृषि/उद्योग/सेवा क्षेत्र, क्रांतियां (हरित, श्वेत, नीली), पंचवर्षीय योजनाएं व आर्थिक सुधार।
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था: फसलें, सिंचाई परियोजनाएं, उद्योग व हस्तकला, गरीबी एवं बेरोजगारी, जनकल्याणकारी योजनाएं, पंचायती राज की भूमिका, MGNREGA तथा VB-G RAM G मिशन।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी: भौतिक व रासायनिक परिवर्तन, अम्ल/क्षार/लवण, विद्युत, पोषण, रक्त समूह, रोग एवं स्वास्थ्य, पर्यावरण, जैव-विविधता, सूचना व संचार प्रौद्योगिकी, रक्षा व अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी।
- तार्किक विवेचन एवं गणित: रक्त संबंध, श्रृंखला (नंबर व अक्षर), घड़ी, कैलेंडर, वर्गमूल/घनमूल, समीकरण, प्रतिशत, लाभ-हानि, ब्याज, अनुपात, समय-कार्य-दूरी, रेखाएं व कोण, क्षेत्रफल व आयतन, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी और डेटा निरूपण।
- समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य: राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी, प्रमुख व्यक्तित्व, सरकारी नीतियां, मूल कर्तव्य, नैतिक मूल्य और राजस्थान अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम (2022) के प्रावधान।
- जन स्वास्थ्य: फर्स्ट एड व CPR की बुनियादी बातें, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से बचाव, युवाओं की फिटनेस एवं सोशल मीडिया की लत के जोखिम व रोकथाम।
- कंप्यूटर की जानकारी: विशेषताएं, OS, इंटरनेट व ई-मेल, मेमोरी/हार्डवेयर, MS Office (Word, Excel, PowerPoint), साइबर सिक्योरिटी, ई-सर्विसेज एवं AI।
- सामान्य हिन्दी: संधि, समास, उपसर्ग-प्रत्यय, संज्ञा/सर्वनाम/क्रिया/विशेषण, विलोम/पर्यायवाची शब्द, वाक्य व शब्द शुद्धि, मुहावरे-लोकोक्तियां, पारिभाषिक शब्दावली, राजभाषा स्थिति एवं कार्यालयी पत्र।
- General English: Articles, Determiners, Tenses, Voice, Narration, Prepositions, Translation, Synonyms/Antonyms, Comprehension, Official Glossary, Letter Writing, Idioms & Phrases, and One Word Substitution।
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा स्नातक लेवल 2026 का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी आप टॉपिक वाइस नीचे दिए हुए pdf को डाउनलोड करके ले सकते है।
How to Download Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 pdf
यदि आप राजस्थान समान पात्रता परीक्षा स्नातक लेवल 2026 का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस pdf डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से pdf डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
- उसके बाद आपको Candidate Corner में Syllabus के लिंक पर क्लिक करना है ।
- फिर आपको Syllabus for Rajasthan CET Graduation Level के लिंक को ढूंढना है और इस पर क्लिक करना है ।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने pdf डाउनलोड हो जाएगी और आप एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी ले सकते है ।
- आप चाहे तो नीचे दिए हुए लिंक से भी डायरेक्ट सिलेबस को डाउनलोड कर सकते है ।
Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 Important Links
| Syllabus Release Date | 2 July 2026 |
| Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 pdf | Click Here |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |








CET 12th leval syllabus