Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा सिलेबस जारी यहां से डाउनलोड करें

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 12वीं स्तर के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी हो गया है यदि आप भी एग्जाम में शामिल होने वाले है तो लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की pdf डाउनलोड कर ले और उसके हिसाब से तैयारी कर सकते हो ।

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसके ऑफिशियल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न की सटीक समझ होना सबसे जरूरी है । बिना सिलेबस की जानकारी लिए पढ़ाई करना दिशाहीन यात्रा के समान है, जहाँ समय और ऊर्जा दोनों व्यर्थ हो सकते हैं। पाठ्यक्रम की स्पष्ट समझ होने से अभ्यर्थियों को यह पता रहता है कि किन विषयों को प्राथमिकता देनी है, कौन से टॉपिक्स परीक्षा की दृष्टि से अधिक मार्क्स देने वाले हैं और किस भाग पर कितना समय देना है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान CET 12th Level 2026 का विस्तृत पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे नीचे दिए हुए pdf से सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी ले सकते हैं।

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Overview

Conducting AuthorityRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Exam NameRajasthan Common Eligibility Test (CET) – Senior Secondary Level
Exam ModeOffline (OMR Based)
Question TypeMultiple Choice Questions (Objective MCQs)
Total Questions120 Questions as per updated pattern
Total Marks240 Marks (2 Marks per question)
Exam Duration2.30 Hours
Standard of QuestionsSenior Secondary (Class 12th Level)
Negative MarkingApplicable as per board guidelines (1/3rd mark deduction for wrong answer)
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 तक भरे गए है। राजस्थान की 14 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्रता मिलेगी । इसके लिए परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा । जो उम्मीदवार इस परीक्षा ने शामिल होने वाले है वो अपनी तैयारी शुरू करने से पहले एक बार ऑफिशियल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी अवश्य ले जिससे उनकी तैयारी ढंग से हो जाए । राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की pdf नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।

Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) होंगे और सभी के अंक समान होंगे।
  • कुल प्रश्न: 120
  • कुल अंक: 240
  • समय: 02.30 घंटे
  • गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के पूर्णांक का एक-तिहाई (1/3) भाग काट लिया जाएगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 05 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे।
  • यदि अभ्यर्थी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे पाँचवाँ विकल्प ‘E’ भरना अनिवार्य है।
  • यदि 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला नहीं भरा जाता है, तो अभ्यर्थी को अयोग्य (Disqualified) घोषित कर दिया जाएगा।
  • प्रत्येक प्रश्न का एक गोला भरना सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विषय विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला और संस्कृति, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी ।12024002.30 HR

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026

राजस्थान CET 12th Level के पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य एवं विरासत (प्राचीन सभ्यताएं, प्रमुख राजवंश, 1857 की क्रांति, प्रजामंडल, एकीकरण, लोक देवी-देवता, मेले-त्योहार व चित्रकला), भारत एवं राजस्थान का भूगोल (भौतिक स्वरूप, नदियां, वनस्पति, खनिज, जलवायु और जनसंख्या), राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था (संविधान की मूल संरचना, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग, पंचायती राज, कृषि, उद्योग व कल्याणकारी योजनाएं), दैनिक विज्ञान (भौतिक व रासायनिक परिवर्तन, कार्बनिक यौगिक, प्रकाश, आनुवंशिकी और मानव स्वास्थ्य), तार्किक विवेचन एवं आधारभूत गणित (कोडिंग-डिकोडिंग, रक्त संबंध, प्रतिशत, लाभ-हानि, ब्याज, औसत, क्षेत्रफल व आयतन), जन स्वास्थ्य (नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व बचाव, फिटनेस, सोशल मीडिया के स्वास्थ्य जोखिम , प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) और CPR ) , सामान्य हिन्दी (संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, शुद्धि, मुहावरे), General English (Tenses, Voice, Narration, Prepositions, Idioms), कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान (हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, MS Office) तथा राज्य व राष्ट्रीय स्तर की समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs) शामिल हैं।

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 12वीं लेवल 2026 का सिलेबस pdf डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है उसमें सिलेबस की विस्तृत जानकारी टॉपिक वाइस दी हुई है आप pdf डाउनलोड कर सकते है।

How to Download Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 pdf

यदि आप राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 12वीं लेवल 2026 का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस pdf डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से pdf डाउनलोड कर सकते है।

  1. सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. उसके बाद आपको Candidate Corner में Syllabus के लिंक पर क्लिक करना है ।
  3. फिर आपको Syllabus for Rajasthan CET 12th Level के लिंक को ढूंढना है और इस पर क्लिक करना है ।
  4. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने pdf डाउनलोड हो जाएगी और आप एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी ले सकते है ।
  5. आप चाहे तो नीचे दिए हुए लिंक से भी डायरेक्ट सिलेबस को डाउनलोड कर सकते है ।

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Important Links

Syllabus Release Date23 June 2026
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026Click Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

2 thoughts on “Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा सिलेबस जारी यहां से डाउनलोड करें”

Leave a Comment