RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: उत्तर पश्चिम रेलवे में 2008 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष अप्रेंटिस के कुल 2008 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 10वीं पास के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI कर चुके हैं, उनके लिए भारतीय रेलवे में ट्रेनिंग प्राप्त करने का यह एक बेहतरीन अवसर है। RRC NWR अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 अक्टूबर 2026 से 06 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी यहां इस आर्टिकल में मौजूद है उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर ले ताकि आवेदन के किए अंतिम समय ने परेशानी न हो , आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन की pdf अवश्य देखें जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: उत्तर पश्चिम रेलवे में 2008 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Cell, North Western Railway (RRC NWR Jaipur)
Post NameAct Apprentice (2026-27)
Total Vacancies2008 Slots
Notification Date1 October 2026
Application ModeOnline
Online Application Start Date7 October 2026
Online Application End Date6 November 2026 (till 23:59 Hrs)
Official Websitewww.rrcjaipur.in

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Vacancy Details

Division / Unit NameTotal Slots
DRM Office, Ajmer500
DRM Office, Bikaner524
DRM Office, Jaipur580
DRM Office, Jodhpur134
B.T.C. Carriage, Ajmer73
B.T.C. LOCO, Ajmer69
Carriage Works Shop, Bikaner33
Carriage Works Shop, Jodhpur67
Total Vacancies2008

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

उत्तर पश्चिम रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सामान्य , ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100/- का आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , दिव्यांगजन और सभी महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है । आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

उत्तर पश्चिम रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 06 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Education Qualification

उत्तर पश्चिम रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा जारी National Trade Certificate / ITI का होना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम अभी लंबित है वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

How to Apply Online RRC NWR Apprentice Recruitment 2026

उत्तर पश्चिम रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है यदि आप इस भर्ती योग्य है तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.rrcjaipur.in पर जाकर RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  2. ​अपने नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और एक्टिव मोबाइल नंबर का उपयोग करके नया पंजीकरण पूरा करें।
  3. ​अपने 12 अंकों के आधार कार्ड नंबर सहित व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  4. ​अपनी सुविधानुसार केवल एक डिवीजन या यूनिट और ट्रेड का चयन करें।
  5. ​पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर का स्पष्ट JPG/JPEG फॉर्मेट में स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  6. ​अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें ।
  7. ​भरे गए फॉर्म की सभी जानकारी को री चेक करके अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट कर दें और आगे के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Start RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 form7 October 2026
Last Date Online Application form6 November 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websiterrcjaipur.in

Leave a Comment