राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन फॉर्म शुरू हो चुके है और 31 अक्टूबर तक भरे जाएंगे । जो अभ्यर्थी राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाना चाहता है वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी नियमित 11वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट इस योजना का लाभ उठा सकते हैं । राजस्थान इस छात्रवृत्ति योजना के तहत उत्तर मैट्रिक स्टूडेंटों को ₹15000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 की राशि अभ्यर्थियों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE) द्वारा किया जाता है। इस योजना के तहत 11वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे पात्र छात्र-छात्राओं को शिक्षण शुल्क और अनुरक्षण भत्ता प्रदान किया जाता है। जिसके लिए आवेदन चल रहे है आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Overview
| Scheme Name | Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 |
| Department | Social Justice & Empowerment Department (SJE) |
| Beneficiaries | SC, ST, OBC, MBC, EBC, DNT students |
| Current Status | Active / Open |
| Application Mode | Online via SSO Rajasthan Portal |
| Last Date | 31 October 2026 |
| Attendance Rule | Minimum 75% Biometric Attendance required |
| Official Website | sje.rajasthan.gov.in |
राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुल्क
राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नही रखा गया है , आप नि:शुल्क आवेदन कर सकते है ।
राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए पात्रता और इनकम सर्टिफिकेट
इसके लिए आवेदनकर्ता राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए ।उम्मीद्वार राजकीय / निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में रेगुलर अध्यनरत होना चाहिए । राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 2.50 लाख से अधिक आए नहीं होनी चाहिए । अन्य पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में 1.50 लाख रुपए से अधिक आए नहीं होनी चाहिए । आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए आय 1 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जैसे कि पिछले वर्ष की मार्कशीट,वर्तमान सत्र की फीस रसीद,आय प्रमाण पत्र,मूल निवास प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र,जनाधार एवं आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर,बैंक अकाउंट खाता संख्या एवं पासबुक,बीपीएल कार्ड (यदि है तो) इत्यादि.
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया एसएसओ आईडी के माध्यम से पूर्ण की जाएगी। राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करे –
- सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी SSO ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। अगर ID नहीं है, तो जन आधार से रजिस्टर करें।
- डैशबोर्ड पर दिख रहे ऐप्स में से Scholarship (SJE) पोर्टल पर क्लिक करें और ‘Student’ रोल चुनें।
- अपना जन आधार नंबर या मेंबर ID डालें और सदस्यों की सूची में से अपना नाम सेलेक्ट करें।
- जन आधार से लोड हुई अपनी निजी जानकारी, जाति, मूल निवास और बैंक खाते का विवरण चेक करें।
- अपने कॉलेज/विश्वविद्यालय का नाम, कोर्स का नाम, वर्तमान वर्ष/सेमेस्टर, रोल नंबर और एडमिशन की तारीख दर्ज करें।
- कॉलेज में जमा की गई वर्तमान सत्र की फीस रसीद संख्या, तारीख और भरी गई कुल राशि दर्ज करें।
- पिछली कक्षा की मार्कशीट, वर्तमान सत्र की फीस रसीद और नया आय प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- भरी हुई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें, डिक्लेरेशन पर टिक करें और Submit बटन पर क्लिक करके रसीद का प्रिंट आउट या PDF सुरक्षित रख लें।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Important Links
| Last Date Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 form | 31 October 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |