राजस्थान सरकार के कॉलेज शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है। राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना एवं प्रोत्साहन राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे जो कि 30 नवंबर 2026 तक चलेंगे । देवनारायण स्कूटी वितरण योजना के तहत इसमें छात्राओं को प्रोत्साहन राशि व स्कूटी वितरित की जाती है । जो छात्राएं इस योजना के लिए योग्य है वे ऑनलाइन आवेदन कर सकती है संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में मौजूद है ।

Rajasthan Devnarayan Scooty Yojana 2026-27 Overview
| योजना का नाम | देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना |
| विभाग | आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर |
| सत्र | 2026-27 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 01 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | hte.rajasthan.gov.in |
Devnarayan Scooty Yojana 2026-27 Notification PDF
राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत का एक ही कारण है कि इससे छात्राओं के मध्य प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और छात्राएं पढ़ने के लिए इच्छुक होगी । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय/ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा परीक्षा तथा विश्वविद्यालय स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री परीक्षा परीक्षाओं में अधिक से अधिक अंक लाने, उन में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, उच्च अध्ययन हेतु आकर्षित करने एवं उच्च शिक्षा हेतु वाहन सुविधा उपलब्ध कराने तथा आर्थिक सहयोग प्रदान करना है । इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु पोर्टल 01 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे जो कि 30 नवंबर 2026 तक चलेंगे । जो छात्राएं आवेदन करना चाहती है वह नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट आवेदन कर पाएगी ।
देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना से लाभ
इस योजना के अन्तर्गत जो आवेदक 12वीं में निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाती है और साथ ही साथ महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में प्रवेश करती है उसको ही इस योजना का लाभ प्राप्त होंगा। इस योजना में राजस्थान सरकार के पिछड़े वर्ग की छात्राओं को भी लाभ प्राप्त होंगा। इन पिछड़े वर्ग में लोहार, बंजारा, गुज्जर आदि वर्ग की छात्रायें आती है। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस योजना में पिछड़े वर्ग की छात्राओं को शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना है और साथ ही साथ आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
Rajasthan Devnarayan Scooty Yojana 2026 प्रोत्साहन राशि
सरकारी कॉलेज या राज्य द्वारा वित्त पोषित विश्वविद्यालय में स्नातक की डिग्री के पहले वर्ष में दाखिला लेने वाली और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली पहली 1500 छात्राओं को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे:
- एक मुफ्त स्कूटी
- एक वर्ष का बीमा
- दो लीटर पेट्रोल (एक बार में)
- छात्र को स्कूटी सौंपे जाने तक उसके परिवहन का खर्च
वे छात्राएं जो स्कूटी के लिए पात्र नहीं हैं लेकिन पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं, उन्हें निम्नलिखित प्राप्त होगा:
- स्नातक डिग्री कार्यक्रम के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए प्रतिवर्ष ₹10,000।
- मास्टर डिग्री प्रोग्राम के पहले वर्ष के लिए प्रतिवर्ष ₹20,000 दिए जाते हैं। यदि कोई छात्र मास्टर डिग्री के पहले वर्ष में 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसे दूसरे वर्ष के लिए भी ₹20,000 मिलेंगे।
Rajasthan Devnarayan Scooty Yojana 2026 Eligibility
- छात्रा मूल रूप से राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा राज्य के अति पिछड़ा वर्ग (MBC – जैसे गुर्जर, रेबारी, राइका, गड़रिया, बंजारा आदि) से संबंधित होनी चाहिए।
- छात्रा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) या CBSE द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की हो।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- छात्रा का राजस्थान के किसी राजकीय या वित्तपोषित/निजी महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में नियमित अध्ययनरत होना अनिवार्य है।
- परिवार की कुल वार्षिक आय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।
Rajasthan Devnarayan Scooty Yojana 2026 Required Documents
- जन आधार कार्ड (इसमें जाति, मूल निवास, बैंक खाता और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अपडेट होने चाहिए)
- 10वीं और 12वीं की अंकतालिका
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- महाविद्यालय में प्रवेश की रसीद / फीस रसीद
- बैंक पासबुक विवरण (जो जन आधार से लिंक हो)
- छात्रा का पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर
How to apply online Rajasthan Devnarayan Scooty Yojana 2026
राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी हो गया है , नोटिफिकेशन जारी होने के बाद में सभी छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है जो छात्राएं आवेदन करना चाहती है नीचे दिए वह प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर पाएगी आवेदन करने के लिए छात्राओं को बता दिया जाए कि नीचे दे वह प्रोसेस को फॉलो करें ।
- सबसे पहले उम्मीदवार को सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदक को एसएसओ आईडी पासवर्ड तथा यूजर नाम से लॉगइन करना है ।
- एसएसओ पोर्टल का होम पेज खुलने के बाद डिपार्टमेंट नाम के सेक्शन पर क्लिक करें ।
- जैसे ही आप कल ही करोगे आपके सामने राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन के लिए पूछेगा ।
- उसके बाद क्लिक करें तथा कक्षा 10वीं 12वीं के प्रतिशत तथा विश्वविद्यालय प्रवेश मार्कशीट जन्म दिनांक आदि जानकारियां पूछी जाएगी जिसे संपूर्ण रूप से ध्यान से भरें तथा संबित के बटन पर क्लिक करें ।
- यह सब प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा ।
Rajasthan Devnarayan Scooty Yojana 2026-27 Important
| Online form start for Rajasthan Devnarayan Scooty Scheme 2026 | 1 Octomber 2026 |
| Last Date Application Form | 30 November 2026 |
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | hte.rajasthan.gov.in |







