राजस्थान में स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक महिला अभ्यर्थियों के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) कोर्स सत्र 2026-27 हेतु आवेदन करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो गया है । यदि आप इस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 7 सितंबर 2026 तक अंतिम रूप से आवेदन कर ले। राजस्थान एएनएम एडमिशन फॉर्म के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

राजस्थान में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) प्रशिक्षण सत्र 2026-27 का संचालन चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, जयपुर के अधीन कुल 34 राजकीय प्रशिक्षण केंद्रों में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की कुल अवधि 2 वर्ष निर्धारित है, जिसमें 18 माह का नियमित शैक्षणिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा 6 माह की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल है। इस प्रशिक्षण के लिए कुल 1650 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
Rajasthan ANM Admission Form 2026 Application Fee
राजस्थान ANM प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निम्नानुसार देना होगा :
- सामान्य, OBC : ₹20 का पोस्टल ऑर्डर (Postal Order)
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति : निःशुल्क
- पोस्टल ऑर्डर संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के पक्ष में Payable होना चाहिए तथा इसे आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
Rajasthan ANM Admission Form 2026 Age Limit
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 31 दिसंबर 2026 को न्यूनतम 17 वर्ष तथा अधिकतम 34 वर्ष होनी चाहिए । हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते है।
Rajasthan ANM Admission Form 2026 Education Qualification
राजस्थान एएनएम एडमिशन फॉर्म के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास शैक्षणिक योग्यता के तौर पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE), अजमेर या समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
Howto Apply Rajasthan ANM Admission Form 2026
राजस्थान एएनएम एडमिशन फॉर्म के लिए आवेदन आपको ऑफलाइन करना होगा । आवेदन करने के लिए पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ समस्त आवश्यक शैक्षणिक एवं जाति प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करके आवेदन पत्र को संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट, साधारण डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा करवाना होगा ।
Rajasthan ANM Admission Form 2026 Important Links
| Rajasthan ANM Admission Form 2026 Application Start Date | 24 August 2026 |
| Rajasthan ANM Admission Form 2026 Last Date | 07 September 2026 |
| Full Official Notification | Click Here |
| Short Official Notification | Click Here |
| Official Website | rajswasthya.rajasthan.gov.in |







