Navodaya Vidyalaya Class 9th Admission Form 2027 : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में प्रवेश के लिए यहां से आवेदन करे

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है । अभ्यर्थी काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे । कक्षा 9 में प्रवेश करने के लिए इच्छुक एवम योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं। कक्षा 9 में प्रवेश लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा। चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। इसमें प्रवेश हेतु लड़के एवम लड़कियां दोनो ही परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है । नीचे नवोदय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा हेतु आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि की जानकारी दी हुई है ।

Navodaya Vidyalaya Class 9th Admission Form 2027

Navodaya Vidyalaya Class 9th Admission Form 2027 Overview

Exam NameJawahar Navodaya Vidyalaya Lateral Entry Selection Test (JNVST LEST)
Conducting BodyNavodaya Vidyalaya Samiti (NVS)
Application ModeOnline
Application Start Date2 September 2026
Application Last Date30 September 2026
Exam Date10 April 2027
Exam ModeOffline (OMR-based Pen & Paper)
Official Website navodaya.gov.in

Navodaya Vidyalaya Class 9th Admission Form 2027 Application Fee

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में प्रवेश के लिए विभाग द्वारा कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यानी जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में प्रवेश के लिए नि:शुल्क आवेदन कर सकते है ।

Navodaya Vidyalaya Class 9th Admission Form 2027 Age Limit

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदक का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य होना चाहिए । इसके मध्य दोनों तिथियां भी सम्मिलित है । आयु सीमा संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते है ।

Navodaya Vidyalaya Class 9th Admission Form 2027 Educational Qualification

उम्मीदवार का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उसी जिले के किसी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत होना अनिवार्य है , जिस जिले के JNV के लिए वह आवेदन कर रहा है।

JNV Class 9 Exam Pattern 2027

  • ​परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन-पेपर आधारित OMR शीट होगी।
  • ​सभी 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • ​कुल पूर्णांक 100 अंक निर्धारित है, जहां प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।
  • ​परीक्षा की कुल समयावधि 2 घंटे 30 मिनट रहेगी, जबकि दिव्यांग छात्रों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • ​परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी , गलत उत्तर पर अंक नहीं कटेंगे।
  • ​प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं (द्विभाषी) में उपलब्ध रहेगा।
  • ​प्रश्नों का स्तर NCERT के कक्षा 8वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
अंग्रेजी1515
हिंदी1515
गणित3535
सामान्य विज्ञान3535
कुल100100

How to Apply JNV 9th Class Admission 2027

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में प्रवेश के लिए यदि जो स्टूडेंट्स आवेदन करना चाहते है वो ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।  आवेदन करने हेतु संपूर्ण जानकारी नीचे दी हुई है । आवेदन करने के लिए संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध उनको फॉलो करके आवेदन कर पायेंगे।

  1.  सबसे पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।
  2. फिर Click here for Registration के लिंक पर क्लिक करना है।
  3. फिर आपके सामने राज्य और जिला की लिस्ट आ जाएगी , उसको  भरकर सबमिट पर क्लिक करना है।
  4. जैसे ही सबमिट करेंगे फिर जैसे जैसे जानकारी अपना नाम, माता और पिता का नाम, आधार संख्या, जन्मतिथि सहित पुछे उसको सही से भरे ।
  5. विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर एवं अभिभावक के हस्ताक्षर अपलोड करने हैं।
  6. विद्यार्थी के इस साल आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यालय की डिटेल्स भरनी है।
  7. आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट कर देना है। आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

JNV 9th Class Admission 2027 Important Links

Start Navodaya Vidyalaya Class 9th Application Form 20262 September 2026
Last Date Online Application form30 September 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websitehttps://navodaya.gov.in/

5 thoughts on “Navodaya Vidyalaya Class 9th Admission Form 2027 : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में प्रवेश के लिए यहां से आवेदन करे”

  1. मुझे पढ़ाई करनी है इसलिए मैं यह फॉर्म भर रहा हूं नाइंथ क्लास के लिए प्लीज यह फॉर्म जरूर देखिएगा

    Reply
  2. मुझे पढ़ाई करनी है इसीलिए मैं फॉर्म भर रहा हूं नाइंथ क्लास के लिए प्लीज या फॉर्म जरूर देखिएगा

    Reply

Leave a Comment