Navodaya Vidyalaya Class 11th Admission Form 2027 : नवोदय विद्यालय कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री (LEST 2027) के तहत आवेदन हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । अगर आप सत्र 2026-27 में किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और संबंधित जिले के निवासी हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर बिना किसी आवेदन शुल्क के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तय की गई है, जिसके बाद 10 अप्रैल 2027 को चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। नीचे नवोदय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा हेतु आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि की जानकारी दी हुई है ।

Navodaya Vidyalaya Class 11th Admission Form 2027

Navodaya Vidyalaya Class 11th Admission Form 2027 Overview

Exam NameJawahar Navodaya Vidyalaya Lateral Entry Selection Test (JNVST LEST)
Conducting BodyNavodaya Vidyalaya Samiti (NVS)
Application ModeOnline
Application Start Date2 September 2026
Application Last Date30 September 2026
Exam Date10 April 2027
Exam ModeOffline (OMR-based Pen & Paper)
Official Website navodaya.gov.in

Navodaya Vidyalaya Class 11th Admission Form 2027 Application Fee

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 में प्रवेश के लिए विभाग द्वारा कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यानी जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 में प्रवेश के लिए नि:शुल्क आवेदन कर सकते है ।

Navodaya Vidyalaya Class 11th Admission Form 2027 Age Limit

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदक का जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य होना चाहिए । इसके मध्य दोनों तिथियां भी सम्मिलित है । आयु सीमा संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते है ।

Navodaya Vidyalaya Class 11th Admission Form 2027 Educational Qualification

अभ्यर्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान संबंधित जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 10वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत होना अनिवार्य है। जो छात्र सत्र 2026-27 से पहले 10वीं पास कर चुके हैं वे पात्र नहीं हैं।

JNV Class 11 Exam Pattern 2027

  • परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे।
  • ​प्रश्न पत्र को हल करने के लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) का समय दिया जाएगा (दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय का प्रावधान होता है)।
  • ​परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और पूरा पेपर कुल 100 अंकों का होगा ।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा ।
  • ​परीक्षा में किसी भी प्रकार का Negative Marking नहीं होगा, यानी गलत उत्तर पर अंक नहीं काटे जाएंगे।
  • ​प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं (Bilingual) में उपलब्ध होगा।
  • ​उत्तर दर्ज करने के लिए OMR शीट दी जाएगी, जिसे केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन से भरना होगा।
  • सभी 5 विषयों की परीक्षा देना अनिवार्य है, हालांकि मेरिट सूची छात्र द्वारा चुनी गई स्ट्रीम के निर्धारित विषयों और न्यूनतम क्वालीफाइंग अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।
विषयप्रश्नअंकनिर्धारित समय
मानसिक योग्यता202030 मिनट
अंग्रेजी202030 मिनट
विज्ञान202030 मिनट
सामाजिक विज्ञान202030 मिनट
गणित202030 मिनट
कुल1001002 घंटे 30 मिनट

JNV 11th Class Admission 2027 Minimum Qualifying Marks

नवोदय विद्यालय कक्षा 11वीं लेटरल एंट्री चयन परीक्षा में मेरिट सूची तैयार करने के लिए अभ्यर्थी को प्रत्येक Section में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

Categoryप्रत्येक विषय में न्यूनतम प्रतिशतप्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक (20 में से)
General / OBC / Other30%06 अंक
SC / ST / Divyang25%05 अंक

मेरिट सूची का निर्धारण स्ट्रीम के अनुसार निर्धारित 5 में से किन्हीं 4 प्रमुख विषयों कुल 80 में से के अंकों के आधार पर किया जाता है, परंतु पांचों विषयों में अलग-अलग न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

How to Apply JNV 11th Class Admission 2027

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 में प्रवेश के लिए यदि जो स्टूडेंट्स आवेदन करना चाहते है वो ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।  आवेदन करने हेतु संपूर्ण जानकारी नीचे दी हुई है । आवेदन करने के लिए संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध उनको फॉलो करके आवेदन कर पायेंगे।

  1.  सबसे पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।
  2. फिर Click here for Registration के लिंक पर क्लिक करना है।
  3. फिर आपके सामने राज्य और जिला की लिस्ट आ जाएगी , उसको  भरकर सबमिट पर क्लिक करना है।
  4. जैसे ही सबमिट करेंगे फिर जैसे जैसे जानकारी अपना नाम, माता और पिता का नाम, आधार संख्या, जन्मतिथि सहित पुछे उसको सही से भरे ।
  5. विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर एवं अभिभावक के हस्ताक्षर अपलोड करने हैं।
  6. विद्यार्थी के इस साल आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यालय की डिटेल्स भरनी है।
  7. आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट कर देना है। आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

JNV 11th Class Admission 2027 Important Links

Start Navodaya Vidyalaya Class 11th Application Form 20262 September 2026
Last Date Online Application form30 September 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websitehttps://navodaya.gov.in/

1 thought on “Navodaya Vidyalaya Class 11th Admission Form 2027 : नवोदय विद्यालय कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू”

Leave a Comment