Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2026 : राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान सरकार के कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी गई है। इस योजना के लिए आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से 01 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक आवेदन किए जा सकते है । यदि आप राजस्थान के किसी राजकीय या मान्यता प्राप्त निजी उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययन कर रहे हैं, तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर SSO पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना से जुड़ी सभी जानकारी यहां इस आर्टिकल में दी हुई है ।

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2026

इस योजना के तहत राजस्थान राज्य राजकीय, निजी विद्यालय और महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र इस छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिससे वह अपनी आगे की पढ़ाई को बिना किसी बाधा के जारी रख सकते हैं। छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2026 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
विभागआयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर
सत्र2026-27
आवेदन शुरू होने की तिथि01 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhte.rajasthan.gov.in

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2026 Eligibility

  • विद्यार्थी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हों।
  • विद्यार्थी के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि विद्यार्थी पहले से ही किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा रहा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
  • विद्यार्थी राजस्थान के किसी भी राजकीय या मान्यता प्राप्त निजी उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए।
  • विद्यार्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • यदि विद्यार्थी दिव्यांग है, तो उसे 40% या उससे अधिक की दिव्यांगता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • विद्यार्थी का खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में होना चाहिए, क्योंकि छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2026 के लाभ

  • ​पात्र सामान्य छात्र-छात्राओं को ₹500 प्रति माह की दर से (एक शैक्षणिक सत्र में अधिकतम 10 माह हेतु) कुल ₹5,000 प्रतिवर्ष की वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • ​40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों को ₹1,000 प्रति माह (अधिकतम 10 माह हेतु) यानी कुल ₹10,000 प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
  • ​यह आर्थिक सहायता स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर उच्च शिक्षा जारी रखने तक अधिकतम 5 वर्षों तक मिलती है।
  • ​स्वीकृत छात्रवृत्ति राशि बिना किसी बिचौलिये के सीधे विद्यार्थी के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए ट्रांसफर की जाती है।
  • ​निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को कॉलेज की फीस, पुस्तकें और अन्य शैक्षणिक खर्च वहन करने में आसानी होती है, जिससे वे बिना किसी वित्तीय रुकावट के अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2026 Required Documents

  • जन – आधार कार्ड
  • नवीन आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • 12th की मार्कशीट
  • कॉलेज फीस की रसीद
  • बैंक खाते की जानकारी
  • जाति प्रमाण पत्र

How to Apply Online Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2026

राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करें –

  • ​सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल पर जाएं और अपनी एसएसओ आईडी व पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • ​लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर Citizen Apps (G2C) विकल्प में जाएं।
  • ​ऍप्स की सूची में से Scholarship (CE) वाले आइकन पर क्लिक करें।
  • ​पोर्टल खुलने पर छात्रवृत्ति योजनाओं की सूची में से “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2026-27” का चयन करें।
  • ​अपने जन आधार कार्ड के माध्यम से व्यक्तिगत और पारिवारिक विवरण का सत्यापन करें।
  • ​अपनी 12वीं कक्षा के रोल नंबर, कुल प्राप्तांक, प्रतिशत तथा वर्तमान महाविद्यालय व कोर्स से जुड़ी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • ​12वीं की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा वर्तमान सत्र की कॉलेज फीस रसीद स्पष्ट रूप से स्कैन करके अपलोड करें।
  • ​भरे गए पूरे आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक जांचें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ​अंत में भविष्य के संदर्भ और कॉलेज स्तर पर सत्यापन हेतु भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2026 Important Links

Online form start for Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 20261 Octomber 2026
Last Date Application Form30 November 2026
Apply OnlineClick Here
Official Notification Click Here
Official Website hte.rajasthan.gov.in

Leave a Comment