DSSSB District Courts Recruitment 2026: दिल्ली कोर्ट में 641 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी,10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला न्यायालयो और पारिवारिक न्यायालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस भर्ती में Senior Personal Assistant, Personal Assistant, Junior Judicial Assistant, Process Server और Peon/Orderly/Dak Peon के पदों पर कुल 641 पद रखे गए है । इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 04 नवंबर 2026 को रात 11:00 बजे तक भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल नोटिफिकेशन की pdf डाउनलोड करके उसको अवश्य पढ़ें जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

DSSSB District Courts Recruitment 2026

DSSSB District Courts Recruitment 2026 Overview

Recruiting AuthorityDelhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
Department NameDelhi District Courts & Family Courts
Advertisement No.04/2026
Total Vacancies641 Posts
Application ModeOnline
Online Application Start Date06 Octomber 2026 (12:00 PM)
Online Application End Date04 November 2026 (11:00 PM)
Job LocationDelhi
Official Websitedsssbonline.nic.in

DSSSB District Courts Recruitment 2026 Vacancy Details

Post CodeName of PostUROBCSCSTEWSTotal Vacancies
805/26Senior Personal Assistant100803050127
805/26Personal Assistant (District Courts)3752493714189
805/26Personal Assistant (Family Courts)060402030217
806/26Junior Judicial Assistant (District Courts)6340221115151
806/26Junior Judicial Assistant (Family Courts)070704030223
807/26Process Server (District Courts)382513060991
807/26Process Server (Family Courts)000001000001
808/26Peon/Orderly/Dak Peon (District Courts)5638211014139
808/26Peon/Orderly/Dak Peon (Family Courts)000201000003
Total2171761167557641

DSSSB District Courts Recruitment 2026 Application Fee

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों में भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा ।आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹100 निर्धारित किया गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों, SC, ST, PwBD और भूतपूर्व सैनिकों को इस आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल SBI e-pay के माध्यम से ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा।

DSSSB District Courts Recruitment 2026 Age Limit

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों में भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अनुसार, उम्मीदवार का जन्म 02 जून 1999 से पहले और 01 जून 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

DSSSB District Courts Recruitment 2026 Education Qualification

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों में भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए अलग – अलग रखी गई है जो इस प्रकार है –

  • ​Senior Personal Assistant: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री, शॉर्टहैंड में न्यूनतम 110 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • ​Personal Assistant: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक , 100 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड स्पीड, 40 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • ​Junior Judicial Assistant: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक , की डिग्री और कंप्यूटर पर कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड।
  • ​Process Server: 10वीं कक्षापास अथवा LMV ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 2 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होने पर 12वीं पास।
  • ​Peon / Orderly / Dak Peon: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से केवल 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

शैक्षणिक योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।

How to Apply Online DSSSB District Courts Recruitment 2026

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों में भर्ती में आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है । आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. ​यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए “Click for New Registration” बटन पर क्लिक करें।
  3. ​पंजीकरण के दौरान मांगी गई आवश्यक सभी जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और 10वीं कक्षा का रोल नंबर दर्ज करके OTP सत्यापन पूरा करें।
  4. ​सफल पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके सिस्टम में लॉग इन करें।
  5. ​विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद का चयन करें और आवेदन पत्र खोलें।
  6. ​आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
  7. ​निर्देशानुसार अपनी स्पष्ट रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  8. ​अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  9. ​फॉर्म सबमिट करने से पहले Preview विकल्प का उपयोग करके भरे गए सभी विवरणों की जांच करें और अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  10. ​भविष्य के संदर्भ और रिकॉर्ड के लिए सफलतापूर्वक सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

DSSSB District Courts Recruitment 2026 Important Links

Start DSSSB District Courts Recruitment 2026 form6 October 2026
Last Date Online Application form4 November 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websitedsssb.delhi.gov.in

Leave a Comment