LIC Golden Jubilee Scholarship Yojana 2026: 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थियों को मिलेगी ₹50,000 तक छात्रवृत्ति

भारतीय जीवन बीमा निगम अपने गोल्डन जुबली फाउंडेशन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के होनहार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करता है , 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए है । यदि आपने 10वीं या 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और पात्र छात्र एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर इस 30 सितंबर से पहले अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

LIC Golden Jubilee Scholarship Yojana 2026

LIC Golden Jubilee Scholarship Yojana 2026 Overview

Scheme NameLIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026
Conducting BodyLIC Golden Jubilee Foundation
Target BeneficiariesEconomically Weaker Section (EWS) meritorious students
Total Slots per LIC Division120 students per Division (80 General + 40 Special, with equal 50:50 gender allocation)
Mode of PaymentDirect Bank Account Transfer via NEFT
Application ModeOnline
Application Start Date 1 September 2026
Application Last Date 30 September 2026
Official Website licindia.in

LIC Golden Jubilee Scholarship Yojana 2026 Eligibility

General Scholarship – 12वीं/डिप्लोमा के बाद

  • ​शैक्षणिक योग्यता: शैक्षणिक वर्ष 2023-24, 2024-25 या 2025-26 में न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष CGPA के साथ 12वीं (या समकक्ष) उत्तीर्ण।
  • प्रवेश: सत्र 2026-27 में मेडिकल (MBBS, BAMS, BHMS, BDS), इंजीनियरिंग (BE, B.Tech, B.Arch), किसी भी संकाय में स्नातक (Graduation), इंटीग्रेटेड कोर्स, डिप्लोमा, वोकेशनल कोर्स या ITI के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लिया हो।
  • ​पारिवारिक आय: माता-पिता/अभिभावक की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹4,50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Special Scholarship – 10वीं के बाद

  • ​शैक्षणिक योग्यता: शैक्षणिक वर्ष 2023-24, 2024-25 या 2025-26 में कम से कम 60% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
  • प्रवेश: सत्र 2026-27 में 10+2 (इंटरमीडिएट), वोकेशनल कोर्स, डिप्लोमा या ITI के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
  • पारिवारिक आय: अभिभावक की कुल वार्षिक आय अधिकतम ₹4,50,000/- होनी चाहिए।

LIC Golden Jubilee Scholarship Yojana 2026 Scholarship Amount

यह राशि पूरे पाठ्यक्रम की अवधि के लिए दी जाती है और प्रतिवर्ष 2 किस्तों में बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है ।

पाठ्यक्रम / संकायवार्षिक राशिकिस्त विवरण
मेडिकल (MBBS, BAMS, BDS आदि)₹50,000/-₹25,000/- प्रति छमाही (2 किस्तें)
इंजीनियरिंग (BE, B.Tech, B.Arch)₹40,000/-₹20,000/- प्रति छमाही (2 किस्तें)
ग्रेजुएशन / डिप्लोमा / ITI / अन्य समकक्ष₹20,000/-₹10,000/- प्रति छमाही (2 किस्तें)
10वीं के बाद (10+2 / डिप्लोमा / ITI)₹15,000/-₹7,500/- प्रति छमाही (2 किस्तें)

छात्रवृत्ति में सीट की संख्या और चयन प्रक्रिया

  • ​LIC के प्रत्येक 112 डिविजनल कार्यालयों में प्रति डिविजन 120 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।
  • ​सामान्य छात्रवृत्ति: 80 सीटें (40 छात्र + 40 छात्राएं)।
  • ​विशेष छात्रवृत्ति: 40 सीटें (20 छात्र + 20 छात्राएं)।
  • ​चयन मेरिट (10वीं/12वीं के अंक) और वित्तीय स्थिति के आधार पर होता है। अंक समान होने पर कम पारिवारिक आय वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाती है।
  • ​सामान्य नियम के तहत एक परिवार से केवल एक विद्यार्थी को ही छात्रवृत्ति मिलती है ।
  • ​Correspondence , पार्ट-टाइम या ओपन यूनिवर्सिटी और CA/CS जैसे सेल्फ-स्टडी कोर्स के छात्र इसके पात्र नहीं हैं।

LIC Golden Jubilee Scholarship Yojana 2026 Required Documents

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट / उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।
  • ​वर्तमान शैक्षणिक सत्र (2026-27) में प्रवेश और फीस रसीद।
  • ​सक्षम राजस्व प्राधिकारी द्वारा जारी वैध आय प्रमाण पत्र।
  • ​पहचान पत्र / पता प्रमाण पत्र।
  • ​Active बैंक पासबुक या Cancelled चेक की प्रति ।

How to Apply Online LIC Golden Jubilee Scholarship Yojana 2026

भारतीय जीवन बीमा निगम की LIC Golden Jubilee Foundation में आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  1. ​सबसे पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. ​स्कॉलरशिप लिंक का चयन करें ।
  3. होमपेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें और “LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026” / “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  4. ​व्यक्तिगत एवं संपर्क विवरण जैसे – ​अपना पूरा नाम, पिता का नाम, लिंग और जन्मतिथि भरें।
  5. ​पत्राचार का सही पता और पिन कोडदर्ज करें ।
  6. ​एक सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें ।
  7. ​ शैक्षणिक योग्यता का विवरण भरें।
  8. वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आप जिस कोर्स में प्रवेश ले चुके हैं, उसका और अपने कॉलेज/संस्थान का विवरण दर्ज करें।
  9. ​पारिवारिक आय और बैंक विवरण भरें ।
  10. ​Declaration स्वीकार करे और फॉर्म सबमिट करें ।
  11. ​दर्ज की गई सभी जानकारियों की दोबारा जांच करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  12. ​Acknowledgement सुरक्षित रखें ।
  13. फॉर्म सबमिट होते ही आपकी स्क्रीन पर Registration/Acknowledgement दिखाई देगी और आपके दर्ज ईमेल पते पर एक Acknowledgement Email प्राप्त होगा। इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

LIC Golden Jubilee Scholarship Yojana 2026 Important Links

Start LIC Golden Jubilee Scholarship Yojana 2026 form1 September 2026
Last Date Online Application form30 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitelicindia.in

15 thoughts on “LIC Golden Jubilee Scholarship Yojana 2026: 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थियों को मिलेगी ₹50,000 तक छात्रवृत्ति”

  1. I am class 11th ka student aur mere class 10th mein 60% se adhik percent bani hai aur Main moya khedi ka Rahane wala student hun aur main is form ko bharna chahta hun isliye mujhe is form ko bharane ki anumati De kar bhaiya aapki mahiti Daya hogi

    Reply
    • आप दिए हुए पोर्सेस को करके खुद या नजदीकी ईमित्र से आवेदन कर सकते है।

      Reply

Leave a Comment