Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026: पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी

राजस्थान में लोकल बॉडी के चुनाव होने वाले है यदि आप इस चुनाव में मतदान करना चाहते है तो एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से वोटर लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके अपना नाम चेक कर सकते है कि आपका नाम लेटेस्ट वोटर लिस्ट में है या नहीं । मतदाता सूची डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, वार्ड नंबर, क्रम संख्या और मतदान केंद्र की जानकारी जरूर जांच लें।

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Overview

StateRajasthan
Election NameRajasthan Panchayati Raj Election 2026
Conducting BodyState Election Commission (SEC), Rajasthan
Voter List LevelWard-wise / Gram Panchayat Electoral Roll
Availability ModeOnline (PDF Download & Name Search)
Required Search DetailsDistrict, Panchayat Samiti, Gram Panchayat, Ward No. / EPIC No.
Official Portalsec.rajasthan.gov.in

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026

राजस्थान में आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर State Election Commission द्वारा वार्डवार अंतिम मतदाता सूची ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी गई है। यदि आप भी पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं, तो मतदान से पहले लिस्ट में अपने नाम की पुष्टि करना बेहद आवश्यक है। मतदाता अब बिना किसी जटिल प्रक्रिया के घर बैठे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने जिले, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत और वार्ड नंबर का चयन करके सीधे पीडीएफ फॉर्मेट में वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा वोटर आईडी नंबर या नाम दर्ज करके भी मतदाता पर्ची में अपनी क्रम संख्या और पोलिंग बूथ की जानकारी आसानी से जांची जा सकती है। यदि आपका नाम सूची में शामिल नहीं है, तो समय रहते अपने BLO से संपर्क कर फॉर्म सबमिट करें ताकि आप चुनाव में वोट डालने से वंचित न रहें। 

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप अपने गांव की वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते है तो आसानी से वोटर लिस्ट को डाउनलोड कर सकते है , वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें।

  1. राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “Download Electoral Roll” या “E-Roll” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना जिला , पंचायत समिति , ग्राम पंचायत और जिस वार्ड की वोटर लिस्ट चाहिए, उसका वार्ड नंबर चुनें।
  4. Search, View अथवा उपलब्ध संबंधित बटन पर क्लिक करें।
  5. आपके वार्ड की पूरी मतदाता सूची स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप Download PDF या प्रिंट विकल्प से सुरक्षित कर सकते हैं।

ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे खोजें?

Option 1: Search by Details

  1. ​राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाएं और “Search E-Roll” विकल्प पर क्लिक करें।
  2. ​अपना District और Panchayat Samiti / Local Body चुनें।
  3. ​अपना नाम अंग्रेजी में दर्ज करें।
  4. ​Relative Name (पिता/पति का नाम) और Age (आयु) दर्ज करें (यह वैकल्पिक है, लेकिन सही रिकॉर्ड खोजने में मदद करता है)।
  5. ​“Search” बटन पर क्लिक करें।
  6. आपके नाम, वार्ड संख्या, मकान नंबर और मतदान केंद्र की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

​Option 2: Search by Voter ID

  1. ​सर्च पेज पर “MORE OPTIONS” या “Search by EPIC” चुनें।
  2. ​अपना Voter ID Card (EPIC) नंबर दर्ज करें।
  3. ​“Search” पर क्लिक करते ही आपकी पंचायत, वार्ड नंबर और भाग संख्या की पर्ची प्रदर्शित हो जाएगी।

​Option 3 : यदि ऑनलाइन विवरण न मिले, तो अपने गांव के BLO (Booth Level Officer) या ग्राम पंचायत भवन में जाकर पंचायत चुनाव की फाइनल प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और क्रम संख्या चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Important Links

ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट डाउनलोड करेंClick Here
EPIC नंबर से नाम खोजेंClick Here
Official Websitesec.rajasthan.gov.in

3 thoughts on “Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026: पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी”

Leave a Comment