Rajasthan Panchayati Raj Chunav Lottery 2026 : पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी के लिए नई तिथि घोषित

विभाग के 15 सितंबर 2026 के पत्र के अनुसार पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी के लिए 17 और 18 सितंबर की तारीख पहले निर्धारित थी। नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम के कारण दोनों प्रक्रियाओं को एक साथ संचालित करना कठिन हो रहा है। इसी कारण पूर्व निर्धारित तारीखों में बदलाव किया जा रहा है। पंचायती राज संस्थाओं के तहत विभिन्न पदों के लिए आरक्षण निर्धारण यानी लॉटरी निकालने की तिथियां भी तय कर दी गई हैं। शासन सचिव डॉ. जोगा राम द्वारा जारी निर्देशानुसार, जिला स्तर पर 23 सितंबर 2026 को जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं उपखण्ड स्तर पर 24 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न होगी।

Rajasthan Panchayati Raj Chunav Lottery 2026

Rajasthan Panchayati Raj Chunav Lottery 2026

राजस्थान में लंबे समय से प्रतीक्षित पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बिगुल बज चुका है। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार राज्य में 15 नवंबर 2026 तक सभी चुनावी प्रक्रियाएं पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों और राज्य निर्वाचन आयोग के प्रतिवेदन के आधार पर यह पूरी प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी। पहले चरण में नगरीय निकायों के चुनाव होंगे जिसके तहत 21 सितंबर 2026 तक अध्यक्षों (चेयरपर्सन) और जिला प्रमुखों के पदों के लिए प्रक्रिया और पदस्थापन का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराए जाएंगे। जिला स्तर पर 23 सितम्बर 2026 को जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं उपखण्ड स्तर पर 24 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न होगी। विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके ले सकते है ।

स्तरआरक्षण निर्धारित करने वाले अधिकारीसंबंधित पद
जिला स्तरजिला कलेक्टरजिला परिषद वार्ड, पंचायत समिति वार्ड और प्रधान
उपखंड स्तरउपखंड अधिकारीग्राम पंचायत वार्ड और सरपंच

Rajasthan Panchayati Raj Chunav Lottery 2026 Important Dates

कार्यक्रमतारीख
जिला प्रमुख पदों की आरक्षण लॉटरी13 अगस्त 2026
जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य की आरक्षण लॉटरी23 सितम्बर 2026
सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी24 सितम्बर 2026
पंचायती राज चुनाव कार्यक्रमराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शीघ्र घोषित किया जाएगा
आदर्श आचार संहिताचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा15 नवंबर 2026 तक

Rajasthan Panchayati Raj Chunav Lottery 2026 Important Links

आरक्षण लॉटरी नोटिस Click Here
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026Click Here
Official Website https://sec.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment