CRPF Sports Quota Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 521 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा 2026 के तहत कुल 521 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए योग्य पुरुष एवं महिला खिलाड़ी सीआरपीएफ की आधिकारिक भर्ती पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे शुरू होंगे। आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 है। यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

CRPF Sports Quota Recruitment 2026

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 Overview

Recruitment Agency Central Reserve Police Force (CRPF)
Post NameHavildar (GD) & Constable (GD) Sports Quota
Total Vacancies521 Posts
Application ModeOnline
Online Apply Start Date12 Octomber 2026 (09:00 AM)
Last Date to Apply11 November 2026 (11:59 PM)
Application Correction Window12 November 2026 to 14 November 2026
Official Websiterect.crpf.gov.in

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 Vacancy Details

Post NameMaleFemaleTotal Vacancies
Havildar / GD (Sports Quota)15032182
Constable / GD (Sports Quota)25881339
Total408113521

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 Application Fee

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई से करना होगा । वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार है –

  • General , OBC और EWS वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी: ₹100/-
  • ​महिला अभ्यर्थी (सभी वर्ग): निःशुल्क
  • ​SC एवं ST: निःशुल्क
  • ​भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): निःशुल्क

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। उम्मीदवार का जन्म 02 अगस्त 2003 से पहले और 01 अगस्त 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए। विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 Education Qualification

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए अलग – अलग रखी है ।

  • ​हवलदार / जीडी: उम्मीदवार का केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से 10+2 (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं/ओलंपिक खेलों में पदक विजेता (प्रथम तीन स्थान), अथवा इंटर-यूनिवर्सिटी/जूनियर नेशनल में पदक धारक होना आवश्यक है।
  • ​सिपाही / जीडी: मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं (मैट्रिकुलेशन) कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने सीनियर/जूनियर राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप, एसजीएफआई (SGFI) नेशनल स्कूल गेम्स, खेलो इंडिया गेम्स (यूनिवर्सिटी/यूथ/विंटर) में प्रतिनिधित्व या पदक प्राप्त किया हो, अथवा इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया हो।
  • ​उम्मीदवार के पास विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से पिछले 2 वर्षों (30 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2026) के भीतर की वैध खेल उपलब्धि या प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

इसके अलावा आप शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 Pay Scale

Post NamePay Scale (7th CPC)
Havildar / GD (Sports Quota)Pay Level-4 (Rs. 25,500 – 81,100/-)
Constable / GD (Sports Quota)Pay Level-3 (Rs. 21,700 – 69,100/-)

How to Apply Online CRPF Sports Quota Recruitment 2026

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है । यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य हो और आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  1. ​सबसे पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  2. ​होमपेज पर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. ​पोर्टल पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. ​पंजीकरण के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  5. ​आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, माता-पिता का नाम, स्थायी व पत्राचार का पता ध्यानपूर्वक भरें।
  6. ​अपनी श्रेणी और शैक्षणिक योग्यता का विवरण सही-सही दर्ज करें।
  7. ​जिस Sports Discipline के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, उसका चयन करें और अपनी सर्वोच्च खेल उपलब्धि दर्ज करें।
  8. ​निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  9. ​अपनी 10वीं/12वीं की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र और संबंधित खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  10. ​यदि आपके वर्ग के लिए आवेदन शुल्क है तो उसका ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें जिसकी जानकारी ऊपर दी हुई है ।
  11. ​फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी दर्ज जानकारियों और अपलोड किए गए दस्तावेजों को भली-भांति जांच लें।
  12. ​फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 Important Links

Start CRPF Sports Quota Recruitment 2026 form12 October 2026
Last Date Online Application form11 November 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websiterect.crpf.gov.in

Leave a Comment