SSC CGL Exam City 2026 : एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा शहर की जानकारी जारी , यहां से चेक करें

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL City Intimation Slip 2026 ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दी है। SSC CGL Tier-I परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जा रही है।
​उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपनी परीक्षा तिथि, शहर और आवंटित शिफ्ट देख सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

SSC CGL Exam City 2026

SSC CGL Exam City 2026 Overview

Exam NameSSC Combined Graduate Level (CGL) Examination 2026
Conducting AuthorityStaff Selection Commission (SSC)
Exam StageTier-I (Computer-Based Test)
Tier-I Exam Dates30 September to 30 October 2026
Exam City StatusReleased
Admit Card Release Date2 to 3 days before the individual exam date
Mode of ExamOnline (Computer Based Test)
Official Websitessc.gov.in

SSC CGL Admit Card 2026

SSC CGL Tier-I परीक्षा का एडमिट कार्ड आपकी तय परीक्षा तिथि से ठीक 2 से 3 दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाता है। कई छात्र एग्जाम सिटी स्लिप को ही एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, लेकिन दोनों में बड़ा फर्क है। एग्जाम सिटी स्लिप केवल आपको यह बताने के लिए होती है कि आपकी परीक्षा किस शहर में, किस तारीख को और किस शिफ्ट में है, ताकि आप समय रहते अपनी यात्रा की तैयारी कर सकें ,इसे दिखाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलता है। वहीं एडमिट कार्ड यह वह मुख्य दस्तावेज है जिसमें आपके परीक्षा केंद्र का पूरा और सटीक पता, रोल नंबर और रिपोर्टिंग टाइम लिखा होता है, जिसके बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाती।

  • अंतिम समय में सर्वर डाउन या तकनीकी समस्या से बचने के लिए तुरंत अपना परीक्षा शहर चेक कर लें।
  • ​यदि आपका परीक्षा केंद्र दूसरे शहर में है, तो आवागमन के साधन तुरंत बुक कर लें।
  • ​परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र Aadhaar Card, PAN Card, Voter ID आदि और हालिया पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना न भूलें।

How to Check SSC CGL Exam City 2026

यदि आप एसएससी सीजीएल परीक्षा 2026 में शामिल हों रहे है और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके चेक कर सकते है ।

  1. SSC की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. ​होमपेज पर दिए गए Login विकल्प पर क्लिक करें।
  3. ​अपना Registration Number और Password दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. ​डैशबोर्ड में जाकर SSC CGL 2026 City Intimation Slip / Status लिंक पर क्लिक करें।
  5. ​स्क्रीन पर आपकी परीक्षा तिथि, आवंटित शहर और शिफ्ट का विवरण प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. ​भविष्य के संदर्भ इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।

SSC CGL Exam City 2026 Important Links

SSC CGL Exam City 2026 CheckClick Here
Official Websitessc.gov.in

Leave a Comment