Rajasthan PTET Direct Admission 2026: राजस्थान पीटीईटी में बिना काउंसलिंग डायरेक्ट होगा एडमिशन आवेदन शुरू

राजस्थान में B.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने पीटीईटी 2026 काउंसलिंग के अंतर्गत विशेष चरण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने पीटीईटी 2026 की परीक्षा दी थी और अभी तक किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे रिक्त सीटों पर सीधे महाविद्यालय स्तर पर प्रवेश ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Rajasthan PTET Direct Admission 2026

राजस्थान पीटीईटी 2026 के विशेष चरण (मौके पर प्रवेश) के तहत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आधिकारिक पोर्टल 22 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस निर्धारित अवधि के भीतर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों और उनकी छायाप्रतियों के साथ संबंधित कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 28 सितंबर 2026 के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पूर्व ही कॉलेज पहुंचकर अपनी सीट लॉक और सत्यापित अवश्य करवा लें।

Rajasthan PTET Direct Admission 2026 Overview

ExamRajasthan PTET 2026
AdmissionSpecial Round / On-the-Spot Direct Admission
Conducting BodyVardhman Mahaveer Open University Kota
Admission ModeDirect institutional-level admission against vacant seats
Portal Opening Date22 September 2026
Portal Closing / Last Date28 September 2026
EligibilityCandidates who appeared in the PTET 2026 examination
Fee (Fresh Applicants)₹27000/- (For candidates who did not participate in prior counseling rounds)
Fee (Previously Registered)₹22200/- (For candidates who paid the ₹5000/- registration fee but were not allotted a seat)
Fee (Non-Reporting Candidates)Remaining Fee + ₹500/- (For allotted candidates who did not complete reporting)
Verification MethodCollege login verification and OTP authentication via the candidate’s registered mobile number

पीटीईटी विशेष चरण में कौन प्रवेश ले सकता है?

  • केवल वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जो पीटीईटी-2026 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
  • ​प्रवेश केवल संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रिक्त बची सीटों पर ही दिया जाएगा।
  • ​ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें पूर्व में कॉलेज आवंटित हुआ था और उन्होंने सफलतापूर्वक रिपोर्टिंग भी कर ली थी, लेकिन बाद में अपना प्रवेश निरस्त करवा लिया था, वे इस चरण में प्रवेश के पात्र नहीं होंगे।

Rajasthan PTET Direct Admission 2026 Required Documents

कॉलेज जाते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति तथा उनकी एक-एक फोटोकॉपी साथ अवश्य रखें –

  • पीटीईटी-2026 आवेदन पत्र
  • ​पीटीईटी-2026 प्रवेश पत्र
  • ​पीटीईटी-2026 परीक्षा परिणाम
  • ​समस्त शैक्षणिक अर्हता के अंकतालिकाएं एवं प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, स्नातक/स्नातकोत्तर आदि)
  • ​पहचान पत्र (आधार कार्ड)
  • ​जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ​मूल निवास प्रमाण पत्र
  • ​अन्य संबंधित प्रमाण पत्र (दिव्यांगता, ईडब्ल्यूएस आदि, जो लागू हों)
  • ​02 पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

Rajasthan PTET Direct Admission 2026 Fee Structure

  • ​नए अभ्यर्थी: जिन्होंने पीटीईटी परीक्षा दी थी लेकिन पूर्व में किसी भी काउंसलिंग चरण में भाग नहीं लिया था, उन्हें कुल ₹27000/- जमा करवाने होंगे।
  • ​पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी: जिन्होंने काउंसलिंग हेतु ₹5000/- का पंजीकरण कराया था लेकिन उन्हें कोई कॉलेज आवंटित नहीं हुआ था, उन्हें ₹22200/- का भुगतान करना होगा।
  • ​कॉलेज आवंटित अभ्यर्थी (जिन्होंने रिपोर्टिंग नहीं की थी): जिन्हें पहले कॉलेज आवंटित हुआ था लेकिन उन्होंने रिपोर्टिंग नहीं करवाई (चाहे ₹22000/- शुल्क जमा किया हो या नहीं), वे अभ्यर्थी शेष शुल्क + ₹500/- जमा करवाकर प्रवेश ले सकते हैं।

अभ्यर्थी 28 सितंबर 2026 से पूर्व अपने नजदीकी या इच्छित महाविद्यालय में रिक्त सीटों की जानकारी प्राप्त कर समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

How to Apply Rajasthan PTET Direct Admission 2026

  • अभ्यर्थी जिस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, वहां व्यक्तिगत रूप से अपने सभी मूल दस्तावेजों, एक-एक स्वप्रमाणित छायाप्रति (फोटोकॉपी) और 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित रहना होगा ।
  • सीट रिक्त होने पर कॉलेज प्रशासन अपने आधिकारिक लॉगिन पोर्टल पर अभ्यर्थी का रोल नंबर दर्ज करेगा। इसके बाद ‘Confirm Admission’ पर क्लिक किया जाएगा। अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। ओटीपी दर्ज करते ही एडमिशन लॉक हो जाएगा।
  • एडमिशन लॉक होने के बाद अभ्यर्थी को ‘Print Allotment Letter’ लिंक के माध्यम से लॉगिन करना होगा, वहां आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
  • कॉलेज द्वारा न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता, सही टीचिंग विषयों और अपलोड किए गए दस्तावेजों की अंतिम जांच कर प्रवेश को ऑनलाइन सत्यापित किया जाएगा।

Rajasthan PTET Direct Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan PTET Direct Admission 2026 form22 September 2026
Last Date Offline Application form28 September 2026
Official NotificationClick Here
Official Websiteptetvmoukota2026.in

2 thoughts on “Rajasthan PTET Direct Admission 2026: राजस्थान पीटीईटी में बिना काउंसलिंग डायरेक्ट होगा एडमिशन आवेदन शुरू”

Leave a Comment