Bhartiya Dak Vibhag DIGIPIN : अब लोकेशन ढूंढना होगा बेहद आसान, यहां से देखें आपके लोकेशन का Unique कोड

भारतीय डाक विभाग द्वारा शुरू किया गया DIGIPIN (डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) एक अत्याधुनिक, Geo Coded डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम है, जिसे आईआईटी हैदराबाद और इसरो के सहयोग से तैयार किया गया है। यह 10-अक्षरों का यूनिक अल्फ़ान्यूमेरिक कोड पूरे देश को 4 मीटर × 4 मीटर के छोटे – छोटे ग्रिड में विभाजित करके हर घर, दुकान या संस्थान की बिल्कुल सटीक पिनपॉइंट लोकेशन दर्ज करता है। यह DIGIPIN बहुत की काम आने वाला है क्योंकि अकसर ऐसा होता है कि हम कोई भी सामान ऑनलाइन ऑर्डर करे या किसी को भी लोकेशन भेजे तो वो एकदम एक्यूरेट नहीं भेज पाते जिससे उस लोकेशन तक पहुंचने में टाइम लगता है , इस समस्या को ये DIGIPIN बंद कर देगा क्योंकि ये आपके घर के लोकेशन का एक एक्यूरेट कोड देगा । यदि आप भी आपके लोकेशन का DIGIPIN चेक करना चाहते है तो नीचे दी हुई वेबसाइट लिंक से चेक कर सकते है ।

Bhartiya Dak Vibhag DIGIPIN

Bhartiya Dak Vibhag DIGIPIN Overview

DIGIPIN Full FormDigital Postal Index Number
Governing AgencyDepartment of Posts & Ministry of Communications
Development PartnersIIT Hyderabad and NRSC (ISRO)
Nature of Code10-character alphanumeric geo-coded address
Character Set Used16 symbols (2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, C, F, J, K, L, M, P, T)
Grid ResolutionApprox. 4m × 4m (around 3.8m linear distance per unit)
Underlying MechanismHierarchical 4×4 partitioning of India’s geospatial coordinates (lat/long)
Official Portaldac.indiapost.gov.in/mydigipin/home

DIGIPIN क्या होता है?

​DIGIPIN डाक विभाग द्वारा विकसित एक आधुनिक, नेशनल डिजिटल एड्रेसिंग ग्रिड सिस्टम है। इसे आसान शब्दों में समझें तो यह आपके घर, दफ्तर या किसी भी सटीक लोकेशन का एक यूनिक डिजिटल कोड है। जैसा कि हमे पता है कि अभी वर्तमान में 6 अंकों का पिनकोड किसी बड़े इलाके या पोस्ट ऑफिस को दर्शाता है, लेकिन DIGIPIN पूरे देश को छोटे-छोटे 4×4 मीटर के ग्रिड बॉक्सेज में बांटता है। इसका मतलब यह है कि यह सीधे आपके घर के मुख्य दरवाजे तक की सटीक लोकेशन बता सकता है। यह सर्विस भारतीय डाक विभाग द्वारा शुरू हो गई है आप अपने घर या ऑफिस का एक्जेक्ट DIGIPIN देख सकते है।

Pin V/s DIGIPIN

पिनकोड और DIGIPIN में क्या अंतर है ये सभी जानना चाहते है हमने नीचे कुछ Major Points के अकॉर्डिंग टेबल बनाई है जिससे आप क्या डिफरेंस है उसका आइडिया लगा सकते है ।

फीचरपुराना पिन कोडनया DIGIPIN
फॉर्मेट6 अंकों का संख्यात्मक कोड10 वर्णों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड (अक्षर और संख्याएं)
सटीकता4-10 किलोमीटर का बड़ा इलाकालगभग 4×4 मीटर का सटीक स्पॉट (दरवाजे तक)
आधारपोस्ट ऑफिस और रूट आधारितजियो-कोऑर्डिनेट्स (Latitude/Longitude) आधारित
गोपनीयताकेवल क्षेत्र बताता हैबिना निजी जानकारी उजागर किए सटीक जगह पिन करता है

DIGIPIN की मुख्य विशेषताएं

  • अल्फा-न्यूमेरिक कोड: यह 10 अक्षरों और अंकों से मिलकर बना एक यूनिक कोड होता है, जिसे याद रखना और शेयर करना बहुत ही आसान है।
  • ओपन-सोर्स और फ्री: सरकार ने इसे पब्लिक डोमेन में पूरी तरह फ्री और ओपन सोर्स रखने की योजना बनाई है, जिससे कोई भी डिलीवरी या मैप सर्विस इसे आसानी से इस्तेमाल कर सके।
  • Privacy की सुरक्षा: यह कोड केवल आपकी लोकेशन की भौगोलिक स्थिति बताता है, इसमें आपका नाम, फोन नंबर या कोई व्यक्तिगत डेटा शामिल नहीं होता।
  • यह 6 अंकों का कोड पूरे एक इलाके, कस्बे या कई गांवों के बड़े समूह को दर्शाता है। इससे डिलीवरी बॉय उस इलाके में तो पहुंच जाता है, लेकिन आपके घर के दरवाजे तक नहीं लेकिन यह DIGIPIN आपके घर के मुख्य दरवाजे तक की सटीक पिनपॉइंट लोकेशन तय करता है। इसमें कोई इंसानी गलती या कन्फ्यूजन की गुंजाइश नहीं रहती।

DIGIPIN कितने अंकों का होता है?

आसान शब्दों में कहें तो DIGIPIN आपके घर या किसी भी जगह का एक ‘डिजिटल एड्रेस’ है। अभी जो 6 अंकों वाले पिन कोड पूरे इलाके को दर्शाते हैं, लेकिन डाक विभाग और IIT हैदराबाद द्वारा तैयार किया गया यह 10-कैरेक्टर का कोड सीधे लैटीट्यूड और लोंगिट्यूड भौगोलिक निर्देशांक पर काम करता है। यह पूरे देश को 4×4 मीटर के छोटे-छोटे ग्रिड में बांटता है, जिससे डिलीवरी बॉय या कोई भी व्यक्ति बिना किसी से रास्ता पूछे सीधे आपके दरवाजे तक 10-अंकों के इस कोड के जरिए बिल्कुल सटीक पहुंच सकता है। यदि आप भी अपना DIGIPIN जानना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से चेक कर पाएंगे ।

क्या DIGIPIN के आने से Pin Code बंद हो जाएगा ?

नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है कि DIGIPIN के आने से Pin Code बंद हो जाए । डाक विभाग के अनुसार DIGIPIN को पिन कोड के विकल्प या प्रतिस्थापन के रूप में नहीं, बल्कि उसकी कमियों को पूरा करने वाले एक सहयोगी और पूरक सिस्टम के रूप में विकसित किया गया है। वर्तमान पिन कोड एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र या डाकघर के दायरे को दर्शाता है, जिससे अक्सर तंग गलियों, ग्रामीण इलाकों या अनौपचारिक बस्तियों में सटीक पते तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसके विपरीत, DIGIPIN एक अल्फ़ान्यूमेरिक 10-वर्णों का ग्रिड-आधारित डिजिटल जियो-कोडिंग सिस्टम है, जो पूरे भारत को लगभग 4×4 मीटर की सटीक इकाइयों में विभाजित करता है। भविष्य में पिन कोड और DIGIPIN दोनों एक साथ काम करेंगे। पारंपरिक डाक सेवाओं, सरकारी रिकॉर्ड और प्रशासनिक कार्यों के लिए पिन कोड का उपयोग सामान्य रूप से जारी रहेगा, जबकि DIGIPIN का मुख्य उपयोग ई-कॉमर्स डिलीवरी, आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, पुलिस, अग्निशमन और सटीक नेविगेशन को आसान बनाने के लिए किया जाएगा। आपका पुराना पिन कोड आपके पते का मुख्य हिस्सा बना रहेगा और DIGIPIN उसमें सटीक लोकेशन जोड़ने वाली एक अतिरिक्त डिजिटल सुविधा का काम करेगा।

अपना DIGIPIN ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अपने घर या किसी भी जगह का DIGIPIN (Digital Postal Index Number) ऑनलाइन चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपना DIGIPIN चेक कर सकते है ।

  1. अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में इंडिया पोस्ट के आधिकारिक डिजिपिन पोर्टल dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home) पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. ​साइट ओपन होने पर आपके ब्राउज़र या फोन में लोकेशन की Permission मांगी जाएगी। स्क्रीन पर आने वाले पॉप-अप में Allow पर क्लिक करें ताकि आपका डिवाइस GPS के जरिए आपकी सटीक स्थिति का पता लगा सके।
  3. ​पोर्टल की शर्तों के अनुसार “I Consent” के विकल्प पर क्लिक करें।
  4. ​लोकेशन डिटेक्ट होते ही स्क्रीन के नीचे या निर्धारित बॉक्स में आपके उस स्थान का 10 अंकों का यूनिक अल्फ़ान्यूमेरिक DIGIPIN कोड दिखाई देने लगेगा , आप वहां से COPY कर सकते है या स्क्रीन शॉट ले सकत है ।

यदि आप किसी दूसरी जगह का डिजिपिन देखना चाहते हैं जहाँ आप अभी मौजूद नहीं हैं, तो आप पोर्टल पर दिए गए इंटरैक्टिव मैप पर जाकर उस जगह को मैन्युअली ज़ूम करके क्लिक कर सकते हैं या सीधे Latitude & Longitude दर्ज करके भी उस स्थान का DIGIPIN प्राप्त कर सकते हैं।

Bhartiya Dak Vibhag DIGIPIN Important Links

अपना DIGIPIN चेक करेंClick Here
Official Websiteindiapost.gov.in

Leave a Comment