बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 205 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक BOI की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत IT, डिजिटल बैंकिंग, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी, लॉ और सिविल इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में भर्ती की जाएगी। इस पोस्ट में आपको BOI SO भर्ती 2026 से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन करने के डायरेक्ट लिंक की पूरी जानकारी मिलेगी।
Bank of India SO Recruitment 2026
Bank of India SO Recruitment 2026 Overview
Recruitment Organization
Bank of India (BOI)
Notification Notice
Project No. 2026-27/02
Post Name
Specialist Officers (Scale I, II, III & IV)
Total Vacancies
205 Posts
Mode of Application
Online
Online Registration Dates
10 September 2026 to 25 September 2026
Selection Process
Online Examination and/or Personal Interview
Job Location
Anywhere in India
Official Website
bankofindia.bank.in
Bank of India SO Recruitment 2026 Vacancy Details
Post
Scale
Total
Officer
Scale I
28
Manager
Sacle II
118
Senior Manager
Scale III
49
Chief Manager
Scale IV
10
Total Posts
205
Bank of India SO Recruitment 2026 Application Fee
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) SO भर्ती 2026 के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनको अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा , ये आवेदन शुल्क उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम जैसे Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Cards/Mobile Wallets, QR या UPI से जमा कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 10 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक जमा किया जा सकता है। आपके वर्ग के अनुसार निम्न आवेदन शुल्क रखा गया है –
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) SO भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग – अलग रखी गई है , जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही हैं इसके अलावा आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से भी आयु सीमा की जानकारी ले सकते है। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।
Post Name
Scale
न्यूनतम आयु
अधिकतम आयु
Full-Stack Engineering / Application Support / Data Analytics / QA आदि
Scale I (Officer)
21 वर्ष
30 वर्ष
Information Security
Scale I (Officer)
22 वर्ष
30 वर्ष
Civil Engineer
Scale I (Officer)
25 वर्ष
30 वर्ष
Full-Stack / Data Analytics / System Admin / Fire / Security आदि
Scale II (Manager)
25 वर्ष
35 वर्ष
Law Officer
Scale II (Manager)
25 वर्ष
30 वर्ष
Information Security
Scale II (Manager)
25 वर्ष
32 वर्ष
IT Officer (CISA / CISM / CISSP)
Scale II (Manager)
27 वर्ष
35 वर्ष
विभिन्न स्पेशलिस्ट पद (Full-Stack, Finacle Support, Data Engineering आदि)
Scale III (Senior Manager)
28 वर्ष
37 वर्ष
IT Officer (CISA / CISM / CISSP)
Scale III (Senior Manager)
28 वर्ष
40 वर्ष
अधिकांश मुख्य प्रबंधक पद (Full-Stack, Digital Platforms, Procurement आदि)
Scale IV (Chief Manager)
28 वर्ष
40 वर्ष
IT Officer (CISA / CISM / CISSP)
Scale IV (Chief Manager)
28 वर्ष
42 वर्ष
Information Security
Scale IV (Chief Manager)
32 वर्ष
42 वर्ष
Bank of India SO Recruitment 2026 Age Relaxation
Category
आयु में मिलने वाली छूट
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग
3 वर्ष
दिव्यांगजन
10 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक
5 वर्ष
1984 के दंगों से प्रभावित
5 वर्ष
Bank of India SO Recruitment 2026 Education Qualification
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) SO भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग – अलग रखी गई है जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।
Bank of India SO Recruitment 2026 Selection Process
Bank of India SO Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत इंटरव्यू पर आधारित है। बैंक आवेदन की संख्या पर ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू पर निर्णय लेगा।
Bank of India SO Recruitment 2026 Online Examination Exam Pattern
परीक्षा ऑनलाइन मोड में वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी।
पेपर के लिए 100 मिनट का समय मिलेगा ।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-चौथाई (1/4 या 0.25) अंक काटा जाएगा।
इंग्लिश लैंग्वेज का पेपर केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है इसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।
दोनों विषयों में अलग-अलग न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है—जनरल/EWS के लिए 35% तथा SC/ST/OBC/PWD के लिए 30% (5% की छूट)।
इंग्लिश टेस्ट को छोड़कर बाकी पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
Name of Test
प्रश्नों के प्रकार
अधिकतम अंक
English Language
Objective
25 अंक
Professional Knowledge (पद से संबंधित)
Objective
100 अंक
Bank of India SO Recruitment Personal Interview 2026
लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों केवल प्रोफेशनल नॉलेज पेपर के आधार पर श्रेणीवार मेरिट लिस्ट तैयार करके उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
साक्षात्कार के लिए पदों की संख्या के मुकाबले आमतौर पर 1:3 के अनुपात में अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा।
यदि आवेदकों की संख्या कम रहती है, तो बैंक बिना ऑनलाइन परीक्षा कराए सीधे योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू आयोजित कर सकता है।
साक्षात्कार के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।
इंटरव्यू में पास होने के लिए जनरल और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
SC, ST, OBC और PwBD वर्ग के आरक्षित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक 45% तय किए गए हैं।
यदि ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू दोनों होते हैं, तो अंतिम चयन के लिए दोनों का वेटेज 60:40 का अनुपात रहेगा।
केवल इंटरव्यू होने की स्थिति में अंतिम चयन सूची पूरी तरह से इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर ही बनाई जाएगी।
दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के कुल अंक समान होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट सूची में ऊपर रखा जाएगा।
इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कॉल लेटर, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक अंकपत्र, जाति/EWS प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र की मूल व स्व-सत्यापित प्रतियां लाना अनिवार्य है।
केंद्र, राज्य सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU/Banks) में पहले से कार्यरत कर्मचारियों को इंटरव्यू के समय अपने नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रस्तुत करना होगा।
पात्र गैर-स्थानीय SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को बैंक नियमानुसार इंटरव्यू में आने-जाने का द्वितीय श्रेणी का रेल अथवा बस किराया प्रदान किया जाएगा।
How to Apply Online Bank of India SO Recruitment 2026
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) SO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है , यदि आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएँ।
होमपेज पर CAREER सेक्शन पर क्लिक करें।
वहाँ दिए गए लिंक “Recruitment of Officers in various streams upto Scale IV – Project No. 2026-27/02 Notice dated 01.08.2026” को चुनें।
इसके बाद खुले नए पेज पर “APPLY ONLINE” विकल्प पर क्लिक करें।
आवेदन विंडो खुलने पर “Click here for New Registration” टैब पर क्लिक करें।
अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होगा, जिसे नोट कर लें हालांकि यह आपके ईमेल और मोबाइल पर भी भेजा जाएगा ।
आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके उन्हें अपलोड करें ।
जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें (केवल एक पद के लिए ही आवेदन मान्य होगा)।
अपनी श्रेणी , जन्मतिथि और एड्रेस का विवरण दर्ज करें।
शैक्षणिक योग्यता, अनिवार्य सर्टिफिकेशन्स और पद से संबंधित कार्य अनुभव की जानकारी भरें।
पात्रता के समर्थन में आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
डेटा सुरक्षित रखने के लिए बीच-बीच में “Save & Next” का उपयोग करें।
पूरा फॉर्म भरने के बाद “Preview” टैब पर क्लिक करके सभी भरी गई जानकारियों और अपलोड किए गए दस्तावेजों की दोबारा जांच करें।
पूरी तरह सही होने के बाद ही “COMPLETE REGISTRATION” बटन पर क्लिक करें, क्योंकि इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें जिसकी विस्तृत जानकारी ऊपर दी हुई है।
आवेदन शुल्क जमा होने के बाद e-Receipt और Application Form का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
Bank of India SO Recruitment 2026 Important Links
Bank of India SO Recruitment 2026 Application Start Date
10 September 2026
Bank of India SO Recruitment 2026 Application Last Date
25 September 2026
Bank of India SO Recruitment 2026 Online Form Link
👍