SSO ID Login Rajasthan : राजस्थान SSO पोर्टल पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Direct Link)

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों, व्यापारियों और सरकारी कर्मचारियों को डिजिटल सेवाएं सुलभ कराने के लिए Single Sign-On (SSO) पोर्टल की शुरुआत की गई है। यदि आप राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, छात्रवृत्ति फॉर्म भरना चाहते हैं या ई-मित्र की सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए SSO ID अनिवार्य है। लेकिन इंटरनेट पर SSO ID लॉगिन करने और रजिस्ट्रेशन करने के लिए सही से डायरेक्ट ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नहीं मिल पाता है इसलिए आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा रहे है और यदि आप SSO ID बनाना चाहते है तो उसका पूरा प्रोसेस भी इस ब्लॉग पोस्ट में बता रहे है ।

Important Links: राजस्थान SSO पोर्टल

​Rajasthan SSO ID क्या है?

SSO का पूरा नाम Single Sign-On है। यह राजस्थान सरकार का एक एकीकृत डिजिटल पहचान तंत्र है, जहाँ आपको अलग-अलग सरकारी वेबसाइटों के लिए बार-बार अलग यूज़रनेम और पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं होती। एक बार SSO ID बन जाने पर आप एक ही पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से 100 से अधिक सरकारी योजनाओं, ई-मित्र सेवाओं, पेंशन और रिक्रूटमेंट पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप भी SSO ID बनाना चाहते है तो हम आज के इस ब्लॉग पोस्ट में विस्तार से समझाएंगे कि कैसे आप SSO ID बना सकते है ।

SSO ID Login Rajasthan

SSO पोर्टल पर मिलने वाली प्रमुख सेवाएं

  • Recruitment Portal: RPSC, RSSB और अन्य सरकारी भर्तियों के ऑनलाइन आवेदन।
  • e-Mitra : बिजली का बिल भुगतान,पानी का बिल भुगतान, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि बनाना।
  • Jan Aadhaar: पारिवारिक विवरण और सरकारी योजनाओं के लाभ की ट्रैकिंग।
  • Scholarship: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE) की छात्रवृत्तियां।
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए: SIPF, पे-मैनेजर, GPF और ट्रांसफर/छुट्टी से जुड़े कार्य।
  • व्यवसायों के लिए: GSTN, बिज़नेस रजिस्ट्रेशन और ई-टेंडरिंग सेवाएं।
  • इसके अलावा भी बहुत सारे कार्य है जो आप SSO ID के माध्यम से कर सकते है।

SSO ID रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

CategoryRequired Documents
Citizenजन आधार कार्ड, आधार कार्ड या Google Gmail Account
Udhyog/BusinessBRN (Business Registration Number) या SAN
Govt EmployeeSIPF नंबर और पासवर्ड

SSO ID Kaise Banaye

यदि आपकी भी अभी तक SSO ID नहीं बनी है और आप अपना SSO ID बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है आप ऑनलाइन घर से ही खुद SSO ID बना सकते है तो आइए जानते है कि SSO ID Registration कैसे किया जाता है ।

​1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

​सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहाँ आपको ‘Registration’ और ‘Login’ के दो विकल्प मिलेंगे। ‘Registration’ पर क्लिक करें।

​2. अपनी कैटेगरी चुनें

​यहाँ तीन विकल्प दिए गए हैं:

  • Citizen (नागरिक): आम जनता के लिए।
  • Udyog (उद्योग): व्यापारियों और संस्थाओं के लिए।
  • Govt. Employee (सरकारी कर्मचारी): सरकारी मुलाजिमों के लिए।

​3. माध्यम का चुनाव करें

​एक नागरिक के तौर पर आप Jan Aadhaar या Google (Gmail) के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। (राजस्थान के निवासियों के लिए जन आधार सबसे बेहतर विकल्प है)।

​4. विवरण भरें

​चुने गए विकल्प के अनुसार अपनी जानकारी दर्ज करें। सिस्टम आपकी जानकारी को सत्यापित (Verify) करेगा। इसके बाद आपको अपना पसंदीदा Digital Identity (Username) और Password बनाना होगा।

​5. पंजीकरण पूरा करें

​मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करने के बाद, आपके पास एक OTP आएगा। उसे भरकर ‘Submit’ करें। आपकी SSO ID सफलतापूर्वक बन जाएगी।

​SSO Portal पर लॉगिन कैसे करें? (Login Process)

  1. ​SSO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. ​अपनी SSO ID (Digital Identity) और Password डालें।
  3. ​कैप्चा कोडभरें।
  4. ​’Login’ बटन पर क्लिक करें।
  5. ​अब आपके सामने ‘Dashboard’ खुल जाएगा जहाँ आप अपनी जरूरत के Apps देख सकते हैं।

How to Find SSO ID & How to Forget SSO ID Password

यदि आप भी किसी कारण वश अपने SSO ID के पासवर्ड या SSO ID भूल गए है और डैशबोर्ड को Acess नहीं कर पा रहे है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है SSO ID पर पासवर्ड रीसेट करना बहुत आसान है आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके अपने पासवर्ड रीसेट कर सकते है ।

​कई बार लोग अपनी आईडी या पासवर्ड भूल जाते हैं। इसके लिए सरकार ने आसान समाधान दिए हैं:

SSO ID ही भूल गए हैं? ऐसे पता करें

लॉगिन पेज पर “I Forgot my Digital Identity (SSO ID)” पर क्लिक करें। आप अपनी SSO ID इनमें से किसी से रिकवर कर सकते हैं:

  • जन आधार नंबर
  • आधार नंबर
  • लिंक्ड गूगल अकाउंट

विकल्प चुनकर OTP सत्यापन करें — आपकी SSO ID स्क्रीन/SMS पर मिल जाएगी।

  • SSO ID भूलने पर: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से RJ SSO लिखकर 9223166166 पर SMS भेजें ।

SSO ID Password Change Kaise Kare

  • ​लॉगिन पेज पर ‘Forgot Password’ के विकल्प पर क्लिक करें और मोबाइल OTP के जरिए इसे रीसेट करें। या फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9223166166 पर RJ SSO PASSWORD लिखकर SMS भेजे ।

नोट :- SMS केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही भेजें। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए जरूरी है कि आपने 07/09/2018 के बाद कम से कम एक बार SSO पोर्टल पर जरूर लॉगिन किया हो।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या एक व्यक्ति दो SSO ID बना सकता है?

नहीं, राजस्थान सरकार के नियमानुसार एक व्यक्ति के पास एक ही Active जन आधार/आधार लिंक्ड SSO ID होनी चाहिए ।

SSO लॉगिन करते समय Invalid Captcha एरर क्यों आता है?

कैप्चा कोड एक समय सीमा के बाद एक्सपायर हो जाता है या गलत टाइप करने पर यह एरर आता है। कैप्चा के पास ‘Refresh’ आइकन दबाकर नया कोड दर्ज करें।

क्या बिना जन आधार के SSO ID बनाई जा सकती है?

हाँ, शुरुआत में आप अपनी Google ID से SSO ID बना सकते हैं। हालांकि, सरकारी योजनाओं या भर्तियों में आवेदन करने के लिए बाद में प्रोफाइल में जन आधार या आधार लिंक करना जरूरी होता है।

SSO ID Password Reset कैसे करें?

SSO ID के पासवर्ड रीसेट करना आसान है Login पेज पर दिए हुए Password Forgot ऑप्शन का उपयोग करके आसानी से रीसेट किए जा सकते है या SMS Service से भी किए जा सकते है , ऊपर इस ब्लॉग पोस्ट में पूरी जानकारी दी हुई है।

Leave a Comment