Voter Id Card Download Kaise Karen : यहां से डाउनलोड करें फोटो के साथ लेटेस्ट वोटर आईडी कार्ड

अगर आपका वोटर आईडी कार्ड कहीं खो गया है, पुराना कार्ड खराब हो चुका है या फिर आपने नए वोटर कार्ड के लिए अप्लाई किया था और अब तक डाक से कार्ड घर नहीं पहुंचा है तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। ECI की ऑनलाइन सुविधा से आप घर बैठे अपने मोबाइल से असली डिजिटल वोटर कार्ड (e-EPIC PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल कार्ड आपके सामान्य प्लास्टिक वोटर कार्ड की तरह ही हर जगह सरकारी काम और वोट डालने के लिए 100% वेलिड है। भारत के वे नागरिक जो Voter ID Card 2026 Download करना चाहते हैं वे नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से आफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।

Voter Id Card Download Kaise Karen

Voter ID Card 2026 Download

भारतीय निर्वाचन आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट voters.eci.gov.in पर अब सभी पुराने और नए मतदाताओं के लिए डिजिटल वोटर कार्ड की सुविधा पूरी तरह फ्री में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रॉनिक वोटर आईडी कार्ड को सुरक्षित PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके आप अपने स्मार्टफोन में सेव रख सकते हैं, DigiLocker में जोड़ सकते हैं, या फिर इसका कलरफुल PVC प्रिंट निकलवा सकते हैं। यह डिजिटल कार्ड सामान्य प्लास्टिक वोटर आईडी की तरह ही पूरे देश में पहचान और पते के पुख्ता प्रमाण के रूप में 100% मान्य है। सिर्फ अपने मोबाइल नंबर और EPIC नंबर की मदद से इसे मिनटों में कैसे डाउनलोड करें इसके लिए पूरा प्रोसेस नीचे दिया हुआ है।

वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • EPIC Number / वोटर आईडी कार्ड नंबर या नए आवेदन की Reference ID
  • ​वोटर कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन के लिए चालू होना चाहिए ।

अगर वोटर कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?

अगर स्क्रीन पर “Mobile number not registered” का एरर आ रहा है, तो टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है , इसे ठीक करने का तरीका बेहद आसान है आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  1. अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में voters.eci.gov.in खोलें। अगर अकाउंट नहीं है तो Sign-Up करके मोबाइल नंबर से फ्री आईडी बनाएं, वरना सीधे Login करें।
  2. डैशबोर्ड पर नीचे स्क्रॉल करें और Form 8 (Shifting of residence/Correction of entries…) वाले बॉक्स पर क्लिक करें।
  3. अगले पेज पर चार विकल्प दिखेंगे। इनमें से दूसरे नंबर वाले विकल्प “Correction of Entries in Existing Electoral Roll” पर टिक करें और OK पर क्लिक करें।
  4. फॉर्म के सेक्शन (B) Details में आधार और मोबाइल नंबर का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद सेक्शन (C) Application for Correction of Entries में जाएं और नीचे दी गई लिस्ट में से सिर्फ Mobile Number वाले चेकबॉक्स पर टिक लगाएं।
  5. नीचे अपना नया 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें और Send OTP पर क्लिक करें। फोन पर आए 6 अंकों के OTP को भरकर Verify कर दें।
  6. सेक्शन (D) में अपने शहर/गांव का नाम (Place) लिखें, कैप्चा कोड भरें और Preview and Submit पर क्लिक करें। फॉर्म की पूरी जांच करें और अंत में Submit बटन दबा दें।
  7. जनरली ये 3 से 7 दिनों के अंदर BLO द्वारा वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है और आपका मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक लिंक हो जाता है।

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए EPIC No कैसे निकालें ?

यदि आप भी वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं और आपके पास में EPIC No नहीं है तो भी आप EPIC No को ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से निकाल सकते हैं । EPIC No को निकालने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें –

  1. सबसे पहले आपको भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा जिसका लिंक आपको नीचे मिलेगा ।
  2. विवरण द्वारा खोज विकल्प का चयन करें।
  3. मांगे गए विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता/पति का नाम, लिंग और राज्य भरें।
  4. कैप्चा कोड सही-सही दर्ज करें और सर्च विकल्प पर क्लिक करें।
  5. आपको नीचे दी गई सूची में अपना नाम ढूंढे ।
  6. अपना EPIC नंबर नोट कर लें 

वोटर आईडी कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

यदि आप वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर के वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं । यदि आप वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो आप निम्न स्टेप्स फॉलो करें –

  1. सबसे पहले आपको भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा जिसका लिंक आपको नीचे मिलेगा ।
  2. पोर्टल पर जाने के बाद सबसे पहले Sing Up के बटन पर क्लिक करके अपनी Registration करनी होगी । जिसमें आप अपने नाम वोटर, आईडी कार्ड नंबर, Mobile Number और एक पासवर्ड बनाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा ।
  3. रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाने के बाद पोर्टल पर दिए गए Log In के बटन पर क्लिक करके यूजर आईडी पासवर्ड को डालकर लॉगइन करना होगा ।
  4. लॉग इन करने के बाद आपको e-Epic Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
  5. अब Epic no/ Form Reference no. दोनों में से एक को टिक करे ।
  6. अब अपने Epic no/ Form Reference no. को डालकर अपना राज्य सेलेक्ट कर Search के बटन पर क्लीक करे ।
  7. अब आपके वोटर आईडी कार्ड में लिंक mobile नंबर/ ईमेल आईडी पर एक OTP सेंड किया गया होगा उस OTP को डालकर validate कर ले ।
  8. अब आपके सामने e वोटर कार्ड दिखाई देगा जिसे डाउनलोड के बटन पर क्लीक करके डाउनलोड कर ले ।
  9. अब आपके सामने वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड हो जाएगा इस वोटर आईडी कार्ड का उपयोग आप जहां पर भी करना चाहे वहां कर सकते हैं ।
वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करेंClick Here
EPIC No ढूंढने के लिए यहां क्लिक करेंClick Here
Official Websitevoters.eci.gov.in

2 thoughts on “Voter Id Card Download Kaise Karen : यहां से डाउनलोड करें फोटो के साथ लेटेस्ट वोटर आईडी कार्ड”

Leave a Comment