पैन कार्ड एक ऐसा अहम दस्तावेज है जो देश के हर नागरिक के पास होना चाहिए । वहीं केंद्र सरकार ने इसे बनवाने के प्रोसेस को और आसान बना दिया है । क्या आपको तुरंत पैन कार्ड की आवश्यकता है? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की Instant e-PAN सुविधा के जरिए आप बिना किसी दस्तावेज को अपलोड किए, सिर्फ अपने आधार कार्ड और लिंक्ड मोबाइल नंबर की मदद से 10 मिनट में डिजिटल पैन कार्ड बिल्कुल फ्री में बना सकते हैं। आज के इस ब्लॉग पोस्ट में इंस्टेंट ई पैन कार्ड बनाने को लेकर संपूर्ण विस्तृत जानकारी दी हुई है।

Instant e-PAN Card Online Application Process 2026
आयकर विभाग द्वारा शुरू की गई Instant e-PAN Card Online Application Process 2026 पूरी तरह से पेपरलेस और निशुल्क सुविधा है, जिसके जरिए आप मात्र 10 मिनट में डिजिटल पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद 10 से 15 मिनट बाद आप पोर्टल के Check Status / Download e-PAN विकल्प में जाकर दोबारा OTP वेरिफाई करके अपना वैध e-PAN PDF तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
Instant e-PAN कौन बना सकता है ?
- आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आपके पास पहले से कोई पैन कार्ड नहीं होना चाहिए ।
- आधार कार्ड के साथ चालू मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है, जिस पर OTP आ सके।
- आधार कार्ड में पूरी Date of Birth दर्ज होनी चाहिए।
Instant e-PAN से जुड़े फायदे
- कोई फिजिकल फॉर्म या डॉक्यूमेंट भेजने की जरूरत नहीं और न ही कोई फीस लगती है।
- यह डिजिटल पैन कार्ड सामान्य फिजिकल पैन कार्ड की तरह हर सरकारी व गैर-सरकारी काम, बैंक खाता खोलने और ITR फाइल करने के लिए पूरी तरह वैध है।
- कुछ ही मिनटों में PDF फॉर्मेट में उपलब्ध हो जाता है।
ई-पैन कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन ?
Instant e-PAN आयकर विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली एक मुफ़्त और पेपरलेस सुविधा है, जिससे आप अपने आधार कार्ड का उपयोग करके कुछ ही मिनटों में डिजिटल पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी हुई है उसको फॉलो करें –
- सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।
- फिर इस वेबसाइट के बाएं ओर में “Instant E-PAN” का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करना है । फिर आपके सामने दो ऑप्शन आंएगे , इसमें से आपको “Get New E-PAN” ऑप्शन पर क्लिक करना है ।
- अब आपको Form में आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालना है ।
- कैप्चा में आपको जैसा दिख रहा है वैसा सेम डालना है या जो पूछता है वो डालना है , डालने के बाद, I Confirm पर क्लिक करके Generate Aadhaar OTP बटन पर क्लिक करना है ।
- अब आप के आधार कार्ड से रजिस्टर मोबाइल पर ओटीपी आएगा उस OTP को बॉक्स में डालकर । Validate Aadhar OTP & Continue ऑप्शन पर क्लिक करना है ।
- वेरिफाई होते ही व्यक्ति का सभी डिटेल्स खुल जायेगा, जो उसके आधार में होगा । आपको सब कुछ ठीक से चेक कर लेना है और नीचे Accept That बटन पर टीक करके आपको उसके निचे बने Submit PAN Request बटन पर क्लिक करना है ।
- फिर अगले पेज में थैंक्स मैसेज के साथ Acknowledgment number दिखेगा । आपको यह Number कही लिख कर रख लेना है ।
- 15 मिनट के बाद जब Check Status पर क्लिक कीजियेगा तब तक आपका PAN Card बन गया होगा । अब आपको इसे डाउनलोड करना है । Check Status पर Click करते ही आपके सामने PAN Card Download पेज खुल जायेगा । यहाँ आपको अपना आधार नंबर डालना होगा और कैप्चा कॉड भरकर Submit बटन पर Click करना है ।
- Submit पर क्लिक करते ही फिर से आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा ।
- जिस रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी गया है वहां से देखकर बॉक्स में डालकर फिर से Submit बटन पर क्लिक करना है । अब आपके सामने Download PAN का एक बटन आ जायेगा, अपना PAN Card Download कर लेना है ।
- इस प्रकार आप पैन कार्ड को घर बैठे अप्लाई करके ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं ।
ई – पैन कार्ड फाइल के पासवर्ड क्या डाले
पैन कार्ड डाउनलोड होने के बाद आपको इसे Open करना है , तो आपसे पासवर्ड पूछा जायेगा । पासवर्ड को देखने के बाद बहुत से लोग समझ में नहीं आने के कारण उसको छोड़ देते हैं । हम हम आपको बता दे कि Password आपको अपना जन्म तिथि डालना है, जैसे की यदि आपकी जन्म तिथि 24 जून 1956 है तो आपका पासवर्ड होगा 24061956 और इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं ।
Instant E Pan Card Online Apply 2026 Important Link
| फ्री में अपना पैन कार्ड बनाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें | Click Here |
| पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें: | Click Here |








Very nice
Very nice for public
New pan card