Rajasthan Work from Home Job 2026: राजस्थान में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम के तहत 8910 पदों पर भर्ती ऑनलाइन आवेदन यहां से

राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम – जॉब वर्क योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए घर बैठे आजीविका कमाने का एक अच्छा माध्यम है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए तैयार की गई है जो पारिवारिक जिम्मेदारियों, बच्चों की देखभाल या अन्य सामाजिक कारणों से घर से बाहर जाकर नौकरी करने में असमर्थ हैं। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। राजस्थान सरकार की ओर से Work From Home योजना के तहत 8910 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला गया है। इस पोस्ट के माध्यम से हमने इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है।

Rajasthan Work from Home Job 2026

Rajasthan Work from Home Job Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम – जॉब वर्क योजना
संबंधित विभागमहिला अधिकारिता / महिला एवं बाल विकास विभाग
राज्यराजस्थान
पद8910
योग्यकेवल राजस्थान की मूल निवासी महिलाएं
न्यूनतम आयु सीमा18 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा पद अनुसार)
शैक्षणिक योग्यतासाक्षर/स्किल आधारित, 8वीं, 10वीं, 12वीं से लेकर स्नातक (पद अनुसार)
आवेदन शुल्क₹0
चयन प्रक्रियाकोई लिखित परीक्षा नहीं , योग्यता, स्किल व दस्तावेज़ सत्यापन आधारित
ऑफिशियल वेबसाइटmahilawfh.rajasthan.gov.in

Mukhyamantri Work from Home Job Work

इस योजना के तहत दो प्रकार के कार्य उपलब्ध कराए जाते हैं , पहला हुनर आधारित हस्तशिल्प कार्य जैसे सिलाई-कढ़ाई, बुनाई, पापड़-मसाला पैकिंग और खिलौना निर्माण और दूसरा तकनीकी व डिजिटल कार्य जैसे डेटा एंट्री, टेली-कॉलिंग, कस्टमर सपोर्ट और ऑनलाइन ट्यूशन आदि । योजना में विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग और हिंसा पीड़ित महिलाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाती है।इसमें विभिन्न तरह के अलग-अलग पद रखे गए हैं जिसमें महिला अपनी पात्रता एवं इच्छा के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकती हैं मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम के अंतर्गत 8910 पदों पर भर्ती निकाली गई है । आपको जो स्किल आती है उसके अनुसार आप आवेदन कर सकते है ।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लाभ

महिलाओं हेतु सरकार द्वारा प्राइवेट और सरकारी उपक्रमों के साथ मिलकर वर्क फ्रॉम होम (जैसे सिलाई कार्य एवं अन्य पद) उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इस योजना के माध्यम से लगभग 20,000 महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वे स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका अच्छे व्यतीत कर सकें।

  • आत्मनिर्भरता: महिलाएं घर बैठे ही पैसे कमा सकेंगी और स्वरोजगार के माध्यम से उनमें आत्मनिर्भरता आयेगी।
  • समय की बचत: ऑफिस आने-जाने के समय की बचत होगी।
  • आर्थिक सहायता: आर्थिक रूप से कमजोर और विधवा/परित्यक्ता महिलाओं हेतु यह आय का स्थायी स्रोत हो सकता है।
  • कौशल विकास: महिलाओं को उनकी स्किल (जैसे सिलाई) के मुताबिक काम करने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता

​इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को के निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

  • ​आवेदक महिला का राजस्थान की स्थायी मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • ​यह योजना केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए मान्य है।
  • ​आवेदक की न्यूनतम आयु कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
  • ​परिवार का सक्रिय जन आधार कार्ड और स्वयं का आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • ​शैक्षणिक योग्यता कार्य के अनुसार साक्षर, 8वीं, 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक पास होनी चाहिए।
  • ​डिजिटल कार्यों डेटा एंट्री, टेली-कॉलिंग के लिए बेसिक कंप्यूटर/मोबाइल ज्ञान और इंटरनेट सुविधा होनी चाहिए।
  • ​हस्तशिल्प या कुटीर उद्योग कार्यों सिलाई, बुनाई, पैकिंग आदि के लिए संबंधित हुनर होना आवश्यक है।
  • ​जन आधार कार्ड से लिंक एक एक्टिव बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • ​विधवा, तलाकशुदा/परित्यक्ता, दिव्यांग और हिंसा पीड़ित महिलाओं को चयन में विशेष प्राथमिकता दी जाती है।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

​राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2026 में आवेदन करने हेतु महिलाओं के पास मे नीचे दिए हुए डॉक्यूमेंट होना जरूरी है । यह डॉक्यूमेंट न होने पर वह आवेदन न कर पाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • जन आधार कार्ड
  • ​आधार कार्ड
  • ​राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र
  • ​शैक्षणिक योग्यता की अंकतालिकाएं/प्रमाण पत्र (8वीं, 10वीं, 12वीं या स्नातक – पद अनुसार)
  • ​जन आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
  • ​पासपोर्ट साइज फोटो
  • ​सक्रिय मोबाइल नंबर (ओटीपी सत्यापन के लिए)
  • ​कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि संबंधित पद के लिए लागू हो)
  • ​विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र (विधवा, परित्यक्ता/तलाकशुदा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र – यदि लागू हो)

How to Apply Rajasthan Work from Home Job

​आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आप राजस्थान सरकार के आधिकारिक Work From Home Portal पर विजिट करें।
  2. ​होम पेज पर दिए गए भर्ती से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  3. यदि आप पहली बार पोर्टल पर आई हैं, तो ‘Registration’ बटन पर क्लिक करके अपना आधार या जन आधार नंबर डालकर ‘Fetch Details’ पर क्लिक करें।
  4. ​लॉगिन करने के बाद आप ‘Opportunity List’ में जाएं और अपनी पसंद के पद (जैसे सिलाई कार्य) के सामने ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  5. ​अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और स्किल (कौशल) की जानकारी भरें और मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  6. सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को ‘Submit’ कर दें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

Rajasthan Work from Home Job Important Links

Last Date Rajasthan Work from Home JobAccording To The Posts (Check Official Website)
Rajasthan Work from Home Job LinkApply Now
Official Websitemahilawfh.rajasthan.gov.in

2 thoughts on “Rajasthan Work from Home Job 2026: राजस्थान में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम के तहत 8910 पदों पर भर्ती ऑनलाइन आवेदन यहां से”

Leave a Comment