Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2026: राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी , यहां से डाउनलोड करें pdf

राजस्थान उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नया परीक्षा पैटर्न और विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया गया है यदि आप इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले है तो अपनी तैयारी को सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के आंसर ही करे क्योंकि आज के टाइम में किसी भी कम्पीटिशन की तैयारी के लिए हार्ड वर्क नहीं स्मार्ट वर्क की जरूरत होती है । अगर आप इस परीक्षा में बेहतर स्कोर हासिल कर अंतिम मेरिट सूची में जगह बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए संपूर्ण सिलेबस, अंक विभाजन और न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स की जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी तैयारी को उसके अनुसार कंटिन्यू करें।

Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2026

Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2026 Overview

Recruiting OrganizationRajasthan High Court (HCRAJ), Jodhpur
Post NameClass IV Employee / Peon & Equivalent Posts (Group D)
Total Vacancies5670 Posts (Non-TSP: 5410 | TSP: 260)
Notification Release Date9 June 2025
Online Application Start Date27 June 2025
Last Date to Apply Online26 July 2025
Exam DateTo be notified soon (Expected late 2026)
Application ModeOnline
Pay ScalePay Matrix Level-1 (₹17,700 – ₹56,200)
Selection ProcessWritten Examination (85 Marks) + Interview (15 Marks)
Exam Duration2 Hours
Marking Scheme1 Mark per correct answer (No Negative Marking)
Interview Calling Ratio3 times the category-wise total vacancies
Official Website hcraj.nic.in

Rajasthan High Court 4th Grade Exam Pattern 2026

राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती पदों पर चयन 100 अंकों की प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा । जिसमें 85 अंकों की लिखित परीक्षा और 15 अंकों का Interview होगा । 2 घंटे की इस लिखित परीक्षा में सामान्य हिन्दी के 50 प्रश्न , सामान्य अंग्रेजी के 10 प्रश्न , और राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें कोई Negative Marking नहीं होगा। लिखित परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा ।

Subjectप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमयावधि
सामान्य हिन्दी50 प्रश्न50 अंक—
सामान्य अंग्रेजी10 प्रश्न10 अंक—
राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां25 प्रश्न25 अंक—
कुल लिखित परीक्षा85 प्रश्न85 अंक2 घंटे
Interview15 अंक
कुल योग100 अंक

Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2026

राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2026 के किए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन में टॉपिक वाइस सिलेब्स की जानकारी नहीं दी हुई है। प्रश्नों का स्तर 10th standard लिखा हुआ है। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में आयोजित चतुर्थ श्रेणी भर्ती के ऑफिशियम विस्तृत नोटिफिकेशन में 10वीं स्तर के आधार पर यही सब-टॉपिक्स निर्धारित किए गए थे जिनकी जानकारी आपको यहां दी जा रही है।

1. Rajasthan High Court 4th Grade General Hindi Syllabus 2026 ( 50 अंक)

  • ​संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, अव्यय
  • ​संधि और संधि-विच्छेद
  • ​समास, सामासिक पदों की रचना एवं विग्रह
  • ​उपसर्ग एवं प्रत्यय
  • ​विलोम शब्द एवं पर्यायवाची शब्द
  • ​अनेकार्थक शब्द एवं शब्द-युग्म
  • ​शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि
  • ​वाच्य (कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य, भाववाच्य)
  • ​क्रिया: सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएं
  • ​वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
  • ​मुहावरे और लोकोक्तियां
  • ​सरल, संयुक्त और मिश्र वाक्य

​2.Rajasthan High Court 4th Grade General English Syllabus 2026 (10 अंक)

  • ​Tenses & Sequence of Tenses
  • ​Articles (A, An, The)
  • ​Active and Passive Voice
  • ​Direct and Indirect Speech (Narration)
  • ​Modals (Request, Permission, Probability, Obligation)
  • ​Synonyms and Antonyms
  • ​One Word Substitution
  • ​Gender and Number
  • ​Adjectives and Degrees of Comparison
  • ​Verb Agreement & Correction of Common Errors

​3. Rajasthan High Court 4th Grade culture and Dialects Syllabus 2026 (25 अंक)

  • ​राजस्थान की प्रमुख बोलियां एवं उनका भौगोलिक क्षेत्र
  • ​राजस्थानी कहावतें, मुहावरे एवं लोकोक्तियां
  • ​राजस्थान के प्रमुख मेले एवं त्योहार
  • ​प्रमुख लोक देवी-देवता एवं संत-संप्रदाय
  • ​राजस्थान के प्रसिद्ध लोकगीत, लोकनृत्य एवं वाद्य यंत्र
  • ​राजस्थानी वेशभूषा, पहनावा एवं पारंपरिक आभूषण
  • ​राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल
  • ​राजस्थान के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी एवं ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • ​राजस्थानी साहित्य, प्रमुख कवि एवं उनकी रचनाएं

नोट: आधिकारिक नोटिफिकेशन में केवल 3 मुख्य विषय और 10वीं का स्तर दिया गया है, जबकि ऊपर दिए गए Sub-topics पूर्व परीक्षा पैटर्न और मैट्रिक स्तर के आधार पर बताया गया है । विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ले सकते है।

Rajasthan High Court 4th Grade Minimum marks for final selection

StageSC / ST / PwD / Ex-ServicemenGeneral, OBC, EWS, MBC
Written Exam (Out of 85 Marks)34 Marks (40% approx.)38 Marks (44.7% approx.)
Final Selection / Merit (Out of 100 Marks)40 Marks (40%)45 Marks (45%)
  • लिखित परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाई अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में से कुल पदों के वर्गवार 3 गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • योग्य भूतपूर्व सैनिक उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूनतम उत्तीर्णांक में 5% की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

Rajasthan High Court 4th Grade Tie-Breaker Rule 2026

  • लिखित परीक्षा में समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए चुना जाएगा।
  • ​अंतिम चयन में समान अंक होने पर साक्षात्कार में अधिक अंक लाने वाले को वरीयता मिलेगी ।
  • साक्षात्कार में भी समान अंक रहने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2026 Important Links

Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2026Click Here
Official Websitehcraj.nic.in

Leave a Comment