Grih Kalyan Kendra Recruitment 2026 : गृह कल्याण केंद्र नई दिल्ली ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

गृह कल्याण केंद्र कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (DoPT) के तहत विभिन्न पदों पर Contractual आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह अवसर विशेष रूप से केंद्र सरकार के सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रित परिजनों के लिए कार्य अनुभव प्राप्त करने और मानदेय अर्जित करने का एक बेहतरीन मौका है। इस भर्ती में ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, नर्सरी टीचर, केयरटेकर, चपरासी आदि के पद रखे गए है । योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर 28 सितंबर 2026 तक निश्चित प्रारूप में ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है , आवेदन कैसे करना है इसकी संपूर्ण जानकारी इस पोस्ट में दी हुई है ।

Grih Kalyan Kendra Recruitment 2026

Grih Kalyan Kendra Recruitment 2026 Overview

OrganizationGrih Kalyan Kendra (GKK), Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions (DoPT)
Engagement TypeContract basis on monthly honorarium (Work experience scheme)
Target GroupDependents of serving or retired Central Government Employees
Application ModeOffline (by post/hand in prescribed Annexure-II format)
Last Date to Apply28 September 2026
Posts NameOffice Assistant, Accounts Assistant, Zonal Assistant, Booking Clerk, Data Entry Operator, Teachers, Attendants, Caretakers, Peon
Job Location New Delhi
Honorarium Range₹7,000 to ₹18,000 per month (varies by post)
Submission AddressGrih Kalyan Kendra (HQ), Samaj Sadan, Lodhi Road Complex, New Delhi-110003
Official Website https://dopt.gov.in/

Grih Kalyan Kendra Recruitment 2026 Application Fee

गृह कल्याण केंद्र नई दिल्ली ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है इसमें किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क का जिक्र नहीं किया गया है अर्थात आप इस भर्ती में निशुल्क आवेदन कर सकते है चाहे आप किसी भी वर्ग से बिलॉन्ग करते हो ।

Grih Kalyan Kendra Recruitment 2026 Age Limit

गृह कल्याण केंद्र भर्ती आयु सीमा सभी पदों के लिए अलग – अलग रखी गई है , जिसकी जानकारी यहां दी हुई है इसके अलावा आप विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

पद का नामअधिकतम आयु सीमा
Office Assistant35 वर्ष
Accounts Assistant35 वर्ष
Zonal Assistant35 वर्ष
Data Entry Operator35 वर्ष
Booking Clerk35 वर्ष
Day Care Teacher (Creche)45 वर्ष
Caretaker35 वर्ष (भूतपूर्व सैनिकों हेतु 10 वर्ष छूट)
Nursery Teacher45 वर्ष
Craft Teacher45 वर्ष
Peon (चपरासी)35 वर्ष (भूतपूर्व सैनिकों हेतु 10 वर्ष छूट)
Day Care Attendant45 वर्ष
Nursery Attendant45 वर्ष

Grih Kalyan Kendra Recruitment 2026 Education Qualification

गृह कल्याण केंद्र भर्ती के लिए सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग – अलग रखी गई है जो इस प्रकार है –

  • केवल केंद्र सरकार के सेवारत (Serving) या सेवानिवृत्त (Retired) कर्मचारियों के आश्रित परिवार के सदस्य ही आवेदन के पात्र हैं।
  • ​पद के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अनिवार्य है।
पद का नामन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
Office Assistantस्नातक डिग्री + प्रशासन/स्थापना/लेखा का अनुभव + कंप्यूटर ज्ञान
Accounts Assistantस्नातक + SAS उत्तीर्ण या ISTM से कैश/अकाउंट्स प्रशिक्षण व 3 वर्ष का अनुभव
Zonal Assistantस्नातक डिग्री + प्रशासन व नियमों की जानकारी
Data Entry Operatorस्नातक डिग्री (गणित/सांख्यिकी/कॉमर्स/अर्थशास्त्र वरीय) + 8000 KDPH टाइपिंग स्पीड
Booking Clerk12वीं (10+2) पास + अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान व कंप्यूटर संचालन
Day Care Teacher (Creche)12वीं पास (समान कार्य अनुभव को प्राथमिकता)
Caretaker10वीं पास (उच्च योग्यता/अनुभव को प्राथमिकता)
Nursery Teacher12वीं (50% अंक) + JBT या नर्सरी ट्रेनिंग कोर्स + द्विभाषी शिक्षण क्षमता
Craft Teacher12वीं के बाद सिलाई/कढ़ाई में डिप्लोमा या गृह विज्ञान में डिग्री/डिप्लोमा + 1 वर्ष अनुभव
Peon (चपरासी)10वीं पास या समकक्ष
Day Care Attendant8वीं पास (अनुभव को प्राथमिकता)
Nursery Attendant8वीं पास

गृह कल्याण केंद्र भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Grih Kalyan Kendra Recruitment 2026 Required Documents

  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र)
  • ​शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
  • ​सीजीएचएस (CGHS) कार्ड की सत्यापित प्रति या आश्रित होने का वैध प्रमाण
  • ​संबंधित कर्मचारी का सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वेतन प्रमाण पत्र (Pay Certificate)
  • ​हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो (फॉर्म पर चस्पा करने हेतु)

Grih Kalyan Kendra Recruitment 2026 Salary

पद का नाममानदेय (प्रति माह)
Office Assistant₹18,000/-
Accounts Assistant₹18,000/-
Zonal Assistant₹18,000/-
Data Entry Operator₹14,000/-
Booking Clerk₹14,000/-
Day Care Teacher (Creche)₹12,000/-
Caretaker₹12,000/-
Nursery Teacher₹11,000/-
Craft Teacher₹10,000/-
Peon (चपरासी)₹8,500/-
Day Care Attendant₹8,000/-
Nursery Attendant₹7,000/-

How to Apply Grih Kalyan Kendra Recruitment 2026

गृह कल्याण केंद्र (GKK) में इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य है और आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ।

  1. ​आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए निर्धारित प्रारूप (Annexure-II) का प्रिंट निकालें।
  2. ​फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी जैसे पद का नाम, नाम, पता, जन्म तिथि और वैवाहिक स्थिति स्पष्ट रूप से भरें।
  3. ​अपनी शैक्षणिक योग्यता और यदि कोई कार्य अनुभव हो, तो उसका पूरा विवरण दर्ज करें।
  4. ​केंद्र सरकार के कर्मचारी से संबंधित विवरण कर्मचारी का नाम, पद, कार्यालय का पता, वेतनमान और उनसे आपका संबंध सावधानीपूर्वक भरें।
  5. ​फॉर्म पर निर्दिष्ट स्थान पर अपनी हाल की पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और अंत में अपने हस्ताक्षर करें।
  6. ​फॉर्म के साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी संलग्न करें।
  7. ​केंद्र सरकार के कर्मचारी का Pay Certificate और CGHS कार्ड की सत्यापित प्रति या आश्रित होने का वैध प्रमाण साथ में जोड़ें।
  8. ​यदि आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र तैयार करें।
  9. ​सभी संलग्नकों सहित फॉर्म को एक लिफाफे में रखें और लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “Application for the post of [पद का नाम], GKK” लिखें।
  10. ​तैयार लिफाफे को 28 सितंबर 2026 से पहले डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से इस पते पर पहुंचाएं: Grih Kalyan Kendra (HQ), Samaj Sadan, Lodhi Road Complex, New Delhi-110003।

Grih Kalyan Kendra Recruitment 2026 Important Links

Last Date Offline Application form28 September 2026
Official NotificationDownload Here
Official Websitedopt.gov.in

3 thoughts on “Grih Kalyan Kendra Recruitment 2026 : गृह कल्याण केंद्र नई दिल्ली ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया”

Leave a Comment