कॉलेज या स्कूल की पढ़ाई के दौरान हर छात्र के मन में एक बात जरूर आती है , कि कागज़ी डिग्री पूरी होने से पहले अपनी जेब का खर्च खुद कैसे निकाला जाए। कई बार हम सोचते हैं कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों रुपये की इन्वेस्टमेंट या बड़ा ऑफिस चाहिए, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। आज के डिजिटल दौर में सबसे कीमती चीज आपका हुनर और थोड़ा सा सही समय का मैनेजमेंट का तरीका होना चाहिए । अगर आप दिन के सिर्फ दो से तीन घंटे सही जगह लगाना सीख जाएं, तो एक बेहतरीन साइड इनकम तैयार की जा सकती है।

Digital Services
अगर आपके पास एक सामान्य लैपटॉप या अच्छा स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन है, तो आपको किसी भी दुकान या इन्वेंट्री की जरूरत नहीं है। आज छोटे-बड़े सभी कारोबारियों को सोशल मीडिया पोस्ट, इंस्टाग्राम रील्स और वेबसाइट्स के लिए कंटेंट चाहिए। अगर आप Canva जैसे आसान टूल्स सीख लें, तो आप यूट्यूब थंबनेल और सोशल मीडिया पोस्टर्स बनाकर तुरंत कमाई शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा CapCut या VN Editor पर वीडियो एडिटिंग सीखना बहुत आसान है। कई लोकल ब्रांड्स और यूट्यूबर्स रील्स एडिट करने के लिए अच्छे पैसे देते हैं। इसमें आपका खर्च शून्य है और केवल आपकी स्किल काम आती है।
लोकल बिजनेस के लिए सोशल मीडिया मैनेजमेंट
आपके आसपास कई ऐसी दुकानें, कोचिंग सेंटर, जिम और कैफे हैं जो अपने ग्राहकों तक ऑनलाइन पहुंचना चाहते हैं, लेकिन उनके पास खुद सोशल मीडिया संभालने का समय नहीं होता। आप उनके पास जाकर एक सिंपल ऑफर दे सकते हैं , उनके लिए रोज़ाना एक पोस्ट या रील डालना, कस्टमर रिव्यू का जवाब देना और Google Maps पर उनकी दुकान की प्रोफाइल को अपडेट रखना। शुरुआत में अगर आप 2 या 3 लोकल क्लाइंट्स भी पकड़ लेते हैं और प्रति क्लाइंट केवल 3 से 4 हजार रुपये भी चार्ज करते हैं, तो आपकी महीने की पॉकेट मनी आसानी से निकल आती है।
डिजिटल स्टडी नोट्स और ई-बुक्स
अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं और खुद के नोट्स साफ सुथरे तरीके से बनाते हैं, तो यह आपके लिए कमाई का सीधा जरिया बन सकता है। चाहे वह बोर्ड परीक्षा हो, कॉलेज सेमेस्टर हो या कोई सरकारी भर्ती परीक्षा, छात्र हमेशा सटीक और संक्षिप्त रिविजन नोट्स ढूंढते हैं। आप अपने नोट्स को अच्छी तरह स्कैन करके PDF बना सकते हैं। इसे किफायती कीमत पर अपने टेलीग्राम चैनल, वॉट्सऐप ग्रुप या सोशल मीडिया पर उपलब्ध करा सकते हैं और पैसे चार्ज कर सकते है ।
डिजिटल और कंटेंट सर्विसेज
अगर आपके पास लैपटॉप या स्मार्टफोन और इंटरनेट है, तो आप अपनी स्किल से सीधे कमाई कर सकते हैं । वेबसाइटों, ब्लॉग्स या लोकल बिजनेस के लिए आर्टिकल या सोशल मीडिया पोस्ट लिखना सबसे बेस्ट ऑप्शन है आप किसी भी वेबसाइट और ब्लॉग पर पोस्ट लिखकर पैसे कमा सकते है।
आज की ये ब्लॉग पोस्ट में हमने कुछ स्टूडेंट्स के लिए बिजनेस idea दिए है जिससे वो बिना बजट या कम बजट में अपना काम करके पॉकेट मनी सेट कर सकते है।







