Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने 10वीं पास के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने तमिलनाडु/चेन्नई के लिए सबऑर्डिनेट स्टाफ कैडर में Security Guard के 25 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विशेष रूप से Ex-Servicemen और Ex-Agniveers के लिए आयोजित की जा रही है। इस पद के लिए 10वीं कक्षा पास उम्मीदवार जो Graduate नहीं हैं और जिन्हें तमिल भाषा का अच्छा ज्ञान है वे आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 है। इस भर्ती से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में उपलब्ध है।

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 Overview

Bank NameIndian Overseas Bank (A Govt. of India Undertaking)
Advertisement No.HRMD/SS/RECT/01/2026-27 (Dated: 25.08.2026)
Post NameSecurity Guard (Subordinate Staff Cadre)
Eligible CategoriesEx-Servicemen / Ex-Agniveers (Army / Navy / Air Force)
Total Vacancies25 Posts
Job LocationChennai / Tamil Nadu
Application Start Date25 August 2026
Application End Date14 September 2026
Application Fee₹0 (No Application Fee)
Pay Scale₹19,500 – ₹37,815 (As per 12th Bipartite Settlement)
Probation Period6 Months of Active Service
Official Websitewww.iob.bank.in

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 Vacancy Details

इंडियन ओवरसीज बैंक सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन कुल 25 पदों के लिए जारी हुआ है।

CategoryVacancies
अनारक्षित (General)12
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)07
अनुसूचित जाति (SC)04
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)02
अनुसूचित जनजाति (ST)00
Total25

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 Application Fee

इंडियन ओवरसीज बैंक सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा चाहे आप किसी भी वर्ग से बिलॉन्ग करते हो।

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 Age Limit

इंडियन ओवरसीज बैंक सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष रखी गई है । आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 Education Qualification

इंडियन ओवरसीज बैंक सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास में ​10वीं कक्षा (मैट्रिक) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ध्यान देने वाली एक और बात है कि उम्मीदवार ग्रेजुएट (स्नातक) नहीं होना चाहिए। ​रक्षा सेवा से डिस्चार्ज के समय चरित्र “EXEMPLARY” और मेडिकल कैटेगरी न्यूनतम SHAPE-1 / AYE होनी चाहिए । उम्मीदवार को तमिल भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना आना अनिवार्य है।

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 Online Document Upload Specifications

Document TypeFile FormatFile SizeDimensions / ResolutionPen / Background
Passport PhotoJPG / JPEGUp to 50 KB200 \times 230 pixels (4.5 \times 3.5 cm)White/Light background
SignatureJPG / JPEG10 KB – 20 KB140 \times 60 pixelsBlack ink (No capitals)
Left Thumb ImpressionJPG / JPEG20 KB – 50 KB240 \times 240 pixels (200 DPI, 3 \times 3 cm)Black or Blue ink
Handwritten DeclarationJPG / JPEG50 KB – 100 KB800 \times 400 pixels (200 DPI, 10 \times 5 cm)Black ink, in English only

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 Salary

12th Bipartite Settlement के अनुसार बेसिक पे स्केल ₹19,500 – ₹37,815 रहेगा। मूल वेतन रक्षा सेवा के अंतिम आहरित वेतन के आधार पर तय किया जाएगा। विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 Selection Process

  • Online Objective Test
  • Local Language Test – Tamil
  • Physical Fitness Test – PFT
  • Merit List
  • Document Verification
  • Final Merit List

Online Objective Test

SubjectMaximum Marks
Knowledge of English Language (अंग्रेजी भाषा ज्ञान)20 अंक
Aptitude Test (तार्किक क्षमता)20 अंक
Arithmetic Test (अंकगणित)20 अंक
Psychometric Test (मनोवैज्ञानिक परीक्षण)20 अंक
Total80 अंक

Local Language Test – Tamil

  • ऑनलाइन टेस्ट के साथ ही तमिल भाषा का टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जो 20 अंकों का होगा।
  • ​उम्मीदवार को तमिल भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में दक्ष होना अनिवार्य है।
  • ​इस टेस्ट के लिए भी न्यूनतम कट-ऑफ स्कोर बैंक द्वारा तय किया जाएगा।

Physical Fitness Test

ऑनलाइन टेस्ट और तमिल भाषा परीक्षा में कट-ऑफ पास करने वाले पात्र उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट कुल 100 अंकों का होगा और इसमें पास होने के लिए न्यूनतम 65 अंक लाना अनिवार्य है। साथ ही, प्रत्येक इवेंट में व्यक्तिगत रूप से क्वालिफाई करना जरूरी है। 

Sub-Testsअधिकतम अंकक्वालिफाइंग अंकपासिंग Criteria
Push-Ups30 अंक20 अंक30 या अधिक = 30 अंक  21 से 29 = 25 अंक  15 से 20 = 20 अंक  (14 या कम = फेल)
Sit-Ups30 अंक20 अंक30 या अधिक = 30 अंक  21 से 29 = 25 अंक  15 से 20 = 20 अंक  (14 या कम = फेल)
1 Km Run30 अंक20 अंक< 4 मिनट = 30 अंक  4 से 5 मिनट = 20 अंक  5 से 6 मिनट = 10 अंक  (> 6 मिनट = फेल)
Drill Test10 अंक05 अंकWord of Command (2.5), Dahine/Baen Mur (2.5), Saavdhan/Vishram (2.5), Saluting (2.5)
कुल योग100 अंक65 अंकसभी चारों इवेंट में पास होना अनिवार्य है

प्रत्येक उम्मीदवार को हर फिजिकल इवेंट के लिए केवल One Attempt दिया जाएगा। साथ ही 15 दिन से अधिक पुराना न होने वाला मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

How to Apply Online Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026

इंडियन ओवरसीज बैंक सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है जिसे आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन भर सकते हैं।

  1. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.iob.bank.in पर जाएं।
  2. ​”Careers” सेक्शन में जाकर “Recruitment of Security Guards” पर क्लिक करें और “Apply Online” चुनें।
  3. ​”Click here to Register Online” पर क्लिक करें।
  4. ​अपनी बुनियादी जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि) दर्ज करें।
  5. ​रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपके मोबाइल और ईमेल पर Registration Number और Password भेजा जाएगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित नोट कर लें।
  6. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  7. ​अपनी व्यक्तिगत जानकारी, श्रेणी (Category),Ex-Servicemen/Agniveer का विवरण और 10वीं कक्षा की शैक्षणिक योग्यता सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  8. आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर , सिग्नेचर बाएं हाथ का अंगूठा और हस्तलिखिय घोषणा पत्र अपलोड करें ।
  9. फॉर्म में भरे गए सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करें, क्योंकि सबमिट होने के बाद बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  10. सभी विवरण सही होने पर “COMPLETE REGISTRATION” बटन पर क्लिक करके फॉर्म फाइनल सबमिट करें।
  11. सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद सिस्टम जनरेटेड ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें और इसे भविष्य के चयन चरणों जैसे फिजिकल टेस्ट/दस्तावेज़ सत्यापन के लिए सुरक्षित रखें।

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 Important Links

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 Application Start Date 25 August 2026
Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 Application Last Date 14 September 2026
Indian Overseas Bank Security Guard Bharti 2026 Apply OnlineClick Here
Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment 2026 NotificationClick Here
Official Websitewww.iob.bank.in

Leave a Comment