MCD Labour Welfare Superintendent Recruitment 2026: श्रम कल्याण विभाग में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

​दिल्ली नगर निगम (MCD) के श्रम कल्याण विभाग ने लेबर वेलफेयर सुपरिंटेंडेंट के कुल 09 पदों पर Contract Basis के आधार पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 6 माह के लिए की जाएगी, जिसे आवश्यकतानुसार तब तक 6-6 महीने के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है जब तक कि DSSSB के माध्यम से नियमित भर्ती पूरी न हो जाए। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-7 के तहत ₹44900 मूल वेतन के साथ परिवर्तनीय महंगाई भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 है। आवेदन फॉर्म भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 12 October 2026 तक DAK section of LABOUR WELFARE DEPARTMENT, MCD, 21st Floor, Dr. SPM Civic Centre, J.L. Nehru Marg, New Delhi-110002 पर जमा कराना अनिवार्य है। आवेदन फॉर्म आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

MCD Labour Welfare Superintendent Recruitment 2026

MCD Labour Welfare Superintendent Recruitment 2026 Overview

Recruiting OrganizationMunicipal Corporation of Delhi (MCD), Labour Welfare Department
Post NameLabour Welfare Superintendent (Contract Basis)
Total Vacancies09
Remuneration / Pay ScaleLevel-7 (Initial Pay: Rs. 44,900 + Variable DA as per 7th CPC)
TenureInitially for 6 months (extendable in 6-month increments until regular recruitment via DSSSB)
Application ModeOffline
Application Submission AddressDAK section of Labour Welfare Department, MCD, 21st Floor, Dr. SPM Civic Centre, J.L. Nehru Marg, New Delhi – 110002
Last Date to Apply12 October 2026
Official Website mcdonline.nic.in

MCD Labour Welfare Superintendent Recruitment 2026 Vacancy Details

CategoryNo. of Vacancies
अनारक्षित (UR)06
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – केवल दिल्ली)02
अनुसूचित जाति (SC)01
अनुसूचित जनजाति (ST)00
कुल पद09

MCD Labour Welfare Superintendent Recruitment 2026 Application Fee

दिल्ली नगर निगम भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है यानि कि इस भर्ती में किसी भी वर्ग का उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकता है।

MCD Labour Welfare Superintendent Recruitment 2026 Age Limit

दिल्ली नगर निगम श्रम कल्याण विभाग लेबर वेलफेयर सुपरिंटेंडेंट भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 12 अक्टूबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

MCD Labour Welfare Superintendent Recruitment 2026 Education Qualification

इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास सोशल वर्क, लेबर वेलफेयर, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, पर्सनल मैनेजमेंट अथवा इसके समकक्ष किसी संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, जिन अभ्यर्थियों के पास लॉ (विधि) में डिग्री या लेबर वेलफेयर, इंडस्ट्रियल रिलेशंस और कार्मिक प्रबंधन के क्षेत्र में एक जिम्मेदार पद पर कार्य करने का अनुभव होगा, उन्हें चयन प्रक्रिया में वांछनीय योग्यता के तहत वरीयता दी जाएगी।

How to Apply MCD Labour Welfare Superintendent Recruitment 2026

दिल्ली नगर निगम श्रम कल्याण विभाग लेबर वेलफेयर सुपरिंटेंडेंट भर्ती 2026 में आवेदन ऑफलाइन मांगे गए है यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आवेदन कर सकते है।

  1. ​आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ संलग्न निर्धारित आवेदन फॉर्म का साफ-सुथरा प्रिंटआउट निकालें।
  2. ​फॉर्म में अपनी हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और पूछी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां जैसे नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि और पत्राचार का पता सही-सही भरें।
  3. ​अपनी संपर्क जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और चालू ईमेल आईडी दर्ज करें।
  4. ​शैक्षणिक योग्यता वाले कॉलम में 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के सभी शैक्षणिक विवरण भरें।
  5. ​अपनी जाति श्रेणी चुनें (ध्यान रहे OBC आरक्षण केवल दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए मान्य है)।
  6. ​यदि आपके पास संबंधित क्षेत्र में कोई कार्यानुभव है, तो उसके विवरण को फॉर्म में अंकित करें।
  7. ​अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की फोटोकॉपी पर स्वयं हस्ताक्षर करके आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  8. ​आवेदन फॉर्म में नीचे दिए गए घोषणा पत्र पर तारीख और स्थान लिखकर अपने हस्ताक्षर करें।
  9. ​पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र और संलग्न दस्तावेजों को एक लिफाफे में रखें।
  10. ​तैयार लिफाफे को 12 अक्टूबर 2026 तक व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा इस पते पर जमा करें – DAK section of LABOUR WELFARE DEPARTMENT, MCD, 21st Floor, Dr. SPM Civic Centre, J.L. Nehru Marg, New Delhi-110002।
  11. एड्रेस और सभी जानकारी एक बार आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से अवश्य मिलान कर ले ।

MCD Labour Welfare Superintendent Recruitment 2026 Important Links

Start MCD Labour Welfare Superintendent Recruitment 2026 form24 September 2026
Last Date Offline Application form12 October 2026
Application formClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websitemcdonline.nic.in

1 thought on “MCD Labour Welfare Superintendent Recruitment 2026: श्रम कल्याण विभाग में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी”

Leave a Comment