CPRI Recruitment 2026: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान में 110 पदों पर भर्ती

केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्था ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विद्युत मंत्रालय के अधीन आने वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान में कुल 110 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अवधि 19 सितंबर 2026 सुबह 10:00 बजे से 12 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। यदि आप भी केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्था भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते है । आप सभी को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य देखें जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

CPRI Recruitment 2026

CPRI Recruitment 2026 Overview

Organization NameCentral Power Research Institute (CPRI)
MinistryMinistry of Power, Govt. of India
Advt. No.CPRI/06/2026
Total Vacancies110 Posts
Application ModeOnline Only
Online Application Start Date19 September 2026 (10:00 AM)
Online Application Last Date12 October 2026 (05:00 PM)
Exam CentersBengaluru, Hyderabad, Bhopal, Delhi, Kolkata
Official Websitecpri.res.in

CPRI Recruitment 2026 Vacancy Details

Name of the Post & DisciplineTotal Vacancies
Engineering Officer Gr. 1 (Electrical)7
Engineering Officer Gr. 1 (Civil)1
Engineering Assistant (Electrical)10
Engineering Assistant (Mechanical)1
Scientific Assistant2
Technician Gr. 1 (Electrical)7
Technician Gr. 1 (Mechanical)2
Technical Attendant Gr. 137
Assistant Gr. II29
Multi-Tasking Staff (MTS) Gr. 1 (Watch & Ward Duties)14
All Posts110

CPRI Recruitment 2026 Application Fee

सीपीआरआई भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क पदों के अनुसार निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। यदि उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा।

  • इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-1, साइंटिफिक असिस्टेंट और इंजीनियरिंग असिस्टेंट पद के लिए ₹1,000 प्रति पद शुल्क निर्धारित है।
  • ​तकनीशियन ग्रेड-1, असिस्टेंट ग्रेड-II और टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड-1 पद के लिए ₹700 प्रति पद आवेदन शुल्क देय है।
  • ​अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PwBD), भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है।

CPRI Recruitment 2026 Age Limit

केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्था भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है । अधिकतम आयु सीमा सभी पदों के लिए अलग – अलग रखी गई हैं जिसकी जानकारी आप नीचे दिए हुए टेबल से ले सकते है । आयु सीमा के निर्धारण के लिए तिथि आवेदन की अंतिम तारीख यानी 12 अक्टूबर 2026 रखी गई है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

पद का नामअधिकतम आयु
Engineering Officer Gr.1 Electrical30 वर्ष
Engineering Officer Gr.1 Civil30 वर्ष
Scientific Assistant35 वर्ष
Engineering Assistant Electrical35 वर्ष
Engineering Assistant Mechanical35 वर्ष
Technician Gr.1 Electrical28 वर्ष
Technician Gr.1 Mechanical28 वर्ष
Technical Attendant Gr.130 वर्ष
Assistant Gr. II30 वर्ष
Multi-Tasking Staff Gr.125 वर्ष

CPRI Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में शामिल विभिन्न पदों के लिए 10वीं पास से लेकर संबंधित विषय में डिग्री, डिप्लोमा और आईटीआई धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सभी डिग्रियां व डिप्लोमा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों या विश्वविद्यालयों से होने अनिवार्य हैं। विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।

  • ​इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-1 (इलेक्ट्रिकल/सिविल): संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच (इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स / सिविल) में प्रथम श्रेणी बी.ई. या बी.टेक डिग्री के साथ वर्ष 2024, 2025 या 2026 का संबंधित विषय का वैध गेट (GATE) स्कोरकार्ड अनिवार्य है।
  • ​इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल): संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी 3-वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव।
  • ​साइंटिफिक असिस्टेंट: प्रथम श्रेणी के साथ केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में बी.एससी. (B.Sc.) डिग्री और संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का कार्य अनुभव।
  • ​तकनीशियन ग्रेड-1 (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल): संबंधित ट्रेड (इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल) में आईटीआई (ITI) ट्रेड सर्टिफिकेट।
  • ​टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड-1: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण। (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल में दो वर्षीय आईटीआई धारकों को प्राथमिकता/वांछनीय माना जाएगा)।
  • ​असिस्टेंट ग्रेड-II: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में स्नातक (BA / B.Sc. / B.Com / BBA / BBM / BCA) डिग्री। इसके साथ ही NIELIT द्वारा आयोजित बेसिक कंप्यूटर कोर्स (BCC) में न्यूनतम ‘B’ ग्रेड का प्रमाण पत्र अनिवार्य है (अन्य कोई कंप्यूटर कोर्स स्वीकार्य नहीं होगा)।
  • ​मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) ग्रेड-1 (वॉच एंड वार्ड): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण।

CPRI Recruitment 2026 Selection Process

केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

पद का नामचयन प्रक्रिया
Engineering Officer Gr.1 Electrical/Civilवैध GATE Score के आधार पर
Engineering Assistant Electrical/MechanicalCBT और पद से संबंधित Practical Skill Test
Scientific AssistantCBT और पद से संबंधित Practical Skill Test
Technician Gr.1 Electrical/MechanicalCBT और Qualifying Trade Test
Technical Attendant Gr.1CBT
Assistant Gr. IICBT
Multi-Tasking Staff Gr.1CBT और Trade/Proficiency Test

CPRI Recruitment 2026 Pay Scale

पद का नामवेतनमान
Engineering Officer Gr.1 Electrical/CivilLevel-7, ₹44,900 से ₹1,42,400
Engineering Assistant Electrical/MechanicalLevel-6, ₹35,400 से ₹1,12,400
Scientific AssistantLevel-6, ₹35,400 से ₹1,12,400
Technician Gr.1 Electrical/MechanicalLevel-2, ₹19,900 से ₹63,200
Technical Attendant Gr.1Level-1, ₹18,000 से ₹56,900
Assistant Gr. IILevel-4, ₹25,500 से ₹81,100
Multi-Tasking Staff Gr.1Level-1, ₹18,000 से ₹56,900

How to Apply Online CPRI Recruitment 2026

केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्था भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य है और आवेदन करना चाहते हैं वे नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. ​सबसे पहले CPRI की आधिकारिक वेबसाइट cpri.res.in पर जाएं और ‘Careers’ या भर्ती सेक्शन को खोलें।
  2. ​विज्ञापन संख्या CPRI/06/2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. ​अपना Valid मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पोर्टल पर नया Registration करें।
  4. ​पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल में लॉग इन करें।
  5. ​अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण संबंधित कॉलम में सही-सही भरें।
  6. ​हाल ही में खींची गई रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (3 महीने से अधिक पुरानी न हो) स्कैन करके अपलोड करें।
  7. ​सफेद बैकग्राउंड पर Black ink से किए गए अपने हस्ताक्षर को स्पष्ट रूप से स्कैन करके अपलोड करें।
  8. ​अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, डिप्लोमा, डिग्री, ITI, BCC आदि), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज PDF प्रारूप में अपलोड करें।
  9. ​यदि आप किसी सरकारी या अर्ध-सरकारी संस्थान में कार्यरत हैं, तो नियोक्ता से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी अपलोड करें।
  10. ​फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों और अपलोड किए गए दस्तावेजों को अंतिम रूप से जांच लें ताकि कोई त्रुटि न रहे।
  11. ​अपनी Category के अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से भुगतान करें ।
  12. ​शुल्क भुगतान के बाद फॉर्म को Final Submit करें।
  13. ​भविष्य के संदर्भ और परीक्षा के उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

CPRI Recruitment 2026 Important Links

Start CPRI Recruitment 2026 form19 September 2026
Last Date Online Application form12 October 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websitecpri.res.in

Leave a Comment