Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026: बेटियों के विवाह पर मिलेंगे ₹51000 तक, आवेदन शुरू

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की है। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों का विवाह आर्थिक चिंता का विषय न बने, इसके लिए सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (हथलेवा योजना) संचालित कर रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को कन्या के विवाह पर ₹21000 से लेकर ₹51000 तक की सीधी आर्थिक सहायता बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मोड में मांगे गए हैं। योग्यता रखने वाले परिवार इसमें आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026
विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
आर्थिक सहायता राशि₹21000 से ₹51000 तक
लाभार्थीBPL, SC, ST, अंत्योदय, आस्था कार्डधारी, विधवा व दिव्यांग परिवार
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsje.rajasthan.gov.in

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026  Eligibility

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्न योग्यताएँ होनी चाहिए –

  • ​आवेदक परिवार राजस्थान का मूल निवासी या स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • ​विवाह के समय कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
  • ​यह आर्थिक सहायता एक परिवार की अधिकतम दो कन्याओं के विवाह के लिए ही दी जाती है।
  • ​आवेदक परिवार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अल्पसंख्यक, सामान्य बीपीएल, अंत्योदय या आस्था कार्ड धारक श्रेणी में आता हो।
  • ​निराश्रित विधवा महिलाएं जिन्होंने पुनर्विवाह न किया हो और आय सीमा में हों, विशेष योग्यजन (दिव्यांग) और पालनहार योजना के लाभार्थी परिवार भी इस योजना के पात्र हैं।
  • ​कन्या का बैंक खाता होना चाहिए और वह जन आधार कार्ड व आधार से सक्रिय रूप से लिंक होना अनिवार्य है।
  • ​आवेदन विवाह की तय तिथि से 1 माह पूर्व या विवाह संपन्न होने के अधिकतम 6 माह के भीतर किया जाना जरूरी है।

उपरोक्त सभी योग्यताएँ रखने वाले परिवारों की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 का लाभ प्रदान किया जायेगा।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Important Documents

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए तथा बैंक खाते का विवरण आपके जनआधार से प्राप्त किया जायेगा। साथ ही आपकी 10 वीं कक्षा की अंकतालिका डिजीलॉकर या वालेट से प्राप्त की जायेगी। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों को अपडेट कर लें। उसके बाद आवेदन फॉर्म को भरें। जरूरी दस्तावेज निम्न हैं –

  • आवेदक का जनाधार कार्ड
  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदक का बैंक खाता
  • BPL कार्ड या अंत्योदय प्रमाण पत्र या आस्था कार्ड
  • आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिला का पेंशन भुगतान आदेश या पति का मृत्यु प्रमाण पत्र। साथ में आय प्रमाण पत्र और 25 या 25 वर्ष से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति कमाने वाला नहीं है का घोषणा पत्र।
  • विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र या व्यक्ति को 40% या आर्थिक निशक्तता का प्रमाण पत्र
  • राज्य सरकार से जारी खिलाडी होने का प्रमाण पत्र, प्रतियोगिता में पदक जीतने के प्रमाण पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र।
  • कन्या का विवाह पंजीयन
  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
  • कन्या के शैक्षणिक दस्तावेज
  • वर का जन्म प्रमाण पत्र
  • अनाथ बालिका को अपने माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा।
  • आपको एक स्वघोषणा पत्र देना होगा, जिसमें सभी दस्तावेजों के सही होने की बात हो।
  • एक ऑनलाइन स्वघोषणा पत्र देना होगा।
  • आवेदक की और वधु की फोटो लगेगी।

ये सभी योग्यताएँ रखने वाले समस्त परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Benefits

  • ​पात्र कन्याओं के विवाह के लिए सरकार की ओर से ₹21000 से लेकर ₹51000 तक की सीधी एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • ​अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों की कन्याओं को विवाह पर सीधे ₹31000 की मूल सहायता राशि मिलती है।
  • ​अन्य बीपीएल, अंत्योदय और आस्था कार्डधारी परिवारों की कन्याओं को विवाह के समय ₹21000 की मूल सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • ​उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यदि कन्या 10वीं पास है, तो उसे मूल राशि के अलावा ₹10000 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलती है।
  • ​Graduate पास कन्या को ₹20,000 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिससे कुल लाभ बढ़कर अधिकतम ₹51000 हो जाता है।
  • ​आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है, जिससे बिचौलियों का हस्तक्षेप पूरी तरह खत्म होता है।
  • ​गरीब और कमजोर परिवारों पर विवाह के समय पड़ने वाले आर्थिक दबाव और कर्ज के बोझ से मुक्ति मिलती है।
  • ​न्यूनतम आयु सीमा कन्या 18 वर्ष और वर 21 वर्ष की अनिवार्य शर्त के कारण बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगती है।
  • ​अतिरिक्त वित्तीय लाभ मिलने के कारण परिवारों में बेटियों को 10वीं और कॉलेज स्तर तक पढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?

यदि आप मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 में आवेदन करना चाहते है तो आप नजदीकी ईमित्र पर जाकर आवेदन कर सकते है या खुद SSO ID से आवेदन कर सकते है । आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे बता रखी है।

  1. ​सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें या नई आईडी बनाएं।
  2. यदि आपको नई Id बनानी है तो ये पोस्ट देखें >>> SSO ID Login Rajasthan : राजस्थान SSO पोर्टल पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Direct Link)
  3. ​पोर्टल के डैशबोर्ड में Citizen Apps (G2C) सेक्शन पर क्लिक करके SJMS (Social Justice Management System) ऐप को खोलें।
  4. ​उपलब्ध योजनाओं की सूची में से Mukhyamantri Kanyadan Yojana (हथलेवा योजना) के विकल्प का चयन करें।
  5. ​जन आधार संख्या दर्ज करके परिवार के सदस्यों में से उस कन्या का चयन करें जिसके विवाह के लिए सहायता चाहिए।
  6. ​कन्या की जन्मतिथि, विवाह की तारीख, वर का नाम, वर की उम्र और विवाह से जुड़े सभी विवरण फॉर्म में भरें।
  7. ​आयु प्रमाण पत्र, शादी का कार्ड या मैरिज सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और शिक्षा संबंधी मार्कशीट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  8. ​जन आधार से लिंक बैंक खाते का विवरण खाता नंबर और IFSC कोड जांचकर सत्यापित करें।
  9. ​Declaration पर टिक करके फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए Acknowledgement Slip डाउनलोड कर लें।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Important Links

Online ApplyClick Here
Official GuidelinesClick Here
Information about CM Kanyadan YojanaClick Here
Application StatusClick Here
Official User ManualClick Here
Official Websitesje.rajasthan.gov.in

1 thought on “Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026: बेटियों के विवाह पर मिलेंगे ₹51000 तक, आवेदन शुरू”

  1. मे पुष्पा हु कक्षा 10 वी पास हु मे सरकार से आर्थिक साहिता लेने के योग्य हु

    Reply

Leave a Comment