Rajasthan PG Admission 2026 : सरकारी कॉलेजों में MA MSC MCom प्रवेश के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी

यदि आपने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और राजस्थान के सरकारी कॉलेजों से MA, MSc, या MCom करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू हो रहे हैं। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान ने राज्य के समस्त राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

सरकारी कॉलेजों में MA MSC MCom प्रवेश के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan PG Admission 2026 Overview

Conducting AuthorityDirectorate of College Education (DCE), Rajasthan
Admission LevelPost Graduate (PG Previous / Semester-I)
CoursesM.A., M.Sc., M.Com, and other PG degrees
Academic Session2026–2027
Mode of ApplicationOnline
Online Application Start Date22 September 2026
Last Date to Apply Online03 October 2026
Document Verification by CollegesUp to 7 October 2026
Merit & Waiting List Publication09 October 2026
Document Verification at College & Fee PaymentUp to 13 October 2026
First Admitted Students List15 October 2026
Commencement of Classes16 October 2026
Official Websitehte.rajasthan.gov.in/dept

Rajasthan PG Admission 2026 Important Dates

Events Date
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना प्रारम्भ होने की तिथि22 सितंबर 2026 (मंगलवार)
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि03 अक्टूबर 2026 (शनिवार)
कॉलेजों द्वारा आवेदनों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
अंतिम Merit List व Waiting List का प्रकाशन09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
कॉलेज में Original Documents की जांच करवाने की अंतिम तिथि13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)
E-Mitra पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)
प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन15 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)
शिक्षण कार्य प्रारम्भ16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)

Rajasthan PG Admission 2026 Education Qualification

अभ्यर्थी ने UGC से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation – 10+2+3) परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
​जिस विषय में पीजी करनी है, वह विषय अभ्यर्थी ने स्नातक स्तर पर मुख्य/वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए।

Rajasthan PG Admission 2026 Minimum Percentage

M.A. – कला संकाय

  • समान संकाय (BA उत्तीर्ण अभ्यर्थी):
    • ​सामान्य वर्ग: स्नातक में न्यूनतम 45% से 48% अंक।
    • ​संबंधित विषय (
    • जिसमें MA करनी है में न्यूनतम 48% अंक।
  • ​संकाय परिवर्तन (Faculty Change – B.Sc/B.Com वाले अगर M.A. करना चाहें):
    • ​स्नातक में कुल मिलाकर न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य।

M.Com. – वाणिज्य संकाय

  • समान संकाय (B.Com उत्तीर्ण अभ्यर्थी):
    • ​स्नातक में कुल मिलाकर न्यूनतम 45% से 48% अंक।
  • ​संकाय परिवर्तन (Science या Arts से M.Com):
    • ​स्नातक में न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य।

M.Sc. – विज्ञान संकाय

  • ​विज्ञान संकाय (B.Sc उत्तीर्ण अभ्यर्थी):
    • स्नातक (B.Sc) में न्यूनतम 55% कुल अंक।
    • ​संबंधित विषय जिसमें M.Sc करनी है में भी न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।
    • विज्ञान संकाय में सामान्यतः अन्य संकाय के छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं होती है।

Rajasthan PG Admission 2026 Relaxation In Marks

राजस्थान के मूल निवासी आरक्षित वर्गों जैसे SC / ST / OBC / MBC / EWS / PwD/दिव्यांग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम पासिंग अंकों में राज्य सरकार के नियमानुसार 5% अंकों की छूट प्रदान की जाती है। जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

Rajasthan PG Admission 2026 Required Documents

  • 10वीं और 12वीं की अंकतालिका
  • ​UG की सभी वर्षों/सेमेस्टर की अंकतालिकाएं
  • ​जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST/EWS, यदि लागू हो)
  • ​मूल निवास प्रमाण पत्र
  • ​आय प्रमाण पत्र
  • ​पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर
  • ​आधार कार्ड / जन आधार कार्ड
  • ​खेल, एनसीसी, एनएसएस या बोनस अंक से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Rajasthan PG Admission 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप राजस्थान पीजी के एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  1. सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. ​अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  3. ​यदि आपके पास SSO ID नहीं है, तो ‘Registration’ पर क्लिक करके जन आधार या Google खाते से नई SSO ID बना लें। कैसे बनाने है इसकी विस्तृत जानकारी आप इस पोस्ट से देखें >>> SSO ID Login Rajasthan : राजस्थान SSO पोर्टल पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Direct Link)
  4. लॉगिन करने के बाद Citizen Apps (G2C) सेक्शन में जाएं।
  5. ​सर्च बार में DCE टाइप करें और DCE App (Department of College Education) पर क्लिक करें।
  6. ​पोर्टल खुलने के बाद “PG Admission 2026-27” या “Apply for Admission” के लिंक पर क्लिक करें।
  7. अपने जिले का चयन करें जहां आप प्रवेश लेना चाहते हैं।
  8. ​जिले के अंतर्गत संचालित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों की सूची में से अपना वांछित कॉलेज चुनें।
  9. ​अपनी पसंद का पाठ्यक्रम और विषय चुनें ।
  10. अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
  11. ​परिवार के सदस्यों की सूची में से अपना नाम चुनें , इससे अधिकांश व्यक्तिगत जानकारी स्वतः भर जाएगी।
  12. शेष विवरण जो खाली है उसको आप मैनुअली भर ले ।
  13. शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें।
  14. यदि आपके पास NCC, NSS, रोवर/रेंजर, खेलकूद प्रमाण पत्र या रक्षा कार्मिक वार्ड का प्रमाण पत्र है, तो संबंधित विकल्प चुनें और विवरण दर्ज करें ताकि मेरिट में बोनस अंक मिल सकें।
  15. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  16. ​भरे गए सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
  17. ​आवश्यक ऑनलाइन पोर्टल/ई-मित्र शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट कार्ड या ई-मित्र वॉलेट से करें।
  18. ​अंतिम रूप से Submit बटन पर क्लिक करें।
  19. ​आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Rajasthan PG Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan PG Admission 2026 form22 September 2026
Last Date Online Application form3 October 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitehttps://hte.rajasthan.gov.in

2 thoughts on “Rajasthan PG Admission 2026 : सरकारी कॉलेजों में MA MSC MCom प्रवेश के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी”

Leave a Comment