CTET New Exam Date 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी की CTET की नई परीक्षा तिथि , यहां से देखें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें एडमिशन प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। आप सभी को बता दे कि CTET परीक्षा 12 दिसंबर 2026 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी । विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिस को डाउनलोड करके ले सकते है ।

CTET New Exam Date 2026

CTET New Exam Date 2026 Overview

Exam NameCentral Teacher Eligibility Test (CTET)
Conducting BodyCentral Board of Secondary Education (CBSE)
Edition22nd Edition
Notice ReferenceF. No. CBSE/CTET/2026
Notice Release Date14th September 2026
CTET Exam Dates12th December 2026 & 13th December 2026
Exam City Intimation Slip15 days before the examination
Admit Card Release Date2 days before the examination
Official Websitesctet.nic.in / cbse.gov.in

CTET Exam Date 2026

सीबीएसई ने सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा की नई तिथि का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को आयोजित होगी। एग्जाम सिटी 15 दिन पहले आएगी। इससे पहले सीटीईटी 6 सितंबर को आयोजित होने वाली थी लेकिन इसे टाल दिया गया था। परीक्षा आयोजित करने का जिम्मा संभाल रहे सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) सितंबर 2026 के आवेदन की विंडो एक बार फिर से खोली थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पात्र शिक्षकों को निर्धारित TET की योग्यता हासिल करने के लिए उचित और पर्याप्त अवसर दिया जाना चाहिए। इसी के मद्देनजर जो पात्र उम्मीदवार पहले CTET के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, उन्हें एक और मौका दिया गया था। इसके बाद परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया गया जिसे आप न्यू एग्जाम डेट नोटिस डाउनलोड करके चेक कर सकते है ।

CTET New Exam Date 2026 कैसे चेक करें ?

यदि आप CTET New Exam Date 2026 को देखना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से CTET New Exam Date 2026 को चेक कर पाएंगे ।

  1. ​सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. ​होमपेज पर “Public Notice” या “News & Events” सेक्शन में जाएं।
  3. ​वहां “Public Notice: Conduct of 22nd Edition of Central Teacher Eligibility Test” लिंक पर क्लिक करें।
  4. ​स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें परीक्षा तिथियां दर्ज हैं।
  5. ​भविष्य के संदर्भ के लिए इस नोटिस को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

CTET New Exam Date 2026 Important Links

CTET New Exam Date 202612th December 2026 & 13th December 2026
CTET Exam Date 2026 NoticeClick Here
Official Websitectet.nic.in

Leave a Comment