राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । इस जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत राज्य के मेधावी एवं पात्र अभ्यर्थी प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज जैसे NEET, IIT-JEE, CLAT तथा प्रतियोगी सरकारी नौकरी परीक्षाओं UPSC, RPSC, REET, पटवार आदि की नि:शुल्क तैयारी कर सकते हैं। इच्छुक छात्र राजस्थान SSO Portal पर लॉगिन करके 08 सितम्बर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी यहां दी हुई है ।

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2026 Overview
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना |
| Session | 2026-27 |
| विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
| राज्य | राजस्थान |
| लाभ | प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में फ्री कोचिंग व आवास भत्ता (नियमों के अनुसार) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (SSO Portal) |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 08 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 07 अक्टूबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | sjmsnew.rajasthan.gov.in |
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2026
अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं या नीट, जेईई जैसी बड़ी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी या महंगी कोचिंग फीस की वजह से पीछे हट रहे हैं, तो राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27 आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको राज्य के टॉप और नामी संस्थानों से बिल्कुल मुफ्त पढ़ाई करने का अवसर मिलता है, ताकि संसाधनों की कमी कभी आपकी काबिलियत के आड़े न आए। अगर आप निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो बिल्कुल भी देरी न करें । इच्छुक योग्य उम्मीदवार राजस्थान SSO Portal पर लॉगिन करके 08 सितम्बर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2026 से दिया जाने वाला लाभ
मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना में आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स जानना चाहते है कि इस योजना के माध्यम से क्या – क्या लाभ मिलता है तो उनको बता दु कि सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों की पूरी फीस का भुगतान राज्य सरकार द्वारा सीधे कोचिंग संस्थान को किया जाता है , छात्र से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। यदि किसी चयनित छात्र को कोचिंग करने के लिए अपने शहर से बाहर दूसरे शहर जाना पड़ता है, तो उसे रहने और खाने के खर्च के लिए ₹40000 प्रति वर्ष की अतिरिक्त वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते (DBT) में दी जाती है।
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2026 Total Seats
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत प्रत्येक वर्ष कुल 30000 मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग का लाभ दिया जाता है।
| Category | कुल आरक्षित सीटें |
|---|---|
| अनुसूचित जाति (SC) | 8700 सीटें |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 6300 सीटें |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 6300 सीटें |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 3000 सीटें |
| अल्पसंख्यक वर्ग (Minority) | 3000 सीटें |
| अति पिछड़ा वर्ग (MBC) | 1500 सीटें |
| विशेष योग्यजन (Divyang) | 1200 सीटें |
| कुल सीटें | 30000 सीटें |
Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 Eligibility
इस योजना में लाभ लेने की पात्रता निम्नलिखित प्रकार की निर्धारित की गई है इसके विषय में नीचे हम आपको विवरण देंगे-
- राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है ।
- इस योजना का लाभ एससी, एसटी, ओबीसी ईडब्ल्यूएस, माइनॉरिटी, एमबीसी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को दिया जाएगा ।
- योजना के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पारिवारिक वार्षिक आय ₹800000 से कम होनी चाहिए ।
- यदि अभ्यर्थी केंद्रीय या राज्य या किसी अन्य शासकीय निकाय में नियमित राजकीय कार्मिक कर्मचारी के संतान है तो उसकी योजना का लाभ नहीं मिलेगा ।
- इस योजना का लाभ अभ्यर्थी को नियमानुसार केवल एक बार (या निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत) ही देय होता है।
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2026 Required Documents
- जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card)
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाएं
- मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट साइज फोटो
- विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
CM Anuprati Coaching Yojana 2026 Selection Process
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रक्रिया के जरिए होता है, जिसके लिए कोई अलग से लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाता। ऑनलाइन आवेदन पूरे होने के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संबंधित परीक्षा के नियमों के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की प्रतिशतता के आधार पर वर्गवार मेरिट सूची तैयार की जाती है। इस मेरिट लिस्ट में प्रत्येक श्रेणी के भीतर छात्राओं को 50 प्रतिशत तक प्राथमिकता दी जाती है। चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाती है, जिसके बाद छात्रों को तय समय सीमा के भीतर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर अपने आवंटित कोचिंग संस्थान में सीधे उपस्थिति दर्ज करानी होती है।
How to Apply Online Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2026
राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन ऑनलाइन मांगे गए है , यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो ऑनलाइन नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
- अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID), पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर दिए गए ऐप्स में से CM Anuprati Coaching Yojana 2026 आइकन को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- योजना के अंतर्गत CM Anuprati Coaching Scheme 2026 का चयन करें और ड्रॉपडाउन मेनू से Student विकल्प को चुनें।
- जन आधार नंबर दर्ज करके अपनी और अपने परिवार की जानकारी को सत्यापित करें।
- जिस भर्ती परीक्षा या प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, उस कोर्स और अपनी पसंद के सूचीबद्ध कोचिंग संस्थान का चयन करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता के अंक दर्ज करें और मांगे गए आवश्यक दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अंकतालिका आदि अपलोड करें।
- भरे गए पूरे फॉर्म की भली-भांति जांच करने के बाद उसे फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित निकाल लें।
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2026 Important Links
| CM Anuprati Coaching Yojana 2026 Application Start Date | 8 September 2026 |
| CM Anuprati Coaching Yojana 2026 Application Last Date | 7 October 2026 |
| Apply Online | Click Here |
| Short Official Notification | Click Here |
| Detailed Official Notification | Soon |
| Official Website | https://sje.rajasthan.gov.in |








CET
Cet
Cet
Government job
Ssc foundation batch
Pdhai krne k liye
Ba class ke liye
Me bebhut प्रश्न hu mera कोलिंग mere gave se 50 kilo miter ki duri per hei use karn me roj padhe nahi pat hu
Aagan badi jod
Aangan bhadi supervisor
CET
प्रतापगढ़ अचलपुर
Payal meena
में आवल स्कूल से हु
में आवल स्कूल से हु
में आवल स्कूल से हु
में आवल स्कूल से हु
Ras ki coching