UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने निकाली 225 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

सरकारी नौकरी और बीमा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने शानदार अवसर निकाला है। कंपनी ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO – Scale I) के तहत जनरलिस्ट के 200 पद और हिंदी ऑफिसर के 25 पद सहित कुल 225 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइ uiic.co.in के माध्यम से किए जा सकते है । इस ब्लॉग पोस्ट में हमने UIIC AO Bharti 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अप्लाई लिंक , ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक आदि जानकारी को यहां उपलब्ध कराया है।

UIIC AO Recruitment 2026

UIIC AO Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationUnited India Insurance Company Limited (UIIC)
Post NameAdministrative Officer (AO – Scale I)
DisciplinesGeneralists & Hindi Officers
Total Vacancies225 Posts (Generalists: 200, Hindi Officers: 25)
Online Application Start Date8th September 2026
Last Date to Apply Online28th September 2026
Last Date for Fee Payment28th September 2026
Tier-I Preliminary Exam Date22nd October 2026 (Tentative)
Tier-II Main Exam Date30th November 2026 (Tentative)
Age Limit (as on 30.06.2026)21 to 30 years (Relaxations applicable per rules)
Job LocationAcross India
Official Websiteuiic.co.in

UIIC AO Recruitment 2026 Vacancy Details

Post/DepartmentTotal Posts
Administrative Officer – Generalists200
Administrative Officer – Hindi Officers25
Total Posts225

UIIC AO Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निम्न प्रकार का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करवाना होगा –

CategoryApplication Fee / Service Charge
General / OBC / EWS₹1,000/- (आवेदन शुल्क व सर्विस चार्ज) + लागू GST
SC / ST / PwBDआवेदन शुल्क: शून्य (Nil)

केवल ₹250/- (सर्विस चार्ज) + लागू GST
Permanent Employees of UIICआवेदन शुल्क: शून्य (Nil)

केवल ₹250/- (सर्विस चार्ज) + लागू GST

UIIC AO Recruitment 2026 Age Limit

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। यानि उम्मीदवार का जन्म 30 जून 1996 से पहले और 30 जून 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए , जिसमें दोनों तिथियां शामिल है । आयु की गणना 30 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी । इसके अलावा विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

UIIC AO Recruitment 2026 Education Qualification

उम्मीदवार का परीक्षा परिणाम 30 जून 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए । अंतिम वर्ष के ऐसे छात्र जिनका परिणाम 30 जून 2026 के बाद आएगा, वे पात्र नहीं हैं । इसके अलावा नीचे दी हुई शैक्षणिक योग्यता के साथ कंप्यूटर का व्यावहारिक कार्यसाधक ज्ञान अनिवार्य है।

AO – Generalists

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय जैसे Engineering, Arts, Science, Commerce, Agriculture, Data Science आदि में Graduation या Post Graduation की डिग्री।
  • ​Graduation या Post Graduation दोनों में से किसी भी एक में कम से कम 60% अंक (SC / ST / PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक) होने अनिवार्य हैं।

AO – Hindi Officers

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंक (SC / ST / PwBD वर्ग के लिए 55% अंक) के साथ निम्नलिखित में से कोई एक Master’s डिग्री होनी चाहिए

  • ​हिंदी में मास्टर डिग्री, साथ ही डिग्री (ग्रेजुएशन) स्तर पर अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय / परीक्षा का माध्यम रही हो।
  • ​अथवा अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, साथ ही डिग्री स्तर पर हिंदी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय / परीक्षा का माध्यम रही हो।
  • ​अथवा हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें पढ़ाई का माध्यम हिंदी रहा हो और डिग्री स्तर पर अंग्रेजी अनिवार्य/वैकल्पिक विषय रही हो।
  • ​अथवा हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी रहा हो और डिग्री स्तर पर हिंदी अनिवार्य/वैकल्पिक विषय रही हो।
  • ​अथवा हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें डिग्री स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषय अनिवार्य या वैकल्पिक रहे हों (या एक माध्यम और दूसरा विषय रहा हो)।

UIIC AO Recruitment 2026 Selection Process

  • Tier-I Preliminary Online Examination
  • Tier-II Main Online Exam
  • Descriptive Test
  • Interview
  • Document Verification and Medical Test

UIIC AO Recruitment 2026 Salary

Post NameAdministrative Officer (Scale-I) — Generalists & Hindi Officers
Basic Pay (Initial)₹82,485/- per month
Pay Scale₹82485 – 4050(14) – 139185 – 4390(4) – 156745
Gross EmolumentsApproximately ₹1,10,000/- per month (at metropolitan centres)
Estimated In-Hand (Net) SalaryApproximately ₹90,000 – ₹98,000/- per month (varies depending on city category, NPS, and income tax deductions)

नियमानुसार ग्रेच्युटी, LTS, चिकित्सा लाभ, समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली और लीज आवास जैसे लाभ भी दिए जाएंगे।

How to Apply Online UIIC AO Recruitment 2026

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने Administrative Officer (Scale-I) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है । यदि आप इस भर्ती के किए योग्य है और आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  1. सबसे पहले UIIC की वेबसाइट uiic.co.in के Recruitment सेक्शन में जाएं और “APPLY ONLINE” पर क्लिक करें ।
  2. ​नए पेज पर “Click here for New Registration” चुनें। अपना नाम, संपर्क विवरण और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  3. स्क्रीन पर प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आ जाएगा, जिसे नोट कर लें।
  4. निर्धारित साइज़ और फॉर्मेट के अनुसार दस्तावेज़ अपलोड करें ।
  5. अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, पता, श्रेणी आदि दर्ज करें।
  6. ​शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करें।
  7. ​परीक्षा केंद्र Tier-I एवं Tier-II के लिए अपनी पसंद के शहर चुनें।
  8. ​हर सेक्शन को पूरा करने के बाद “Save & Next” पर क्लिक करते जाएं।
  9. ​”Preview” टैब पर क्लिक करके पूरे आवेदन फॉर्म को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक जांचें।
  10. ​सुनिश्चित करें कि नाम की स्पेलिंग, जन्म तिथि, अपलोड की गई फोटो और हस्ताक्षर बिल्कुल सही हैं।
  11. ​यदि कोई त्रुटि हो तो उसे सुधारें, क्योंकि इसके बाद बदलाव संभव नहीं होगा।
  12. ​सही होने पर “COMPLETE REGISTRATION” बटन पर क्लिक करें।
  13. अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें ।
  14. भुगतान सफल होते ही e-Receipt जनरेट होगी।
  15. ​भरे हुए फाइनल Application Form और फीस रसीद का प्रिंटआउट निकाल लें ताकि भविष्य में काम आ सके ।

UIIC AO Recruitment 2026 Important Links

Start UIIC AO Recruitment 2026 form8 September 2026
Last Date Online Application form28 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websiteuiic.co.in

Leave a Comment