Rajasthan Young Intern Program 2026: राजस्थान सरकार ने यंग इंटर्न प्रोग्राम का नोटिफिकेशन जारी ₹30000 मिलेगी सैलरी

राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) ने युवाओं के लिए यंग इन्टर्न कार्यक्रम 2026 की शुरुआत की है। यदि आप मीडिया, पत्रकारिता, डिजाइनिंग या कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में अपना करियर बना रहे हैं, तो यह कार्यक्रम राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और न्यू मीडिया के कार्यों का व्यावहारिक अनुभव लेने का बेहतरीन अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होकर 13 सितंबर 2026 तक चलेगी। चयनित युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान हर महीने ₹30,000 का मानदेय दिया जाएगा। यहाँ इस ब्लॉग पोस्ट में इंटर्नशिप से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, पद और आवेदन के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

Rajasthan Young Intern Program 2026

Rajasthan Young Intern Program 2026 Important Dates & Information

DescriptionImportant Information
आवेदन शुरू होने की तिथि14 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 सितंबर 2026
कुल रिक्त पद20 पद (10 विभिन्न कार्यक्षेत्र)
मासिक मानदेय (Stipend)₹30,000 प्रति माह (एकमुश्त)
इंटर्नशिप अवधिकार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 30 सितंबर 2027 तक

Rajasthan Young Intern Program 2026 Total Posts

RoleNumber of posts
कॉपी एडिटर01
कंटेंट राइटर01
सोशल मीडिया एक्सपर्ट02
ग्राफिक डिजाइनर01
वीडियो एडिटर01
क्रिएटिव राइटर01
न्यूज एंकर02
वॉइस ओवर आर्टिस्ट01
फील्ड रिपोर्टर08
डेस्क एडिटर02
Total Posts 20

Rajasthan Young Intern Program 2026 Application Fee

राजस्थान यंग इन्टर्न कार्यक्रम 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। सभी वर्गों के उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिए निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Age Limit

Rajasthan Young Intern Program 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की ​न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु
​30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Education Qualification

RoleEssential and Desirable Qualification
कॉपी एडिटर12वीं व स्नातक (60%+), पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ (60%+)। मीडिया/PR एजेंसी में अनुभव को प्राथमिकता।
कंटेंट राइटरस्नातक (60%+), पत्रकारिता डिग्री/डिप्लोमा (60%+)। प्रिंट/टीवी/डिजिटल कंटेंट राइटिंग का अनुभव।
सोशल मीडिया एक्सपर्ट12वीं (60%+), BCA (60%+) या पत्रकारिता डिग्री/डिप्लोमा। सोशल मीडिया मार्केटिंग व SEO का व्यावहारिक ज्ञान।
ग्राफिक डिजाइनरस्नातक (60%+) या ग्राफिक डिजाइनिंग में डिग्री/डिप्लोमा (60%+)। CorelDraw, InDesign, Photoshop पर पकड़।
वीडियो एडिटरस्नातक (60%+) या वीडियो प्रोडक्शन में डिग्री/डिप्लोमा (60%+)। टीवी चैनल या प्रोडक्शन हाउस में अनुभव।
क्रिएटिव राइटरस्नातक (60%+) या सृजनात्मक लेखन में डिप्लोमा/डिग्री। स्लोगन, जिंगल और प्रोमो राइटिंग का अनुभव।
न्यूज एंकरस्नातक (60%+), पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ (60%+)। न्यूज चैनल में एंकरिंग का अनुभव।
वॉइस ओवर आर्टिस्टस्नातक (60%+), BJMC/BJ/PGDJ (60%+)। रेडियो/पॉडकास्ट/टीवी में वॉयस ओवर का अनुभव।
फील्ड रिपोर्टरस्नातक (60%+), पत्रकारिता डिग्री/डिप्लोमा (60%+)। टीवी/अखबार में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव।
डेस्क एडिटरस्नातक (60%+), BJMC/BJ/PGDJ (60%+)। प्रिंट मीडिया/डेस्क संपादन का अनुभव।

​काम की मुख्य शर्तें और नियम

  • पूर्णकालिक (Full-Time): यह एक फुल-टाइम इंटर्नशिप है। इसके दौरान अभ्यर्थी किसी भी अन्य नौकरी, पार्ट-टाइम कार्य या स्वतंत्र प्रोजेक्ट में भाग नहीं ले सकता।
  • ​उपकरण की आवश्यकता: चयनित सभी इंटर्न्स के पास अपना स्वयं का लैपटॉप और एक्टिव डेटा कार्ड / इंटरनेट सुविधा होना अनिवार्य है।
  • ​मेंटरशिप और रिपोर्टिंग: सभी काम विभाग द्वारा नियुक्त मेंटर या नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में करने होंगे।
  • ​मासिक अवकाश: प्रत्येक इंटर्न को महीने में सिर्फ 1 Casual Leave मिलेगा; अतिरिक्त छुट्टी लेने पर मानदेय में से कटौती की जाएगी।
  • ​मूल्यांकन और अंतिम रिपोर्ट: पहले 6 माह के कार्य प्रदर्शन का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। इंटर्नशिप समाप्त होने पर विस्तृत कार्य रिपोर्ट जमा करनी होगी, जिसके सत्यापन के बाद ही अनुभव प्रमाण पत्र और अंतिम मानदेय जारी होगा।

How to Apply Rajasthan Young Intern Program 2026

राजस्थान यंग इन्टर्न कार्यक्रम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरी करनी होगी । नीचे पूरी प्रक्रिया बता रखी है इसे आप फॉलो करें।

  1. आधिकारिक वेबसाइट dipr.rajasthan.gov.in से निर्धारित प्रारूप में फॉर्म डाउनलोड कर पूरा भरें।
  2. ​शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (सवैतनिक अनुभव पर्ची सहित), और अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित रिपोर्ट संलग्न करें।
  3. सभी दस्तावेजों की एक सिंगल PDF फाइल बनाकर estt.dipr@rajasthan.gov.in पर 13 सितंबर 2026 से पहले भेजें।
  4. ​आवेदन पत्र व दस्तावेजों की हार्ड कॉपी निम्न पते पर भिजवाएं ।
  5. ​कार्यालय का पता:
  6. आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (DIPR) मुख्यालय,शासन सचिवालय परिसर, सी-स्कीम, जयपुर, राजस्थान – 302005

Rajasthan Young Intern Program 2026 Important Links

Rajasthan Young Intern Program 2026 Form Last Date 13 September 2026
Rajasthan Young Intern Program 2026 Application FormClick Here
Rajasthan Young Intern Program 2026 Emailmailto:estt.dipr@rajasthan.gov.in
Rajasthan Young Intern Program 2026 Notification Click Here
Official Websitewww.dipr.rajasthan.gov.in

1 thought on “Rajasthan Young Intern Program 2026: राजस्थान सरकार ने यंग इंटर्न प्रोग्राम का नोटिफिकेशन जारी ₹30000 मिलेगी सैलरी”

Leave a Comment