रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC), विशाखापट्टनम ने जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप ‘C’ के पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें जिसको डाउनलोड कारण का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

शिप बिल्डिंग सेंटर विशाखापट्टनम भर्ती 2026 के तहत ग्रुप ‘C’ के कुल 09 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कंस्ट्रक्शन असिस्टेंट ‘A’ (फिटर) के 03 पद, कंस्ट्रक्शन हैंडलर (इलेक्ट्रीशियन) के 02 पद, फायर इंजन ड्राइवर के 03 पद और सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर का 01 पद शामिल है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू होकर 14 सितंबर 2026 तक चलेगी । उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbcrecruitment.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।
Ship Building Centre Recruitment 2026 Vacancy Details
| Post Code | Trade/Branch | 7th CPC | Total Vacancies |
|---|---|---|---|
| Construction Assistant ‘A’ (CA’A) | Fitter | Level 2 | 03 |
| Construction Handler (CH) | Electrician | Level 1 | 02 |
| Fire Engine Driver (Ordinary Grade) – FED (OG) | — | Level 3 | 03 |
| Civilian Motor Transport Driver (OG) – CMTD (OG) | — | Level 2 | 01 |
| Total | 09 |
Ship Building Centre Recruitment 2026 Application Fee
- सामान्य / ईडब्ल्यूएस / अन्य: ₹350/-
- SC, ST, PwBD, भूतपूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है ।
Ship Building Centre Recruitment 2026 Age Limit
इस भर्ती में आवेदन करने के किए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए । आयु की गणना 14 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखें।
Ship Building Centre Recruitment 2026 Education
- Construction Assistant ‘A’ (Fitter): 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड (Fitter) में ITI / NAC प्रमाण पत्र तथा संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का अनुभव।
- Construction Handler (Electrician): 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड (Electrician) में ITI प्रमाण पत्र।
- Fire Engine Driver (OG): 10वीं पास, भारी मोटर वाहन (HMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, कम से कम 3 वर्ष का भारी वाहन चलाने का अनुभव, मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान और शारीरिक रूप से कठिन कार्यों के लिए फिट होना आवश्यक।
- Civilian Motor Transport Driver (OG): 10वीं पास, LMV/मोटर कार का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, 3 वर्ष का कार ड्राइविंग अनुभव और वाहन के छोटे-मोटे दोष दूर करने की तकनीकी समझ।
Ship Building Centre Recruitment 2026 Selection Process
- CA’A और CH पद: केवल ऑनलाइन CBT परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट पर चयन (इन पदों के लिए कोई स्किल टेस्ट नहीं होगा)।
- FED (OG) पद: CBT मेरिट के आधार पर 1:15 के अनुपात में उम्मीदवारों को Endurance Test और स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग टाइप का होगा।
- CMTD (OG) पद: CBT मेरिट के आधार पर 1:15 के अनुपात में ड्राइविंग स्किल टेस्ट (Qualifying) आयोजित किया जाएगा।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच: अंतिम मेरिट सूची के बाद चयनित उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों और मेडिकल फिटनेस की जांच की जाएगी।
Ship Building Centre Recruitment 2026 Required Documents
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (100–150 KB)
- सफेद कागज पर काली स्याही से किए गए हस्ताक्षर (80–150 KB)
- 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र (जन्म तिथि प्रमाण हेतु)
- संबंधित ट्रेड का ITI / NAC प्रमाण पत्र (पद अनुसार)
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस (FED और CMTD पद हेतु)
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (लागू पदों के लिए)
- उच्चतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/आरक्षित वर्ग के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए)
- भूतपूर्व सैनिक (ESM) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्क्राइब प्रमाण पत्र एवं अंडरटेकिंग (यदि स्क्राइब की आवश्यकता हो)
- मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
How to Apply Online Ship Building Centre Recruitment 2026
शिप बिल्डिंग सेंटर में ग्रुप C पदों के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।
- आधिकारिक वेबसाइट sbcrecruitment.in पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
- होमपेज पर दिए गए “New Registration / Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पूरा नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम और माता का नाम दर्ज करें (ध्यान रहे कि यह विवरण 10वीं के सर्टिफिकेट के अनुसार ही हो)।
- अपना Active मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी दर्ज करें ।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे, इन्हें सुरक्षित नोट कर लें।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- जिस पद (Post Code: CA’A, CH, FED, या CMTD) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
- अपनी श्रेणी चुनें और व्यक्तिगत विवरण भरें।
- अपनी 10वीं, ITI/NAC, ड्राइविंग लाइसेंस या कार्यानुभव का विवरण सही-सही दर्ज करें।
- परीक्षा शहर के लिए दिए गए विकल्पों में से अपनी पसंद के 3 परीक्षा शहरों का चयन करें।
- निर्धारित फॉर्मेट और साइज के अनुसार अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- योग्यता, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा अन्य संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें।
- सुनिश्चित करें कि अपलोड किए गए दस्तावेज बिल्कुल स्पष्ट और पढ़ने योग्य हों, अन्यथा फॉर्म रद्द किया जा सकता है।
- सबमिट करने से पहले भरे गए पूरे आवेदन फॉर्म की जांच कर लें।
- फाइनल सबमिशन के बाद फॉर्म में किसी भी तरह के संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
- यदि आपके वर्ग का आवेदन शुल्क है तो शुल्क भुगतान करें और अंतिम सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज और पूर्ण आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
Ship Building Centre Recruitment 2026 Important Links
| Application Form Start Date | 22 August 2026 |
| Application Form Last Date | 14 September 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| Official Website | sbcrecruitment.in |







