BEL Havildar Security Recruitment 2026: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने हवलदार सिक्योरिटी के पदों पर 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने अपनी कोटद्वार (उत्तराखंड) यूनिट के लिए हवलदार के पदों पर Permanent भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती मुख्य रूप से भारतीय सशस्त्र बलों के Ex-servicemen के लिए निकाली गई है। इस भर्ती में 10वीं उत्तीर्ण और भारतीय सशस्त्र बलों में कम से कम 15 वर्ष की सेवा का अनुभव रखने वाले पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 तक BEL के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी यहां आर्टिकल में मौजूद है ।

BEL Havildar Security Recruitment 2026

BEL Havildar Security Recruitment 2026 Overview

OrganizationBharat Electronics Limited (BEL)
Advertisement No.21001/KOT/HR/SECURITY/2026/01
Post NameHavildar (Security)
Total Vacancies05 Posts
Job Type / StatusPermanent Basis
Job LocationKotdwar (Uttarakhand)
Grade / Career PathWG-III / CP-III
Pay Scale₹20,500 – 3% – ₹79,000/- + admissible allowances
Educational QualificationSSLC (10th pass)
Experience RequirementMinimum 15 years of service in the Indian Armed Forces (as on 01-08-2026)
Medical / Service CriteriaMedical Category: AYE / SHAPE-I; Character Record: Exemplary / Very Good
Mandatory RequirementRegistration in District Sainik Welfare Board
Selection ProcessPhysical Endurance Test (PET) followed by Written Test (Held at Kotdwar)
Application ModeOnline Only
Start Date to Apply25 August 2026
Last Date to Apply14 September 2026
Official Websitebel-india.in

BEL Havildar Security Recruitment 2026 Vacancy Details

यह भर्ती मुख्य रूप से भारतीय सशस्त्र बलों के Ex-servicemen के लिए निकाली गई है। भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 5 पदों के लिए जारी हुआ है ।

CategoryNumber of Vacancies
Unreserved (UR)01
Other Backward Classes (OBC-NCL)01
Scheduled Caste (SC)02
Economically Weaker Section (EWS)01
Total Vacancies05

(Note: 100% of these vacancies are reserved for Ex-servicemen.) 

BEL Havildar Security Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती के ऑफिशियल विज्ञापन में कोई भी आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है , यानी सभी श्रेणियों के पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

BEL Havildar Security Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के किए उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है। पात्रता की गणना हेतु आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी। आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं। आयु सीमा में छूट का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को आवेदन के साथ और चयन प्रक्रिया के समय सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में वैध जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। 

BEL Havildar Security Recruitment 2026 Education Qualification

हवलदार पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (SSLC/हाईस्कूल) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवार के पास भारतीय सशस्त्र बलों (थल सेना, नौसेना या वायु सेना) में न्यूनतम 15 वर्ष की सेवा का अनुभव होना आवश्यक है (जिसकी गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी)। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार का सैन्य सेवा रिकॉर्ड ‘Exemplary’ या ‘Very Good’ श्रेणी का होना चाहिए और उनकी मेडिकल कैटेगरी ‘AYE’ / ‘SHAPE-I’ होनी चाहिए। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में वैध पंजीकरण होने के साथ-साथ अभ्यर्थी को हिंदी या अंग्रेजी भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना भी आवश्यक है। अग्नि प्रशिक्षण प्राप्त होना और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना वांछनीय योग्यता में शामिल है । विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।

BEL Havildar Security Recruitment 2026 Selection Process

  • ​Shortlisting of Applications
  • ​Physical Endurance Test (PET)
  • ​Written Test
  • ​Document Verification
  • ​Pre-Employment Medical Examination

BEL Havildar Security Recruitment 2026 Required Documents

  • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ।
  • ​10वीं की अंकतालिका या जन्म तिथि के प्रमाण हेतु अन्य मान्य दस्तावेज।
  • ​10वीं कक्षा (SSLC) उत्तीर्ण का प्रमाण-पत्र व अंकतालिका।
  • ​SC, OBC (NCL), या EWS वर्ग से संबंधित निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध प्रमाण-पत्र (ओबीसी-एनसीएल 01.08.2025 को या उसके बाद का और ईडब्ल्यूएस वर्ष 2026-27/2026 का)।
  • ​भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा जारी डिस्चार्ज बुक/प्रमाणपत्र, जिसमें सेवा अवधि, चिकित्सा श्रेणी (SHAPE-I या समकक्ष) और चरित्र रिकॉर्ड (‘Exemplary’/’Very Good’) स्पष्ट रूप से दर्ज हो।
  • ​वर्तमान में कार्यरत और कार्यमुक्त होने वाले कर्मियों के लिए मेडिकल श्रेणी, चरित्र और कार्यमुक्ति की संभावित तिथि का दस्तावेजी प्रमाण।
  • ​जिला सैनिक कल्याण बोर्ड (District Sainik Welfare Board) का पंजीकरण कार्ड/दस्तावेज व संख्या।
  • ​सरकारी, अर्ध-सरकारी या पीएसयू (PSU) संगठनों में कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए नियोक्ता द्वारा जारी NOC।
  • ​परीक्षा व सत्यापन के समय प्रस्तुत करने हेतु वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि)।
  • ​यात्रा भत्ता (TA) का दावा करने वाले बाहरी एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए बैंक खाते का विवरण और मूल यात्रा टिकट।

BEL Havildar Security Recruitment 2026 Pay Scale

CategoryDetails
Wage Group / Career PathWG-III / CP-III
Basic Pay Scale₹20,500 – 3% – ₹79,000/-
Dearness Allowance (DA)Admissible as per company rules
House Rent Allowance (HRA)Admissible as per company rules
Perquisites30% of the annual basic pay
Other Benefits & AllowancesReimbursement of medical expenses, Group Insurance, PF, Pension, Gratuity, etc.

How to Apply BEL Havildar Security Recruitment 2026

बीईएल हवलदार भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है। आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. ​बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.bel-india.in के करियर सेक्शन पर जाएं या सीधे ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://jobapply.in/BEL2026KotdwarHavildarSecurity को ओपन करें क्लिकेबल लिंक नीचे दिया हुआ है ।
  2. ​आवेदन पोर्टल पर जाकर “हवलदार (सुरक्षा) भर्ती – कोटद्वार यूनिट” के लिए दिए गए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. ​ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण, 10वीं की शैक्षणिक योग्यता और भारतीय सशस्त्र बलों में 15 वर्ष की सेवा का पूरा विवरण दर्ज करें।
  4. ​मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई स्व-प्रमाणित प्रतियां अपलोड करें, जिनमें पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, जन्म तिथि प्रमाण (10वीं की अंकतालिका), जाति/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज बुक/सेवा प्रमाणपत्र और जिला सैनिक कल्याण बोर्ड का पंजीकरण प्रमाणपत्र शामिल हैं।
  5. ​यदि आप वर्तमान में किसी सरकारी, अर्ध-सरकारी या पीएसयू संगठन में कार्यरत हैं, तो नियोक्ता द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी अपलोड करें।
  6. ​अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवार जो यात्रा भत्ता (TA) का दावा करना चाहते हैं, वे अपने वैध बैंक खाते का विवरण और संबंधित दस्तावेज फॉर्म में सही-सही दर्ज करें।
  7. ​भरे गए सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करने के बाद 14 सितंबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  8. ​आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद भविष्य के संदर्भ और चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट-आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

BEL Havildar Security Recruitment 2026 Important Links

BEL Havildar Security Recruitment 2026 Application Start Date 25 August 2026
BEL Havildar Security Recruitment 2026 Application Last Date14 September 2026
BEL Havildar Security Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here
BEL Havildar Security Recruitment 2026 Official Notification Click Here
Official Websitehttps://bel-india.in

Leave a Comment