Gopal Credit Card Yojana 2026 : गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में ₹1 लाख तक ब्याजमुक्त लोन पाएं, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी

Gopal Credit Card Yojana 2026 : राजस्थान सरकार द्वारा पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना 2026 संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत पात्र गोपालक परिवारों को पशुओं के शेड, खेली और डेयरी उपकरणों के लिए ₹1 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाता है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में सरकार ने इस योजना के लिए ₹80 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। योजना का लक्ष्य एक लाख पशुपालकों को लाभ पहुंचाना है। इस लेख में योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी। यदि आप भी इस योजना में आवेदन करने के पात्र हैं तो इसमें आवेदन अवश्य करें।

  • Gopal Credit Card Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • इस योजना में कौन कौन आवेदन कर सकता है?
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौनसी पात्रता चाहिए?
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों क आवश्यकता पड़ेगी?
  • इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
Gopal Credit Card Yojana 2026

Gopal Credit Card Yojana 2026

योजना का नामराजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना
संबंधित विभागसहकारिता विभाग
अधिकतम ऋण राशि ₹1 लाख तक
ऋण का प्रकारब्याजमुक्त अल्पकालीन ऋण, निर्धारित शर्तों के अधीन
ऋण अवधि1 वर्ष
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट₹ 80 करोड़
वित्तीय वर्ष 2026–27 का लक्ष्य1 लाख लाभार्थी
ऑफिशियल वेबसाइटrajsahakar.rajasthan.gov.in

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना 2026 में मिलने वाले लाभ

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना 2026 में आवेदन करने वाले आवेदकों को ₹1 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इस राशि का निर्धारण विभाग द्वारा सम्पूर्ण जांच प्रक्रिया के तहत किया जाता है। इसमें स्वीकृत राशि का निर्धारण आवेदक की आवश्यकता के अनुसार किया जाता है। अन्य संबंधित जानकारी ऋण स्वीकृति के बाद बैंक के तहत उपलब्ध करवाई जाती है।

इस ऋण का उपयोग आप निम्न कार्यों मे कर सकते हो –

  • पशुओं के लिए शेड – पशुओं के लिए रहने के लिए टीन शेड डलवा सकते हो।
  • खेली या नांद का निर्माण – पशुओ के लिए आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था करना।
  • दुग्ध संबंधी उपकरण – दूध उत्पाद से जुड़े संबंधित उपकरण खरीद सकते हो।
  • चारा और बांट संबंधी उपकरण – चारा तैयार करने वाले उपकरण आदि खरीदने में।

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना 2026 के लिए पात्रता

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रता होनी आवश्यक हैं –

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास दुधारू पशु होने चाहिए।
  • आवेदक पशुपालन या दुग्ध उत्पादन से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
  • दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति की सदस्यता भी आवेदक के पास होनी चाहिए।
  • यदि आपने पूर्व में इस योजना का लाभ लिया है तो उसकी जानकारी आपको बैंक को बतानी होगी।
  • आपको मांगे गए सभी घोषणा पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने अति आवश्यक हैं –

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाईल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • समिति द्वारा दूध का भुगतान प्राप्त होने वाले खाते की जानकारी
  • डेयरी सहकारी समिति की अनुशंसा
  • दो जमानतदारों का विवरण
  • भूमि संबंधी दस्तावेज
  • यदि पुराना ऋण लिया है तो उसकी जानकारी
  • अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो

Gopal Credit Card Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको SSO पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है।
  • अब आपको राज सहकार सेवा का चयन करना है।
  • अब आपको गोपाल गोपाल क्रेडिट कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा। उसे खोलना है।
  • अब आपको अपना जन आधार नंबर दर्ज करके सर्च पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको संबंधित विवरण दर्ज करना है तथा आगे की प्रक्रिया को संपन्न करना है।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

Gopal Credit Card Yojana 2026 Important Links🔗

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना SSO पोर्टल Apply Now
गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना दिशा निर्देशDownload Here
ऑफिशियल वेबसाइटrajsahakar.rajasthan.gov.in

Leave a Comment