Rajasthan Samajik Suraksha Pension Yojana 2026 : पात्रता व सहायता राशि, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी

Rajasthan Samajik Suraksha Pension Yojana 2026 : राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के पात्र नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं और पुरुषों को हर महीने पेंशन राशि दी जाती है, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों और जीवन-यापन के खर्चों को पूरा कर सकें। इसमें वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 55 वर्ष तथा पुरुषों की न्यूनतम आयु 58 वर्ष रखी गई है।
इसके अलावा राजस्थान सरकार द्वारा विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं, पात्र दिव्यांगजनों और लघु एवं सीमांत वृद्धजन किसानों के लिए भी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं चलिए जानते हैं –

  • Rajasthan Samajik Suraksha Pension Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • इस योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है?
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट लगेंगे?
  • इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
Rajasthan Samajik Suraksha Pension Yojana 2026

Rajasthan Samajik Suraksha Pension Yojana 2026

विभाग का नाम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान
उद्देश्यपात्र व्यक्तियों को मासिक आर्थिक सहयोग प्रदान करना
लाभार्थीवृद्धजन, एकलनारी, दिव्यांगजन एवं पात्र वृद्धजन कृषक
वृद्धजन पेंशन के लिए महिला की उम्र55 वर्ष
वृद्धजन पेंशन के लिए पुरुष की उम्र58 वर्ष
पेंशन राशि₹1350
ऑफिशियल वेबसाइटssp.rajasthan.gov.in

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के प्रकार

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 के तहत निम्न प्रकार हैं व इनके लिए उम्र सीमा इस प्रकार है –

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन – इसके लिए 55 वर्ष या अधिक उम्र की महिला तथा 58 वर्ष या अधिक उम्र का पुरुष पात्र हैं।
  • मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन – इसके लिए 18 वर्ष या अधिक उम्र की विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला पात्र हैं।
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन – इसके लिए निर्धारित पात्रता वाले दिव्यांग व्यक्ति (सामान्य दिव्यांगता श्रेणी में 40% या अधिक प्रमाणित दिव्यांगता) पात्र हैं।
  • लघु एवं सीमांत वृद्धजन कृषक पेंशन – इसके लिए निर्धारित कृषक श्रेणी में आने वाली 55 वर्ष या अधिक उम्र की महिला तथा 58 वर्ष या अधिक उम्र के पुरुष पात्र हैं।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में मिलने वाले लाभ

इस योजना में मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं –

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन – ₹1350
  • एकलनारी पेंशन (18 वर्ष से 75 वर्ष के बीच उम्र) – ₹1350
  • एकलनारी पेंशन (75 वर्ष सेअधिक उम्र) – ₹1350
  • विशेष योग्यजन पेंशन की सामान्य श्रेणी – ₹1350
  • लघु एवं सीमांत वृद्धजन कृषक पेंशन – ₹1350

अभी तक मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं भविष्य में किसी भी प्रकार का परिवर्तन इसमें सरकार कर सकती है।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक हैं –

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (केवल विधवा श्रेणीके लिए)
  • उपखंड अधिकारी का संबंधित प्रमाण पत्र (केवल परित्यक्ता श्रेणी)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (केवल दिव्यांग श्रेणी)
  • न्यायालय का संबंधित प्रमाण पत्र (केवल तलाक़शुदा प्रमाण पत्र)

नोट :- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने जन आधार कार्ड को अपडेट रखना है तथा इसमें आय प्रमाण पत्र को अपडेट अवश्य रखना। इसी से आपकी पूरी जानकारी ली जायेगी।

Rajasthan Samajik Suraksha Pension Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको SSO ID पर जाना है। जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
  • इसके बाद आपको अपनी SSO ID के माध्यम से लॉगिन करना है।
  • यहाँ पर आपको RAJSSP पोर्टल का उपयोग करके आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • अब आपसे मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
  • अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
  • तथा आपको इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इसके अलावा आप अपने नजदीकी ई-मित्र पर या CSC सेंटर पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • सभी महत्वपूर्ण लिंक आपको नीचे दी गई हैं….

Rajasthan Samajik Suraksha Pension Yojana 2026 Important Links🔗

Rajasthan Samajik Suraksha Pension Yojana 2026 Apply Now
Payment StatusLink-1, Link-2
Official Websitessp.rajasthan.gov.in

Leave a Comment