भारतीय प्रेस परिषद (PCI) ने Assistant Section Officer – ASO के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और आवेदन निर्धारित पते पर भेजना होगा। आप आवेदन फॉर्म नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करें और उसको आवश्यक फॉर्मेट में प्रिंट करवाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है जिसकी विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में मौजूद है ।

Press Council of India ASO Recruitment 2026 Overview
| Recruiting Organization | Press Council of India (PCI) |
| Post Name | Assistant Section Officer (ASO) – Group ‘B’ Non-Gazetted |
| Total Vacancies | 03 |
| Pay Scale | Level-6 (Pre-revised PB-2 ₹9,300–34,800 + GP ₹4,200/-) |
| Application Mode | Offline (by Post) |
| Application Deadline | Within 30 days from publication in Employment News |
| Selection Process | Tier-I (Objective Written Exam – 200 Marks) & Tier-II (Descriptive Paper – 100 Marks, Qualifying) |
| Skill Requirement | Computer Typing Test (30 w.p.m. English or 25 w.p.m. Hindi within 2 years of appointment) |
| Official Website | presscouncil.nic.in |
Press Council of India ASO Recruitment 2026 Application Fee
भारतीय प्रेस परिषद (PCI) ASO भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क का विवरण इस प्रकार है –
- General / OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवार: ₹100/-
- SC / ST वर्ग के उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
- सभी महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
- PwBD एवं ESM: कोई शुल्क नहीं
जिन अभ्यर्थियों ने 18 मई 2024 के विज्ञापन में आवेदन किया था और 04 मई 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त किया था, उन्हें भी शुल्क से छूट दी गई है।
Press Council of India ASO Recruitment 2026 Application Fee Payment Mode
भारतीय प्रेस परिषद (PCI) ASO भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार निम्नलिखित तीन माध्यमों में से किसी एक से भुगतान कर सकते है –
- Demand Draft: Secretary, Press Council of India के पक्ष में देय।
- Cheque: Secretary, Press Council of India के पक्ष में देय।
- NEFT/RTGS: अभ्यर्थी सीधे भारतीय प्रेस परिषद के अधिकृत बैंक खाते में राशि भेज सकते हैं:
- Beneficiary Name : Press Council of India
- बैंक का नाम एवं शाखा: State Bank of India, Ground Floor, Core 6 Scope Complex, Lodhi Road, New Delhi-110003
- Account Number : 52142907714
- IFSC कोड: SBIN0020511
- ऑनलाइन भुगतान करने की स्थिति में ट्रांजेक्शन रसीद की प्रति (UTR नंबर सहित) आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
नोट :- आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले एक बार नीचे दिए हुए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के pdf को डाउनलोड करके चेक कर ले ताकि सही जगह ट्रांजेक्शन हो।
Press Council of India ASO Recruitment 2026 Age Limit
भारतीय प्रेस परिषद (PCI) ASO भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन करने की अंतिम तिथि तिथि को आधार मानकर तय की जाएगी। आयु का निर्धारण 10वीं की मार्कशीट या समकक्ष प्रमाणपत्र में दर्ज जन्म तिथि ही मान्य होगी। इसके अलावा विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।
Press Council of India ASO Recruitment 2026 Education Qualification
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
यदि उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई योग्यता है, तो उन्हें प्राथमिकता मिल सकती है :
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री।
- Degree in Law
- Journalism / Mass Communication में डिग्री अथवा डिप्लोमा।
- हिंदी और अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भारतीय भाषा का ज्ञान।
सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद पर अंतिम चयन और नियुक्ति की तारीख से 2 वर्ष के भीतर कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा ।
- अंग्रेजी टाइपिंग: न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.), अथवा
- हिंदी टाइपिंग: न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.)।
- यह परीक्षा 15 मिनट की अवधि की होगी।
- नियम: यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित 2 वर्ष के भीतर यह टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण नहीं कर पाता है, तो उसके आगामी वेतन वृद्धि पर तब तक रोक रहेगी जब तक वह परीक्षा पास नहीं कर लेता या उसे इस शर्त से छूट नहीं मिल जाती।
Press Council of India ASO Recruitment 2026 Selection Process & Exam Pattern
भारतीय प्रेस परिषद असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो लेवल पर आधारित होगी –
- टियर-I (ऑब्जेक्टिव टाइप – 200 प्रश्न, 200 अंक)
- टियर-II (Descriptive Test – Qualifying प्रकृति)
Press Council of India ASO Recruitment 2026 Objective Paper Exam Pattern
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) या OMR शीट आधारित हो सकती है।
- समय: 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट)।
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- प्रत्येक विषय में अलग-अलग न्यूनतम क्वालीफाई अंक प्राप्त करना आवश्यक है । (अनारक्षित: 40%, ओबीसी: 35%)।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
|---|---|---|
| General Intelligence & Reasoning | 50 | 50 |
| General Awareness | 50 | 50 |
| Quantitative Aptitude | 50 | 50 |
| English Comprehension | 50 | 50 |
| कुल | 200 | 200 |
Press Council of India ASO Recruitment 2026 Descriptive Test Exam Pattern
- पूर्णांक: 100 अंक।
- समय: 60 मिनट (1 घंटा)।
- Essay , Precis, Letter/Applicationलेखन।
- पूरा पेपर या तो केवल हिंदी में या केवल अंग्रेजी में लिखना होगा (मिश्रित भाषा लिखने पर शून्य अंक दिए जाएंगे)।
- अनारक्षित के लिए न्यूनतम 65% तथा ओबीसी के लिए 60% अंक लाना अनिवार्य है।
टियर-II केवल क्वालिफाइंग स्वरूप का है। Final Selection List पूरी तरह से टियर-I परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
How to Apply Press Council of India ASO Recruitment 2026
भारतीय प्रेस परिषद असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है यदि आप योग्य है और आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- भारतीय प्रेस परिषद के आधिकारिक नोटिफिकेशन के परिपत्र से आवेदन प्रपत्र (Annexure-I) डाउनलोड करके उसका स्पष्ट प्रिंट निकालें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां जैसे नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी बड़े अक्षरों में सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित स्थान पर अपनी हाल ही की पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो चिपकाएं और उस पर Selfattested हस्ताक्षर करें।
- यदि आप पूर्व परीक्षा 04 मई 2025 के आवेदक हैं, तो फॉर्म में ‘Yes’ विकल्प चुनकर अपना पुराना रोल नंबर दर्ज करें और पूर्व प्रवेश पत्र की प्रति संलग्न करें।
- यदि शुल्क लागू है तो सचिव, भारतीय प्रेस परिषद के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट (DD)/चेक बनवाएं अथवा निर्धारित बैंक खाते में ऑनलाइन भुगतान करके यूटीआर (UTR) संख्या फॉर्म में दर्ज करें।
- अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी तैयार करें, जिसमें 10वीं का प्रमाण पत्र (आयु सत्यापन हेतु), स्नातक व अन्य शैक्षणिक अंकतालिकाएं/प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और शुल्क भुगतान रसीद शामिल हों।
- आवेदन पत्र के अंत में दिए गए घोषणापत्र पर स्थान और दिनांक लिखकर अपने हस्ताक्षर करें।
- भरे हुए फॉर्म और सभी संलग्न प्रतियों को एक उपयुक्त लिफाफे में रखें तथा लिफाफे के ऊपर स्पष्ट और बड़े अक्षरों में लिखें: “APPLICATION FOR THE POST OF ASSISTANT SECTION OFFICER (ASO) – DIRECT RECRUITMENT”।
- तैयार लिफाफे को ‘Employment News’ में विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर (26 अक्टूम्बर तक) डाक द्वारा इस पते पर भेजें: Under Secretary,Press Council of India,Soochna Bhawan, 8, CGO Complex,Lodhi Road, New Delhi-110003
Press Council of India ASO Recruitment 2026 Important Links
| Start Press Council of India ASO Recruitment 2026 form | 26 September 2026 |
| Last Date Offline Application form | 26 October 2026 |
| Application form | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | presscouncil.nic.in |







