RUHS Medical Officer Recruitment 2026 : मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

जो उम्मीदवार राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर की नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनके लिए अच्छी खबर है कि राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर से 13 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने पर आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन का पाएंगे । आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

RUHS Medical Officer Recruitment 2026

इस भर्ती से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा , शैक्षणिक योग्यता , आवेदन करने की प्रक्रिया आदि की जानकारी आपको इस पोस्ट में दी जा रही है ।

RUHS Medical Officer Recruitment 2026 Overview

Organization NameRajasthan University of Health Sciences (RUHS)
DepartmentDirectorate of Medical, Health & Family Welfare Services, Govt. of Rajasthan
Post NameMedical Officer (Medical)
Total Vacancies600 Posts
Short Notification Release Date13 August 2026
Detailed Notification Release Date14 September 2026
Online Application Start Date14 September 2026
Online Application Last Date13 October 2026
Educational QualificationMBBS Degree with registration in Rajasthan Medical Council
Official Websitewww.ruhsraj.org

Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026 Vacancy Details

Category कुल पदों की संख्याGeneralमहिला (सामान्य)महिला (विधवा)महिला (परित्यक्ता)
अनारक्षित वर्ग (UR)216152431704
आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS)6042120501
पिछड़ा वर्ग (BC)12689251002
अनुसूचित जाति (SC)9668190801
अनुसूचित जनजाति (ST)7251150501
एम.बी.सी. (MBC)3021070200
कुल योग600

RUHS Medical Officer Recruitment 2026 Application Fee

RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार रखा गया है आप आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के जरिए ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है ।

  • सामान्य एवं अन्य सभी अभ्यर्थी (राजस्थान के SC/ST के अलावा) : ₹5000/-
  • राजस्थान के SC / ST वर्ग के अभ्यर्थी : ₹2500/-

RUHS Medical Officer Recruitment 2026 Age Limit

अभी जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है उसमें आयु सीमा की जानकारी नहीं दी गई है । विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते है । यहां पर हम आयु सीमा राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा नियम और RUHS द्वारा इस पद के लिए जारी किए जाने वाले मुख्य सेवा नियमों के आधार पर बता रहे है।

  • न्यूनतम आयु: 22 वर्ष
  • ​अधिकतम आयु: 45 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

RUHS Medical Officer Recruitment 2026 Education Qualification

RUHS Medical Officer Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कार्मिक विभाग के नियमों के अनुसार लिखित परीक्षा की तिथि तक उम्मीदवार का राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

  • RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता भरने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं, 12वीं, एमबीबीएस, इंटर्नशिप तथा स्नातकोत्तर (यदि लागू हो) की संपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होती है।
  • एमबीबीएस वर्ग में भारतीय या विदेशी स्नातक का चयन करना होता है। भारतीय स्नातकों को अपने मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और राज्य के नाम के साथ-साथ चारों चरणों के प्राप्तांक, कुल अंक और प्रयासों की संख्या अलग-अलग दर्ज करनी होती है, जबकि विदेशी स्नातकों को देश, संस्थान और FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्णता का विवरण देना अनिवार्य है। ध्यान रहे कि एमबीबीएस सेक्शन में इंटर्नशिप की अवधि शामिल नहीं की जाती, क्योंकि इसका विवरण अलग से दर्ज होता है।
  • इंटर्नशिप के तहत उम्मीदवार को ‘Completed’ या ‘Pursuing’ स्थिति चुनकर अस्पताल का नाम, कार्य अवधि और प्रमाण-पत्र संख्या या अध्ययनरत होने पर संस्थान प्रमुख का घोषणा-पत्र प्रस्तुत करना होता है। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है, वे अपना पीजी विवरण भी दर्ज कर सकते हैं।

How to Apply Online RUHS Medical Officer Recruitment 2026

यदि आप राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 में आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करे ।

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://ruhsmomedical.com/ पर जाएं और होम पेज पर “Create your OTR ID” विकल्प पर क्लिक करें।
  2. अपना पूरा नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि और लिंग दर्ज करके उनकी पुष्टि करें।
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर OTP के माध्यम से दोनों का सत्यापन पूरा करें।
  4. पहचान प्रमाण पत्र जैसे पैन कार्ड, आधार आदि का चयन करें, उसका नंबर दर्ज करें और OTP आधारित पहचान सत्यापन पूरा करें।
  5. वेबकैम या मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन करके चेहरे की लाइव फोटो कैप्चर करें और लाइवनेस चेक पास करें।
  6. पासवर्ड बनाएं, Human Verification का उत्तर दें और घोषणा स्वीकार कर “Create Account” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  7. अपनी OTR ID, मोबाइल नंबर या ईमेल और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर Candidate Sign In करें।
  8. OTR प्रोफाइल के तहत अपनी राष्ट्रीयता, मातृभाषा, धर्म, जन्म स्थान, पहचान चिह्न, वैवाहिक स्थिति और Domicile/Category विवरण भरें।
  9. Correspondence Address और Permanent Address पिन कोड सहित दर्ज करें।
  10. 10वीं, 12वीं के बोर्ड, रोल नंबर व अंक तथा एमबीबीएस, इंटर्नशिप की स्थिति और पीजी (यदि लागू हो) का विवरण भरें।
  11. राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) का स्थायी/अस्थायी पंजीकरण नंबर दर्ज करें, या अन्य स्टेट मेडिकल काउंसिल/NMC पंजीकरण की जानकारी दें।
  12. सरकारी सेवा, वर्तमान रोजगार यदि लागू हो तो एनओसी विवरण और अंतिम अध्ययनरत संस्थान का विवरण दर्ज करें।
  13. चरित्र सत्यापन के लिए दो जिम्मेदार अधिकारियों के नाम, पद, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  14. पेनल्टी/ब्लैकलिस्टिंग और किसी भी कानूनी या अदालती कार्यवाही से संबंधित घोषणा का चयन करें।
  15. फोटो पहचान पत्र, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, एमबीबीएस मार्कशीट व डिग्री (मर्ज की गई PDF), इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, अटेम्प्ट सर्टिफिकेट (अधिकतम 2 MB, PDF फॉर्मेट) अपलोड करें।
  16. पासपोर्ट साइज फोटो, उम्मीदवार के हस्ताक्षर, बाएं और दाएं अंगूठे के निशान (50 KB से 200 KB, JPEG/JPG फॉर्मेट) अपलोड करें।
  17. भरे हुए पूरे फॉर्म और अपलोड किए गए दस्तावेजों का Preview अच्छी तरह जांचें और अंतिम Declaration स्वीकार करके OTR सबमिट करें।
  18. नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  19. सफल भुगतान और फाइनल सबमिशन के बाद भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026 Important Links

Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026 Application Start Date14 September 2026
Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026 Application Last Date13 October 2026
Apply OnlineClick Here
Full Notification PdfClick Here
Official Websiteruhsraj.org

Leave a Comment