Rajasthan Solar Panel Subsidy 2026: राजस्थान में सोलर पैनल लगवाने पर ₹95000 तक सब्सिडी , यहां से देखें संपूर्ण जानकारी

राजस्थान में बढ़ते बिजली बिलों से राहत देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आवासीय उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर पर भारी आर्थिक सहायता दे रही हैं। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना और राजस्थान सरकार के अतिरिक्त राज्य अनुदान को मिलाकर अब उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने पर ₹95000 तक की कुल सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप भी इस योजना के लिए पात्र है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आवेदन जरूर करें।

Rajasthan Solar Panel Subsidy 2026

Rajasthan 150 Unit Free Bijali Yojana 2026

राजस्थान सरकार की घरेलू निःशुल्क बिजली योजना के तहत 150 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ ले रहे पात्र परिवारों के लिए रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाना अब और भी आसान व किफायती हो गया है। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना और राज्य सरकार के अतिरिक्त अनुदान को मिलाकर पात्र उपभोक्ताओं को 3 kW या उससे अधिक क्षमता वाले सोलर प्लांट पर कुल ₹95000 तक की सीधी सब्सिडी दी जा रही है।

राजस्थान में सोलर पैनल की अतिरिक्त सहायता के लिए पात्रता क्या है ?

  • आवेदक के पास राजस्थान के किसी भी डिस्कॉम JVVNL – जयपुर, AVVNL – अजमेर, या JdVVNL – जोधपुर का वैध घरेलू बिजली कनेक्शन होना चाहिए।
  • ​सोलर पैनल लगवाने के लिए घर की छत पर पर्याप्त छाया मुक्त जगह उपलब्ध हो।
  • ​राज्य सरकार का ₹17,000 का अतिरिक्त अनुदान उन घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से मिलता है जो राज्य की निःशुल्क बिजली योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं और डिस्कॉम पोर्टल पर अपनी सहमति दर्ज करते हैं।
  • जो उपभोक्ता निःशुल्क बिजली योजना में नहीं हैं, वे केंद्र सरकार की अधिकतम ₹78000 तक की सब्सिडी के लिए पूरी तरह पात्र हैं।
  • ​स्थापित सोलर मॉड्यूल घरेलू स्तर पर निर्मित सेल और ALMM लिस्ट-II अनुमोदित होने अनिवार्य हैं।
  • ​सिस्टम का इंस्टॉलेशन केवल डिस्कॉम/MNRE के पंजीकृत वेंडर से ही कराया जाना चाहिए।

राजस्थान में सोलर पैनल लगवाने पर कितनी सब्सिडी मिलती है ?

केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली केंद्रीय वित्तीय सहायता और राजस्थान सरकार डिस्कॉम द्वारा दिया जाने वाला राज्य टॉप-अप अनुदान की जानकारी नीचे दी हुई है । 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सिस्टम लगवाने पर केंद्र सरकार से अधिकतम ₹78000 और राजस्थान सरकार से ₹17000 की अतिरिक्त सहायता मिलती है, जिससे कुल छूट ₹95000 तक पहुंच जाती है। विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।

सोलर सिस्टम क्षमताकेंद्रीय सब्सिडी (PM सूर्य घर)राजस्थान राज्य टॉप-अपकुल सब्सिडी लाभ
1 kW₹30000₹17000₹47000
2 kW₹60000₹17000₹77000
3 kW या अधिक₹78000₹17000₹95000

Rajasthan Solar Panel Subsidy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

वैकल्पिक डिस्कॉम पोर्टल प्रक्रिया (सहमति दर्ज करना)

  1. ​डिस्कॉम की 150 यूनिट योजना से जुड़ी वेबसाइट पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. ​अपना K Number (कंज्यूमर नंबर) दर्ज करें।
  3. पात्रता की स्थिति देखकर OTP से वेरीफाई करें।
  4. डेटा की पुष्टि करके योजना के तहत अपनी सहमति या रजिस्ट्रेशन दर्ज करें।

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले पीएम सूर्य घर की आधिकारिक वेबसाइट (pmsuryaghar.gov.in) या संबंधित डिस्कॉम पोर्टल पर जाएं।
  • ​होमपेज पर “Apply For Rooftop Solar” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • ​अब अपने राज्य (Rajasthan), अपने बिजली वितरण निगम (जैसे JVVNL, JDVVNL, AVVNL, या निजी डिस्कॉम जैसे Tata Power/CESC) का चयन करें।
  • ​अपना Electricity Consumer Number , मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • ​इसके बाद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपने कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर की मदद से पोर्टल पर Login करें।
  • ​लॉगिन करने के बाद रूफ-टॉप सोलर के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें।
  • ​फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी (जैसे नाम, पता, छत का विवरण आदि) भरें।
  • ​फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके आवेदन की जांच बिजली विभाग (DISCOM) द्वारा की जाती है।
  • ​फिजिबिलिटी अप्रूवल मिलने के बाद आपको पोर्टल पर रजिस्टर्ड वेंडर्स (Registered Vendors) के माध्यम से अपनी छत पर सोलर प्लांट स्थापित करवाना होता है।
  • अधिकृत वेंडर से सोलर प्लांट लगवाने के बाद, प्लांट की डिटेल और इन्सॉक्पशन रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट की जाती है।
  • ​इसके बाद Net Metering लगाया जाता है।
  • ​अब पोर्टल पर अपना Bank Account Details और कैंसिल्ड चेक/पासबुक अपलोड करें ताकि सब्सिडी सीधे आपके खाते में आ सके।

Rajasthan Solar Panel Subsidy 2026 Important Links

RVUNLClick Here
RVPNLClick here
JVVNLClick Here
AVVNLClick Here
JDVVNLClick Here
Rajasthan 150 Unit SchemeClick Here
PM Surya Ghar National Portal & ApplicationClick Here
Guidelines for PM Surya Ghar YojanaClick Here

3 thoughts on “Rajasthan Solar Panel Subsidy 2026: राजस्थान में सोलर पैनल लगवाने पर ₹95000 तक सब्सिडी , यहां से देखें संपूर्ण जानकारी”

  1. JVVNL charging electricity duty on Gross export electricity units. It should be on net uses only. Fixed charges have been increased.

    Reply

Leave a Comment